UPSSSC PET Hindi Grammar Practice Set 49 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा समूह ‘ग’ भर्ती के लिए प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा (PET) का आयोजन प्रक्रिया आरम्भ कर दिया गया है। जिसके तहत इस परीक्षा का आयोजन सितम्बर में किया जाना था किंतु किसी कारणवश अब इसकी परीक्षा 15 एवं 16 अक्टूबर महीनें में आयोजित किया जाएगा और आयोग द्वारा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात ही उम्मीदवार समूह ‘ग’ की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
इसलिए आज हम इस लेख के जरिए हिंदी व्याकरण (Hindi Grammar) के 25 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आएं हैं, जिनका अध्ययन करके आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं और परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

UPSSSC PET Hindi Grammar Practice Set 49
प्रश्न.‘भौतिक’ का विलोम शब्द है-
- आध्यात्मिक
- दार्शनिक
- सांस्कृतिक
- राजनीतिक
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से विलोम शब्दों की दृष्टि से एक युग्म गलत है, वह है
- विधि-निषेध
- आह्वान – विसर्जन
- आग्रह-विग्रह
- अमिय – हलाहल
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित वाक्यों में से वह वाक्य चुनिये, जिसमें गुणवाचक विशेषण का प्रयोग किया गया है?
- वह नटखट बालक संगीत नहीं सुन रहा है।
- वहाँ बहुत से पक्षी उड़ रहे हैं।
- मैंने दस मन गेहूं खरीदा है।
- ऐसे आदमी लाखों में एक होते हैं।
उत्तर: 1
प्रश्न. विलोम शब्द की दृष्टि से इनमें से सही युग्म है
- अकीर्ण-विकीर्ण
- ईप्सित-अभीप्सित
- आदृत-निरादृत
- दोष-सदोष
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘प्राची’ शब्द का विपरीतार्थक है
- उदीची
- प्रतीची
- नवीन
- समीची
उत्तर: 2
प्रश्न. “सतीश चंचल बालक है” इस वाक्य में ‘चंचल’ शब्द है
- विधेय विशेषण
- गुणवाचक विशेषण
- सार्वनामिक विशेषण
- प्रविशेषण
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘बिजली’ का पर्यायवाची शब्द है
- चमक
- प्रकाश
- सौदामिनी
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘लक्ष्मी’ का पर्यायवाची नहीं है?
- रमा
- कमला
- इंदिरा
- भारती
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द कपड़ा का पर्यायवाची नहीं है?
- वस्त्र
- पट
- वासन
- वसन
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘अग्रज’ का विलोम शब्द है
- अक्षत
- अतुल
- अटल
- अनुज
उत्तर: 4
प्रश्न.‘मानसिक’ विशेषण किस मूल शब्द से बना है?
- मान
- मानस
- मनस
- मनिस
उत्तर: 2
यह भी पढें
प्रश्न. शुद्ध वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- दैदीप्यमान
- दैदीपमान
- देदीपमान
- देदीप्यमान
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द है
- अनधिकार
- कौतूहल
- पौराणिक
- निरपेक्ष
उत्तर: 4
प्रश्न. वर्तनी की दृष्टि से कौन-सा शब्द अशुद्ध है?
- सम्मिलित
- अनुगृहीत
- कोमलांगी
- उत्कर्षता
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘खोज करने वाला’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द है
- अन्वेषक
- अनुपम
- अन्विति
- निवेशक
उत्तर: 1
प्रश्न. चारित्रिक” विशेषण शब्द का मूल शब्द कौन-सा है?
- चरित्र
- चरित्रता
- चित्रण
- चारुत्व
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘मीमांसा’ का सही पर्यायवाची शब्द है
- स्वरूप
- समालोचन
- सुविज्ञता
- निष्क्रिय
उत्तर: 2
प्रश्न. “वह बहुत खाता है।” इस वाक्य में ‘बहुत’ शब्द किस प्रकार का विशेषण है?
- निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
- निश्चित संख्यावाचक विशेषण
- तुलनात्मक विशेषण
- अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
उत्तर: 4
प्रश्न. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है
- चिन्ह
- विवर्त
- अनुग्रहीत
- विरहणी
उत्तर: 2
प्रश्न. शुद्ध वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।
- ज्योतसना
- ज्योत्सना
- ज्योतिसना
- ज्योत्स्ना
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है?
- पतन
- पनसारी
- पिटक
- प्रहार
उत्तर: 2
प्रश्न. सब कुछ खाने वाला’ के लिए एक शब्द है
- सर्वभक्षी
- सर्वहारी
- सर्वग्राही
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘जो एक जगह से दूसरी जगह न ले जाया जा सके’ के लिए एक शब्द है
- सदावर्त
- स्थावर
- स्थानीय
- सार्थक
उत्तर: 2
प्रश्न. इनमें से तद्भव-तत्सम का एक शब्द युग्म है
- कौड़ी – कपार्दिकी
- अपाहिज – आपाद हस्त
- ओस – अवश्याय
- गेहूँ – गोहूम
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘समष्टि’ का विलोम शब्द है
- विशिष्ट
- अशिष्ट
- व्यष्टि
- अपुष्टि
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
3
3
3 hoga
3
Vyasti
तीसरा विकल्प सही होगा व्यष्टि
3
3
Vayasti
3
व्यष्टि
3
Viyst