NDA का फूल फॉर्म नेशनल डिफेंस एकेडमी होता है, एनडीए के तहत नेवी, एयरफोर्स और आर्मी की फोर्स आती है, Union Public Service Commission (UPSC) द्वारा आयोजित NDA (National Defence Academy) परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित रक्षा परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनने के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। NDA चयन प्रक्रिया का उद्देश्य अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक क्षमता और मानसिक फिटनेस का समग्र मूल्यांकन करना है।
UPSC NDA Selection Process मुख्य रूप से लिखित परीक्षा, SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से पूरा किया जाता है। इसलिए परीक्षा में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी पहले से होना बेहद जरूरी है, ताकि वे हर चरण के लिए सही रणनीति के साथ तैयारी कर सकें।
UPSC NDA Recruitment : संक्षिप्त विवरण
| लेख का नाम | यूपीएससी एनडीए चयन प्रक्रिया |
| भर्ती बोर्ड का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| पद का नाम | आर्मी, नेवी और एयरफोर्स |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| श्रेणी | प्रमुख परीक्षा |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://upsc.gov.in |
UPSC NDA क्या है?
UPSC द्वारा आयोजित NDA (National Defence Academy) परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से भारतीय सेना (Army), नौसेना (Navy) और वायुसेना (Air Force) में अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
UPSC द्वारा इस भर्ती का साल में 2 बार आयोजन किया जाता है, NDA परीक्षा 12वीं पास (या 12वीं में पढ़ रहे) युवाओं के लिए होती है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को National Defence Academy, खड़कवासला (पुणे) में प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कैडेट्स को संबंधित सेवा अकादमी में भेजा जाता है और फिर उन्हें Lieutenant / Sub-Lieutenant / Flying Officer के पद पर नियुक्त किया जाता है।
UPSC NDA Selection Process
यूपीएससी एनडीए परीक्षा के लिए लगभग प्रत्येक वर्ष 5 लाख से अधिक आवेदन भरे जाते हैं जिसमें से 3 लाख उम्मीदवार परीक्षा देते हैं और लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, इंटरव्यू परीक्षा पास होने के बाद उम्मीदवारों को एनडीए पद पर चयनित किया जाता है।
यूपीएससी एनडीए पद पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दो चरणों से होकर गुजरना होगा –
1. Written Examination (लिखित परीक्षा)
- यह परीक्षा UPSC द्वारा आयोजित की जाती है।
- इसमें दो पेपर होते हैं:
- Mathematics
- General Ability Test (GAT)
- लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
- यूपीएससी लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को ढाई घंटे का समय प्रत्येक पेपर के लिए दिया जाता है और दोनों पेपर के लिए 5 घंटे का समय दिया जाता है।
- यूपीएससी एनडीए लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र भाषा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में होता है जिसमें उम्मीदवार अपने सुविधानुसार चुनाव कर सकता है.
- इस परीक्षा में 0.33% की माइनस मार्किंग होती है, जैसे-कोई उम्मीदवार यदि 3 प्रश्न गलत करता है तो उसका 1 सही प्रश्न के अंक कट जाएंगे।
2. SSB Interview (सेवा चयन बोर्ड साक्षात्कार)
- SSB इंटरव्यू 5 दिनों तक चलता है।
- इसमें उम्मीदवार की Officer Like Qualities (OLQ), व्यक्तित्व, निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल का मूल्यांकन किया जाता है।
- इसमें Psychological Tests, Group Tasks, GTO Tasks और Personal Interview शामिल होते हैं।
- यूपीएससी एनडीए इंटरव्यू परीक्षा कुल 900 अंकों की होती है, इस परीक्षा में प्राप्त अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में जोड़े जाते हैं और इंटरव्यू परीक्षा के अंकों के आधार पर चयन किया जाता है
3. Medical Examination (मेडिकल परीक्षण)
- SSB में सफल उम्मीदवारों का विस्तृत मेडिकल टेस्ट किया जाता है।
- इसमें उम्मीदवार की शारीरिक और मानसिक फिटनेस की जाँच होती है।
- मेडिकल मानकों पर खरा उतरने वाले उम्मीदवार ही अंतिम चयन के लिए पात्र होते हैं।
4. Final Merit List
- अंतिम मेरिट लिस्ट Written Exam + SSB Interview के कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।
- मेडिकल टेस्ट केवल Qualifying होता है।
लिखित परीक्षा में मिलने वाले अंक
यूपीएससी लिखित परीक्षा कुल 1800 अंकों की होती है, जिसमें से गणित का पेपर 300 अंकों का होता है और सामान्य योग्यता परीक्षा स्वयं को का होता है और एसएसबी परीक्षा इंटरव्यू 900 अंको का होता है इन तीनों विषयों के आधार पर यूपीएससी एनडीए सलेक्शन मेरिट कुल 1800 अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।
इंटरव्यू की जानकारी
इंटरव्यू परीक्षा में दो चरण शामिल होते हैं जो इस प्रकार है
- ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग – जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू परीक्षा के लिए जाएंगे उनको सर्वप्रथम ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग की परीक्षा से गुजरना होगा, ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग या OIR टेस्ट एवं चित्र धारणा और विवरण परीक्षा या पीपी और डीटी परीक्षा को पास करना होगा।
- दूसरे चरण में इंटरव्यू – ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग चरण पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जिसमें उनका मूल्यांकन इंटरव्यू अधिकारी (IEO) समूह परीक्षण अधिकारी (GTO) और मनोवैज्ञानिक द्वारा किया जाएगा, एसएसबी साक्षात्कार प्रक्रिया का दूसरा चरण में सबसे लंबी अवधि का होता है, जिसको पूर्ण होने में लगभग 4 दिन का समय लग जाता है।
सम्बंधित लेख
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
यूपीएससी एनडीए भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दो चरणों को पास करना होगा, जिसमें प्रथम चरण लिखित परीक्षा और दूसरा चरण इंटरव्यू परीक्षा है।
यूपीएससी एनडीए इंटरव्यू परीक्षा कुल 900 अंकों की होती है
यूपीएससी एनडीए इंटरव्यू परीक्षा लगभग 5 से 6 दिनों तक चलती है जिसमें उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण एवं स्किल का टेस्ट किया जाता है।
यूपीएससी लिखित परीक्षा में कुल 2 पेपर होते हैं जिसमें पहला पेपर गणित विषय का होता है और दूसरा पेपर सामान्य क्षमता परीक्षण विषय का होता है, दोनों पेपर में बहुविकल्पी प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।