UPSSSC Forest/Wildlife Guard परीक्षा का एग्जाम पैटर्न
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रधान मुख वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष उत्तर प्रदेश के नियंत्रण के अधीन वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक अर्थात UPSSSC Forest/Wildlife Gaurd के कुल 665 पदों पर चयन हेतु हाल ही में विज्ञापन प्रकाशित किया था, जिसके लिए इछुक उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इस भर्ती की परीक्षा जल्द ही आयोजित कराई जाने की उम्मीद है, ऐसे में इस लेख के माध्यम से आज हम आपको इस परीक्षा के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे।
यह परीक्षा लिखित परीक्षा होगी जिसके लिए 200 अंक निर्धारित होंगे तथा लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, इस परीक्षा के तहत निगेटिव मार्किंग (ऋणात्मक अंक) दिए जाने का प्रावधान भी है जो कुल अंक का 1/4 यानी 25% होगा। इस परीक्षा में कुल 3 भाग होंगे जिसके तहत हिंदी परिज्ञान और लेखन योग्यता, सामान्य जानकारी और सामान्य बुद्धि परीक्षण से जुड़े प्रश्न आपको देखने को मिलेंगे, परीक्षा के अंक और विषय आप नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समयावधि | |
भाग-1 | हिंदी परिज्ञान एवम लेखन योग्यता | 80 | 80 | 2 घंटा तीस मिनट |
भाग-2 | सामान्य जानकारी | 60 | 60 | – |
भाग-3 | सामान्य बुद्धि परिक्षण | 60 | 60 | – |
कुल योग | 200 | 200 | – |
UPSSSC Forest/Wildlife Guard परीक्षा का सिलेबस
भाग- 1 हिंदी परिज्ञान एवं लेखन योग्यता
हिंदी भाष के तहत आपसे हिंदी भाषा का ज्ञान जैसे हिंदी का इतिहास, वर्णमाला, संधि, समास, प्रत्यय, उपसर्ग, अलंकार, छंद, रस, पर्यावाची, विलोंम, लोकोक्तियाँ, मुहावरा, काल, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया विशेषण, सम्बोधन, कारक आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह प्रश्नपत्र यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा के समकक्ष होगा।
भाग- 2 सामान्य ज्ञान
सामान्य ज्ञान के अंतर्गत इस परीक्षा में करेंट अफेयर्स, धर्म, संस्कृति, मृदा, पठार, ज्वालामुखी, पर्वत, महत्वपूर्ण नदियाँ, जलसंधियाँ, सागर, महाद्वीप, उपमहाद्वीप, द्वीप, नृत्य, खेल, क्रिकेट, पुरस्कार, इतिहास से जुड़े तथ्य, संविधान, प्राचीन इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थव्यवस्था, सभ्यताएं इत्यादि से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
भाग- 3 सामान्य बुद्धि परीक्षण
इसके तहत सादृश्यता, वर्गीकरण, श्रेणीक्रम, कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा परीक्षण, घड़ी, कैलेंडर, पहेलियां, पासा, घन, कथन-निष्कर्ष, विषम की पहचान, क्रम ब्यवस्था, कागज काटना और आकृति से सम्बंधित प्रश्न देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा इस भाग में ऐसे प्रश्न भी पूछे जाएंगे, जो अनुदेशों को समझने संबध/समानताओं का पता लगाने, निष्कर्ष निकालने तथा बौद्धिक क्रियाओं से संबंधित हो।
ऑफिसियल वेबसाइट | क्लिक करें |