UPSSSC Forest Guard Admit Card 2023 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा फारेस्ट गार्ड (वन दरोगा) के 701 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी हुई थी, उसके पश्चात इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2022 से 06 नवंबर 2022 तक चली थी। जिन उम्मीदवारों ने अपना आवेदन किया था उन सभी का एडमिट कार्ड आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकतें हैं।
UPSSSC वन रक्षक भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल 2023 को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक कराया जाएगा। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को अपनी तैयारी अच्छे से करनी चाहिए जिससे कि उनका चयन सुनिश्चित हो सके।ऐसे में इस लेख के माध्यम से आप UPSSSC Forest Guard Admit Card 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2022 – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 |
भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
पद का नाम | फॉरेस्ट गार्ड (वन दरोगा) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | 06-परीक्षा/2022 |
पदों की संख्या | 701 पद |
श्रेणी | एडमिट कार्ड |
चयन-प्रकिया | लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता |
आधिकारिक वेबसाइट | http://upsssc.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 17/10/2022 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 06/11/2022 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 06/11/2022 |
फॉर्म सुधार तिथि | 13/11/2022 |
परीक्षा तिथि | 30/04/2023 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 24/04/2023 |
भर्ती का विवरण
पद का नाम | कुल पद | योग्यता |
फॉरेस्ट गार्ड (वन दरोगा) | 701 | यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 स्कोर कार्ड और गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जूलॉजी, वानिकी, भूविज्ञान, कृषि, सांख्यिकी, पर्यावरण विज्ञान में स्नातक डिग्री दो / अधिक विषयों के साथ या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक की डिग्री। |
UPSSSC Forest Guard Admit Card 2023 ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप UPSSSC Forest Guard Admit Card 2023 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर एवं कैप्चा दर्ज करना होगा।

- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।