UPSC Prelims Syllabus 2023 in Hindi : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इस वर्ष हेतु यूपीएससी प्रीलिम्स ऑनलाइन फॉर्म जारी कर दिया है और इस वर्ष प्रारम्भिक परीक्षा 28/05/2023 को आयोग के द्वारा आयोजित की जाएगी। ऐसे में आईएएस, पीसीएस, आईएफएस तथा अन्य पदों पर नौकरी पाने की कामना रखने वाले तथा तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को IAS Syllabus और IAS Salary के बारे में जरूर जान लेना चाहिए तथा इस भर्ती परीक्षा में सफल होने के लिए सही रणनीति और UPSC IAS परीक्षा तैयारी की किताबें अहम भूमिका निभाती हैं।
यूपीएससी भर्ती हेतु आयोग सबसे पहले प्रारम्भिक परीक्षा (Prelims) का आयोजन करती है और इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवार मुख्य परीक्षा देने के लिए योग्य माने जाते हैं। इसलिए उम्मीदवारों सबसे पहले UPSC Prelims Syllabus को पढ़ना चाहिए क्योंकि यही इस परीक्षा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है, इसके बाद अगर आप चाहें तो, UPSC Mains Syllabus भी पढ़ सकते हैं. आज आपको इस लेख के माध्यम से IAS Prelims Syllabus के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं, तो इच्छुक अभ्यर्थी इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें जिससे वे upsc prelims syllabus in hindi के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें और इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर सकें। यूपीएससी परीक्षा के बाद सफल उमीदवारों से UPSC DAF फॉर्म भरवाया जाता है।

UPSC Prelims Syllabus In Hindi – संक्षिप्त विवरण
लेख का नाम | UPSC Prelims 2023 Syllabus [आईएएस प्रीलिम्स सिलेबस इन हिंदी] |
भर्ती बोर्ड का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
आवेदन की प्रक्रिया | आईएएस, आईपीएस, आईएफएस तथा अन्य पद |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पदों की संख्या | कुल 1255 पद (भारतीय वन सेवा हेतु 150 पद) |
चयन-प्रक्रिया | प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार |
श्रेणी | प्रमुख परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upsc.gov.in/ |
UPSC Exam Pattern 2023 क्या है?
IAS Pre Syllabus In Hindi के बारे में जानने से पहले उम्मीदवारों को UPSC Exam Pattern के बारे सबसे पहले जान लेना चाहिए जिसके उनको आगे UPSC Pre Syllabus in Hindi को समझने में आसानी होगी तथा वे परीक्षा पैटर्न की मदद से अपना समय-प्रबंधन भी कर सकेंगे। यूपीएससी प्रारम्भिक परीक्षा में मुख्यतः दो प्रश्नपत्र होते हैं और इन दोनों प्रश्नपत्रों में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।
यूपीएससी प्रारम्भिक परीक्षा पहले प्रश्नपत्र में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, कला और संस्कृति तथा करेंट अफेयर्स से कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनको हल करने के लिए परीक्षार्थियों के पास कुल 2 घंटे का समय रहता है और इस पेपर के आधार पर आयोग मेरिट जारी करता है। यूपीएससी प्रारम्भिक परीक्षा के दूसरे प्रश्नपत्र को सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) कहा जाता है और इसमें गणित, रीजनिंग तथा अन्य टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं और इस प्रश्नपत्र को केवल उत्तीर्ण करना होता है यानी इसमें अभ्यर्थी को केवल 33% अंक हासिल करने होते हैं। आइये हम निम्नलिखित टेबल के माध्यम से UPSC Exam Pattern 2023 को समझते हैं-
परीक्षा पैटर्न | पेपर – I | पेपर – II (CSAT) |
प्रश्नों की संख्या | 100 | 80 |
समयावधि | 02 घण्टा | 02 घण्टा |
कुल अंक | 200 | 200 (66 अंक लाना आवश्यक है) |
निगेटिव मार्किंग | प्रत्येक गलत प्रश्न पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाती है। | प्रत्येक गलत प्रश्न पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाती है। |
प्रश्नपत्र की भाषा | हिंदी और अंग्रेजी | हिंदी और अंग्रेजी |
UPSC Prelims Syllabus In Hindi
यूपीएससी ने UPSC Pre Syllabus In Hindi को मुख्यतः दो भागों में विभाजित कर दिया है, पहले पेपर में सम्भवतः करेंट अफेयर्स, भूगोल, इतिहास, कला और संस्कृति तथा अन्य टॉपिक से पूछे जाते हैं, वहीं दूसरे पेपर यानी UPSC CSAT Syllabus In Hindi में गणित, रीजनिंग तथा अन्य टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों पेपर हेतु UPSC प्रीलिम्स सिलेबस 2023 निम्नलिखित है-
UPSC Prelims Syllabus In Hindi
प्रश्नपत्र – I (अंक 200) समयावधि : 2 घंटे
- राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं ।
- भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन।
- भारत एवं विश्व भूगोल भारत एवं विश्व का प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल।
- भारतीय राज्यतन्त्र और शासन संविधान, राजनैतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोक नीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे, आदि ।
- आर्थिक और सामाजिक विकास सतत् विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र में की गई पहल आदि ।
- पर्यावरणीय पारिस्थितिकी जैव-विविधता और मौसम परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे, जिनके लिए विषयगत विशेषज्ञता आवश्यक नहीं है।
- सामान्य विज्ञान.
CSAT Syllabus In Hindi
प्रश्नपत्र – II (अंक 200) समयावधि : 2 घंटे
- बोधगम्यता।
- संचार कौशल सहित अंतर-वैयक्तिक कौशल।
- तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता।
- निर्णय लेना और समस्या समाधान।
- सामान्य मानसिक योग्यता।
- आधारभूत संख्यनन (संख्याएं और उनके संबंध, विस्तार-क्रम आदि) (दसवीं कक्षा का स्तर ), आंकड़ों का निर्वचन (चार्ट, ग्राफ तालिका, आंकड़ों की पर्याप्तता आदि दसवीं कक्षा का स्तर)।
UPSC Prelims Syllabus PDF In Hindi
यूपीएससी प्रारम्भिक परीक्षा में प्रश्न कई पुराने तथा अन्य कार्यक्रमों और घटनाओं से पूछे जाते हैं और इसीलिए अभ्यर्थियों को UPSC Pre Exam Syllabus को अच्छे से समझने के लिए पीडीएफ़ के रूप में डाउनलोड कर लेना चाहिए। इसी को देखते हुए हम UPSC Prelims Syllabus PDF in Hindi में देने जा रहे हैं, जिसको उम्मीदवार नीचे दिए गये बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC Prelims Syllabus से सम्बंधित महत्वपूर्ण FAQs
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में कुल दो पेपर होते हैं और प्रत्येक पेपर 200 अंक का होता है।
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में कुल दो पेपर होते हैं जिसमें पहले पेपर में कुल 100 प्रश्न और दूसरे पेपर में कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं।
यूपीएससी प्रीलिम्स के पहले पेपर की कटऑफ बनती है और दूसरा पेपर यानी सीसैट में केवल 33% अंक प्राप्त करना होता है।
यूपीएससी प्रीलिम्स में कुल दो पेपर होते है।
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2023, 28 मई 2023 को आयोजित होगी।
Bast
Sir upsc csat statistics
Abjeetsingh
Upsc syllabus in hindi pdf download
Pre k liye kon kon si book pdhni h pls btaye…
Pre k liye kon kon si book pdhni h pls btaye…
Upsc syllabus pdf