UPSSSC PET 2022 Answer Key Objection Link : जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि यूपी पेट की परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया गया था, इसके बाद उत्तर कुंजी को भी जारी किया गया था, अब आयोग ने UPSSSC PET 2022 Answer Key Objection Link को एक्टिवेट कर दिया है, जो भी अभ्यर्थी किसी प्रश्न के प्रति दर्ज कराना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक के जरिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
अब परीक्षा के समापन के बाद अभ्यर्थियों के मन मे चिंता होगी कि आखिरकार कब UPSSSC PET Official Result को जारी किया जाएगा, तो आपको बता दूँ की इसका रिजल्ट बहुत ही जल्द जारी किया जाएगा।
UPSSSC PET 2022 Answer Key Objection Link Notice | ऐसे कर सकेंगे आपत्ति नोटिस डाउनलोड
अभ्यर्थी UPSSSC PET 2022 Answer Key Objection Link Notice को जारी होने के बाद डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं –
- सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद विज्ञा0सं0-04-परीक्षा/2022, प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2022 की सम्पन्न लिखित.. से सम्बंधित लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपकी नोटिस डाउनलोड हो जाएगी।
- इसके बाद आप अपनी फ़ाइल से इसे खोल कर देख सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने हेतु सूचना
आयोग के विज्ञापन संख्या-04 परीक्षा / 2022 प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा- 2022 की लिखित परीक्षा के उपरान्त उक्त परीक्षा से संबन्धित तिथि एवं पालीवार प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजी जारी किये जाने के सम्बन्ध में आयोग की सूचना संख्या – 57/05/कम्प्यूटर अनुभाग (बारह) 2022/04 परीक्षा/ 2022, दिनांक 20-10-2022 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गयी थी। उक्त के क्रम में प्रगत परीक्षा से संबन्धित समस्त अभ्यर्थियों को एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि दिनांक 20-10-2022 को जारी की गयी उत्तर कुंजी के सापेक्ष आपत्ति दर्ज करने सम्बन्धी लिंक https://assessment.cbtexams.in/OFOT/PS/Account / Login आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी उपर्युक्त लिंक पर जाकर निम्नलिखित निर्देशों का पालन कर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं-
अभ्यर्थी उपर्युक्त लिंक के माध्यम से ही अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से यथा डाक प्रत्यावेदन द्वारा उत्तर कुंजी के सम्बन्ध में दी गयी आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी। सूक्ष्य है कि आपत्ति दर्ज करने की अन्तिम तिथि 22-12-2022 है। उक्त तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जायेगी।
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, इससे जुड़ी और जानकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।