UPSSSC PET Practice Set 03 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा ग्रुप ‘C’ भर्ती के लिए प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा (PET) का आयोजन प्रक्रिया आरम्भ कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन अक्टूबर माह के 15 तथा 16 तारीख को होगा। आपको बता दें कि इस परीक्षा में शामिल होने के पश्चात ही उम्मीदवार UPSSSC द्वारा आयोजित समूह ‘ग’ की किसी भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
ऐसे में आज हम इस लेख के द्वारा इतिहास के 25 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आएं हैं, जिनका अध्ययन करके आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं और परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

UPSSSC PET History Practice Set 03
प्रश्न. वह स्थल जहाँ हर्षवर्धन ने बौद्ध महा सम्मेलन का आयोजन किया था?
- काशी
- प्रयाग
- अयोध्या
- सारनाथ
उत्तर: 2
प्रश्न. कन्नौज से पूर्व हर्षवर्धन कहाँ का शासक था?
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- श्रावस्ती
- थानेश्वर
उत्तर: 4
प्रश्न. गुप्त काल की प्रसिद्ध महिला शासक कौन थी ?
- कुबेरगंगा
- राज्यश्री
- कुमार देवी
- प्रभावती गुप्ता
उत्तर: 4
प्रश्न. खगोलविद वराह मिहिर और कवि कालिदास किसके दरबार का हिस्सा थे?
- विक्रमादित्य
- बिम्बिसार
- बिन्दुसार
- पृथ्वीराज चौहान
उत्तर: 1
प्रश्न. हर्षवर्धन ने ‘5 इंडीज’ को अपने नियंत्रण में लिया इनमें से कौन सा ‘5 इंडीज’ था?
- पंजाब, कन्नौज, बंगाल, बिहार और जयपुर
- पंजाब, कन्नौज, बंगाल, बिहार और उड़ीसा
- पंजाब, कन्नौज, बंगाल, उत्तर प्रदेश और उड़ीसा
- राजस्थान, कन्नौज, बंगाल, बिहार और उड़ीसा
उत्तर: 2
प्रश्न. विक्रम संवत् प्रारम्भ हुआ
- 57 ई.पू.
- 78 ई.पू.
- 57 ई.
- 78 ई.
उत्तर: 1
प्रश्न. 12वीं शताब्दी के आरंभ में दिल्ली पर किसका शासन था ?
- तोमर वंश
- सैय्यद वंश
- खिलजी वंश
- तुगलक वंश
उत्तर: 1
प्रश्न. जयचंद के विश्वासघात के कारण पृथ्वीराज चौहान की पराजय हुई। कालांतर में जयचंद कहाँ और कब मारा गया ?
- तराईन, 1192
- चंदावर 1193
- कन्नौज, 1194
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: 2
प्रश्न. सिंचाई के लिए सोलह मील लम्बी ‘चोल झील’ का निर्माण इनमें से किस चोल शासक ने करवाया था ?
- अधिराज
- राजराज प्रथम
- राजेन्द्र प्रथम
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. कौन सा साहित्य संगम साहित्य के रूप में प्रसिद्ध है?
- तमिल साहित्य
- वैदिक साहित्य
- उर्दू साहित्य
- संस्कृत साहित्य
उत्तर: 1
प्रश्न. चोल अभिलेखों के अनुसार जैन सभाओं को दान में दिए जाने वाले भूमि को क्या कहा जाता था ?
- वेल्लान्वगाई
- शाला भोगा
- पल्लीच्छान्दम
- ब्रह्मदेय
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्न में से कौन से वंश ने भारत के दक्षिण भाग पर शासन नहीं किया है?
- चेर
- राजपूत
- पाड्या
- चोला
उत्तर: 2
प्रश्न. पाल साम्राज्य भारत के किस हिस्से से संबंधित है?
- पश्चिमी
- दक्षिणी
- पूर्वी
- उत्तरी
उत्तर: 3
प्रश्न. पाल वंश का पहला शासक कौन था?
- देवपाल
- रामपाल
- महीपाल
- गोपाल
उत्तर: 4
प्रश्न. “कादम्बरी’ के लेखक कौन हैं?
- कालिदास
- कौटिल्य
- हर्ष
- बाण
उत्तर: 4
प्रश्न. विशाखदत्त द्वारा लिखित ‘मुद्राराक्षस’ कौन सी भाषा में लिखा गया?
- तमिल
- पालि
- संस्कृत
- हिन्दी
उत्तर: 3
प्रश्न. मथुरा कला स्कूल कब अपने शिखर पर पहुँचा ?
- वैदिक काल में
- मुगल काल में
- मौर्यकाल में
- कुषाण काल में
उत्तर: 4
प्रश्न. भारत में नव पाषाण काल गुफा चित्रकारी कहाँ मिलती है?
- अजन्ता की गुफाएं
- उदयगिरि
- मेहरगढ़
- भीमबेटका
उत्तर: 4
प्रश्न. प्रागैतिहासिक काल की चित्रकारी वाली प्रसिद्ध पंचमुखी गुफाएँ निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित हैं?
- मिर्जापुर
- सोनभद्र
- वाराणसी
- चंदौली
उत्तर: 2
प्रश्न. मेगस्थनीज, जिन्होंने भारत के बारे में प्रसिद्ध ग्रंथ इंडिका लिखी है, वह मूल रूप से किस देश के थे?
- पुर्तगाल
- मिस्र
- तुर्की
- ग्रीस
उत्तर: 4
प्रश्न. खजुराहो समूह के प्रसिद्ध स्मारक किस राज्य में है?
- उत्तर प्रदेश
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
उत्तर: 3
प्रश्न. मंदिर एलोरा, महाराष्ट्र में स्थित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है जो चट्टानों को काटकर बनाए गए सबसे बड़े मंदिरों में से एक है।
- पातालेश्वर
- भैरव
- दूधनाथ
- कैलाश
उत्तर: 4
प्रश्न. मुहम्मद गोरी किस वर्ष पृथ्वीराज तृतीय से पराजित हुआ था ?
- 1471
- 1191
- 1391
- 1061
उत्तर: 2
प्रश्न. पहली बार भारत पर आक्रमण करने वाला मुस्लिम कौन था?
- फिरदौस शाह
- मोहम्मद बिन कासिम
- मुहम्मद गौरी
- महमूद गजनवी
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ किताब के लेखक कौन हैं?
- तुलसीदास
- सूरदास
- रायदास
- कालिदास
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
Option no 4 right answer 👍
Kalidhash
Kalidash
Shivanand Yadav
4. कालिदास
Tulsidaas
4 kalidas
4th
4th