UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश के लिए मुख्य सेविका (हेड सर्वेन्ट) के 2693 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है, ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने यूपी पीईटी परीक्षा को उत्तीर्ण कर चुके हैं तथा इस भर्ती हेतु योग्य व इच्छुक हैं, वे 03 अगस्त 2022 से नीचे दिए गये लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC Mukhya Sevika Bharti 2022 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप अधिसूचना नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम
पदों की संख्या
योग्यता
मुख्य सेविका
2693 पद
समाजशास्त्र या सामाजिक कार्य या गृह विज्ञान या पोषण और बाल विकास में से किसी एक विषय के साथ किसी भी विश्वविद्यालय से कला वर्ग में स्नातक की डिग्री तथा UPSSSC PET 2021 उत्तीर्ण।
इसके अलावा योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
1. UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022 के लिए उम्मीदवार 03/08/2022 से 24/08/2022 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
2. उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इस भर्ती की अधिसूचना जरूर पढ़ें।
3. आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
4. आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें।
5. फाइनल सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें।