UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ी ख़बर निकल कर आयी है। आपको बता दें कि लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन यूपीएसएसएससी के द्वारा 24 जुलाई 2022 को तय किया गया है तथा इसके लिए आयोग द्वारा लगभग सभी तैयारियां कर ली गयी है और जल्द ही इसका एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल के 8085 रिक्त पदों की पूर्ति करेगा तथा इस परीक्षा में सिर्फ वही उम्मीदवार भाग लें सकते हैं जो यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में उत्तीर्ण हुये हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा से जुड़े नये अपडेट के बारे में जानकारी और लेखपाल भर्ती परीक्षा के नये पैटर्न को आपके साथ साझा करने जा रहें हैं तो उम्मीदवार इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022 में क्या है नया अपडेट?
आपको बता दें की राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा के अधिसूचना में इस बार जो बदलाव किया है वह नेगेटिव मार्क (नाकारात्मक अंक) को लेकर है तथा इसको लेकर परीक्षर्थियों में खाफी ख़ुशी देखने को मिल है। लेखपाल भर्ती की पिछली परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग का कोई भी पाबंध नहीं था। लेकिन अब नेगेटिव मार्किंग के तहत एक गलत उत्तर देने पर आयोग द्वारा 0.25 नम्बर काट लिया जायेगा। यद्यपि परीक्षार्थी परीक्षा देते समय प्रश्नों को हल बहुत ही ध्यान से करें।
लेखपाल भर्ती परीक्षा पैटर्न
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ आधारित लिखित परीक्षा है। इस परीक्षा में कुल चार विषयों के प्रश्नों को सम्मिलित किया जाता है जिनमें से वे विषय निम्न है – सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान, गणित और ग्राम समाज एवं विकास है। बता दें की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न 100 अंक के होंगे तथा सभी विषयों में से 25 – 25 प्रश्नों को सम्मिलित किया जायेगा तथा इन प्रश्नों को पूर्ण करने की अवधि आयोग द्वारा 90 मिनट तय किया गया है। अंत में हम सभी परिक्षर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गयी UPSSSC राजस्व लेखपाल भर्ती सम्बंधित यह जानकारी अवश्य पसन्द आयी होंगी। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।
sahi kaha bhai ye media vale aise hi hote hai
Farji bakwas mat kar 120 minuts ka paper hai