UPSSSC PET General Knowledge Practice Set 01 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा समूह ‘ग’ भर्ती के लिए प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा (PET) का आयोजन प्रक्रिया आरम्भ कर दिया गया है। जिसके तहत इस परीक्षा का आयोजन सितम्बर महीने में किया जाना तय है। आपको बता दें कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात ही उम्मीदवार समूह ‘ग’ की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा (PET) में सम्मिलित होने जा रहे सभी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों के लिए आज हम परीक्षा से जुड़े सामान्य ज्ञान (GK) के महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर सहित हल लेकर आये हैं। ये प्रश्न परीक्षा के लिहाज से अत्यंत लाभप्रद साबित होंगे तथा उम्मीदवार को सफलता प्रदान करने में भी मदद करेंगे।

UPSSSC PET General Knowledge Practice Set 01 (महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न. आर्टिफिशियल इण्टेलिजेन्स (AI) आधारित पोर्टल ‘SUPACE’ भारत में किस न्यायालय के लिए शुरू किया गया?
- दिल्ली उच्च न्यायालय
- सर्वोच्च न्यायालय
- गुजरात उच्च न्यायालय
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में से कौन-से सन्त शिवाजी के समकालीन थे?
- तुकाराम
- शंकराचार्य
- नामदेव
- चैतन्य
उत्तर: 1
प्रश्न. बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?
- लॉर्ड क्लाइव
- लॉर्ड रिपन
- लॉर्ड लिटन
- लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्स
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा जोड़ा सही नहीं है?
- 261 ई.पू. – कलिंग युद्ध
- 1709 ई. – औरंगजेब की मृत्यु
- 622 ई. – मुस्लिम युग की शुरुआत
- 78 ई. – शक सम्वत् की शुरुआत
उत्तर: 2
प्रश्न. इनमें से किसे भारत के ‘ग्राण्ड ओल्ड मैन’ के नाम से जाना जाता है?
- दादाभाई नौरोजी
- सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
- फिरोजशाह मेहता
- डब्ल्यू. सी. बनर्जी
उत्तर: 1
प्रश्न. वर्ष 1915-16 में किसके नेतृत्व में दो होमरूल लीग शुरू हुईं?
- ऐनी बेसेण्ट और लोकमान्य तिलक
- लोकमान्य तिलक और अरबिन्द घोष
- लोकमान्य तिलक और बिपिनचन्द्र पाल
- लोकमान्य तिलक और लाला लाजपत राय
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘करो या मरो’ का नारा किसने दिया?
- महात्मा गांधी
- सुभाषचन्द्र बोस
- जवाहरलाल नेहरू
- सरदार पटेल
उत्तर: 1
प्रश्न. कितने भारतीय राज्य नेपाल से अपनी सीमा साझा करते हैं?
- पाँच
- तीन
- दो
- चार
उत्तर: 1
प्रश्न. इनमें से कौन-सा देश सार्क (SAARC) का सदस्य नहीं है?
- नेपाल
- म्यांमार
- अफगानिस्तान
- बांग्लादेश
उत्तर: 2
प्रश्न. केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप की आधिकारिक भाषा निम्न में से कौन-सी है ?
- तमिल
- सिंहली
- मलयालम
- ग्रेट अण्डमानी
उत्तर: 3
प्रश्न. भारत के संविधान के अनुसार, लोकसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी है?
- 530
- 552
- 550
- 540
उत्तर: 2
प्रश्न. सेवा क्षेत्र का दूसरा नाम क्या है?
- कृषि
- द्वितीयक
- तृतीयक
- प्राथमिक
उत्तर: 3
प्रश्न. भारत में श्वेत क्रान्ति के जनक के रूप में कौन जाना जाता है?
- नॉर्मन एडबर्ग
- एम.एस. स्वामीनाथन
- बलवन्तराय मेहता
- डॉ. वर्गीज कुरियन
उत्तर: 4
प्रश्न. किसके बढ़ने के फलस्वरूप निजी निवेश में वृद्धि की अधिक सम्भावना होगी ?
- व्यक्तिगत कर
- नई पूँजी पर अनुमानित प्राप्ति
- ब्याज दर
- शेयरों की कीमत
उत्तर: 2
प्रश्न. भारत की राष्ट्रीय आय का आकलन करने वाली संस्था है।
- केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन
- वित्त मन्त्रालय
- आर.बी.आई.
- नीति आयोग
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से क्या भारतीय संविधान की मुख्य विशेषता नहीं है?
- लिखित संविधान और संविधान की सर्वोच्चता
- शक्तियों का वितरण
- अर्द्ध-संघीय संरचना
- प्रतिबद्ध न्यायतन्त्र
उत्तर: 4
प्रश्न. भारत में आर्थिक सुधार 1991 के दौरान प्रधानमन्त्री कौन थे ?
- इनमें से कोई नहीं
- डॉ. मनमोहन सिंह
- पी. वी. नरसिम्हा राव
- अटल बिहारी वाजपेयी
उत्तर: 3
प्रश्न. नोबेल पुरस्कार जीतने वाले प्रथम एशियाई कौन थे?
- सी.वी. रमन
- मदर टेरेसा
- रवीन्द्रनाथ टैगोर
- राजीव गांधी
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्न में से किस स्थान पर अजन्ता एलोरा की गुफाएँ स्थित हैं?
- बंगलुरु
- लखनऊ
- औरंगाबाद
- दिल्ली
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘हिन्दी दिवस’ कब मनाया जाता है?
- 14 सितम्बर को
- 3 अक्टूबर को
- 2 नवम्बर को
- 2 अक्टूबर को
उत्तर: ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको हमारे द्वारा प्रदान किया गया यह प्रैक्टिस सेट अवश्य पसन्द आया होगा। ऐसे ही हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।
14september
14 September