UPSSSC PET Math Practice Set 04 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा समूह ‘ग’ भर्ती के लिए प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा (PET) का आयोजन प्रक्रिया आरम्भ कर दिया गया है। जिसके तहत इस परीक्षा का आयोजन सितम्बर में किया जाना था किंतु किसी कारणवश अब इसकी परीक्षा 15 एवं 16 अक्टूबर महीनें में आयोजित किया जाएगा और आयोग द्वारा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात ही उम्मीदवार समूह ‘ग’ की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
इसलिए आज हम इस लेख के जरिए गणित से जुड़ें अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आएं हैं, जिनका अध्ययन करके आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं और परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

UPSSSC PET Math Practice Set 04
प्रश्न. तीन संख्याएँ 1 : 2: 3 अनुपात में हैं तथा उनका महत्तम समापवर्तक 12 है। ये संख्याएँ हैं
- 60, 72, 84
- 24, 36, 48
- 12, 24, 36
- 8, 16, 24
उत्तर: ?
प्रश्न. किसी संख्या के 25% का 40%, 80 है। उसी संख्या का 60% कितना होगा?
- 400
- 450
- 460
- 480
उत्तर: ?
प्रश्न. राकेश ने ₹ 900 प्रति कुन्तल की दर से गेहूँ की कुछ बोरियाँ खरीदी। उसमें से 20% गेहूँ सड़ गया। शेष गेहूँ को वह किस प्रति किग्रा दर से बेचे कि उसे 40% का लाभ हो?
- ₹14.60
- ₹16
- ₹16.50
- ₹15.75
उत्तर: ?
प्रश्न. एक नल किसी पानी की टंकी को 40 मिनट में भर सकता है तथा एक अन्य नल पूरी भरी टंकी को 60 मिनट में खाली कर सकता है। यदि दोनों नल खुले हों, तो खाली टंकी कितने घण्टे में पूरी भर जाएगी ?
- 2
- 3
- 2.5
- 3.5
उत्तर: ?
प्रश्न. A, B तथा C मिलकर किसी कार्य को 30 मिनट में पूरा कर सकते हैं। A तथा B मिलकर उस कार्य को 50 मिनट में पूरा कर सकते हैं। C अकेला उस कार्य को कितने समय में पूरा कर सकेगा?
- 60 मिनट
- 75 मिनट
- 80 मिनट
- 150 मिनट
उत्तर: ?
प्रश्न. एक विद्यार्थी दस 2 अंकीय संख्याओं का औसत ज्ञात करता है। संख्याओं की नकल करने में वह गलती से एक संख्या को उसके परस्पर बदले हुए अंकों वाली संख्या लिख देता है। परिणामस्वरूप उसका उत्तर सही उत्तर से 1.8 कम आता है। जिस संख्या को लिखने में उसने गलती की थी, उसके अंकों का अन्तर होगा-
- 2
- 6
- 3
- 4
उत्तर: ?
प्रश्न. चक्रवृद्धि ब्याज की किसी दर से कोई धनराशि 15 वर्ष में स्वयं की दोगुनी होती है। उसी दर से वह स्वयं की आठ गुनी कितने वर्षों में होगी?
- 30
- 48
- 45
- 60
उत्तर: ?
प्रश्न. किसी परीक्षा में 65% छात्र नागरिकशास्त्र में तथा 60% इतिहास में पास हुए। 40% दोनों विषयों में पास हुए। 90 छात्र इतिहास और नागरिकशास्त्र दोनों विषयों में फेल हुए। छात्रों की कुल संख्या कितनी थी?
- 600
- 650
- 700
- 750
उत्तर: ?
प्रश्न. दो रेलगाड़ियाँ पटना से क्रमशः सायं 6 बजे और 6:30 बजे क्रमशः 60 किमी/घण्टा और 75 किमी/घण्टा की गति से राँची की ओर चलीं। पटना से कितने किमी की दूरी पर वे एकसाथ मिलेंगी?
- 67.5
- 150
- 75
- 60
उत्तर: ?
यह भी पढें
प्रश्न. किसी आयत की लम्बाई 40% बढ़ा दी गई और चौड़ाई 30% घटा दी गई। आयत के क्षेत्रफल में आए परिवर्तन का प्रतिशत होगा
- 10% वृद्धि
- 10% कमी
- 2% वृद्धि
- 2% कमी
उत्तर: ?
प्रश्न. 270 मी लम्बी एक रेलगाड़ी 25 किमी/घण्टे की रफ्तार से चल रही है। 2 किमी/घण्टे की रफ्तार में विपरीत दिशा से आते मनुष्य को वह कितने समय में पार करेगी?
- 36 सेकण्ड
- 28 सेकण्ड
- 32 सेकण्ड
- 24 सेकण्ड
उत्तर: ?
प्रश्न. ₹9000 की लागत से कान्ती ने एक व्यापार प्रारम्भ किया। 5 माह बाद इसी व्यापार में ₹ 8000 की पूँजी लगाकर सुधाकर भी साझीदार बन गया। अन्त में, इस व्यापार में ₹ 6970 का लाभ हुआ। इस लाभ में सुधाकर को कितने रुपये मिलेंगे ?
- 3690
- 2380
- 1883
- 3864
उत्तर: ?
प्रश्न. कितने समय में 3% साधारण वार्षिक ब्याज की दर से ₹8000 का ब्याज उतना ही होगा, जितना कि 4% साधारण वार्षिक ब्याज की दर से 5 वर्ष में ₹ 6000 का होगा?
- 3 वर्ष
- 4 वर्ष
- 5 वर्ष
- 6 वर्ष
उत्तर: ?
प्रश्न. शान्त जल में एक नाव की चाल 10 किमी/घण्टा है। यह धारा के प्रतिकूल 6 घण्टे में 45 किमी की दूरी तय करती है। धारा की चाल (किमी/घण्टा में) है
- 2.5
- 3
- 3.5
- 4
उत्तर: ?
सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार-3,4,4,1,2,1,3,1,2,4,1,2,3,1
आपने कितने प्रश्नों के सही उत्तर दिए नीचे कमेंट करके जरूर बताएं
10℅
5 वर्ष
3.5
12 is right
all