संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा EPFO में एनफोर्समेंट ऑफिसर / एकाउंट ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोविडेंट फण्ड कमिश्नर के पदों हेतु ऑनलाइन फॉर्म जारी किया गया है, इसके साथ ही आयोग द्वारा UPSC EPFO Syllabus 2025 जारी कर दिया गया है, जिसको फॉलो करके उम्मीदवार लिखित परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त कर सकते हैं।
इस लेख के जरिए हम आपको UPSC EPFO Syllabus और UPSC EPFO Exam Pattern बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।
UPSC Enforcement Officers Selection Process 2025
UPSC EPFO Exam 2025 में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों—लिखित परीक्षा और साक्षात्कार—के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और यह ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें अगले चरण यानी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जो कुल 100 अंकों का होगा।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का वेटेज 75% और साक्षात्कार का 25% होगा।
साक्षात्कार चरण में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, जो श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं, जो हैं –
- अनुसूचित जाति/जनजाति/विकलांग (SC/ST/PH) – कम से कम 40 अंक
- सामान्य वर्ग (General) – कम से कम 50 अंक
- ओबीसी वर्ग (OBC) – कम से कम 45 अंक
UPSC EPFO भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| भर्ती का नाम | यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती |
| भर्ती बोर्ड का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| पद का नाम | एनफोर्समेंट ऑफिसर / एकाउंट ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोविडेंट फण्ड कमिश्नर |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| श्रेणी | सिलेबस |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://upsc.gov.in |
UPSC EPFO Exam Pattern 2025
UPSC EPFO Exam कुल 300 अंकों के लिए आयोजित किया जाता है, जिसमें से लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी और साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होगी, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे और उम्मीदवारों को सही उत्तर का चयन करना होगा।
हर सही उत्तर पर 2.5 अंक दिए जाएंगे, जबकि हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती (Negative Marking) की जाएगी। यदि कोई प्रश्न छोड़ दिया जाता है यानी उसका उत्तर नहीं चुना जाता, तो उस पर कोई दंड (Penalty) नहीं लगेगा।
- इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
- सभी प्रश्न समान अंक के होंगे।
- इसके लिए आपको कुल 2hr का समय प्रदान किया जाएगा।
- इस परीक्षा में 1/3 अंक के नकारात्मक अंकन का प्रावधान है।
- लिखित परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी।
- इंटरव्यू 100 अंकों का होगा।
UPSC EPFO Syllabus 2025 In Hindi
UPSC EPFO Syllabus 2025 में आयोग द्वारा कई विषय शामिल किये गये हैं जैसे सामान्य अंग्रेज़ी, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, समसामयिक घटनाएँ और विकास से जुड़े मुद्दे, भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था, औद्योगिक संबंध और श्रम कानून, सामान्य विज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान, रीजनिंग और गणितीय अभिरुचि, तथा भारत में सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विषय इत्यादि।
नीचे की तरफ़ यूपीएससी ईपीएफ़ओ सिलेबस की विस्तृत जानकारी दी गई जिसको फॉलो करके आप लिखित में आसानी से उतीर्ण हो सकते हैं।
UPSC Enforcement Officers/Accounts Officer Syllabus 2025
नीचे के तरफ़ सिलेबस की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई है-
सामान्य अंग्रेज़ी (General English)
- वाक्य सुधार (Phrase Replacement)
- अपठित गद्यांश (Reading Comprehension)
- वाक्य और अनुच्छेद पूर्ण करना (Sentence/Para Completion)
- क्लोज़ टेस्ट (Cloze Test)
- त्रुटि पहचान (Error Spotting)
- रिक्त स्थान भरना (Fill in the Blanks)
- वाक्य क्रम जमाना (Para Jumbles)
- मुहावरे और वाक्यांश (Idioms & Phrases)
- वर्तनी (Spellings)
- समानार्थी / विपरीतार्थक शब्द (Synonyms/Antonyms)
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (Indian Freedom Struggle)
- ब्रिटिश विस्तार: कर्नाटक युद्ध, बंगाल पर आक्रमण, मैसूर और ब्रिटिश संघर्ष, एंग्लो-मराठा युद्ध
- ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह: 1857 की क्रांति, प्रारंभिक राष्ट्रवाद, कांग्रेस की स्थापना, स्वदेशी आंदोलन, उग्रवाद और कांग्रेस विभाजन, मुस्लिम लीग से समझौता
- गांधीजी के विचार एवं आंदोलनों: असहयोग, नागरिक अवज्ञा, खिलाफत, भारत छोड़ो आंदोलन, क्रांतिकारी गतिविधियाँ, सुभाष चंद्र बोस और आज़ाद हिंद फौज
समसामयिक घटनाएँ और विकास संबंधी मुद्दे (Current Events & Developmental Issues)
- देश-विदेश की प्रमुख वर्तमान घटनाएँ
- सरकार की योजनाएँ एवं नीतियाँ
- सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दे
- संवैधानिक व्यवस्था को बनाए रखने हेतु कानून और योजनाएँ
भारतीय राजनीति एवं अर्थव्यवस्था (Indian Polity & Economy)
राजनीति (Polity)
- संविधान और उसका विकास
- केंद्र व राज्य सरकार की जिम्मेदारियाँ
- संसद और राज्य विधानमंडल की संरचना व कार्यप्रणाली
- कल्याणकारी योजनाएँ
- सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही
- ई-गवर्नेंस, जननीति, अधिकार से जुड़े मुद्दे
अर्थव्यवस्था (Economy)
- आर्थिक विकास और योजनाएँ
- संसाधनों का उपयोग और वितरण
- वित्तीय समावेशन और हाल की पहलें
- राजकोषीय नीति और बजट संबंधी जानकारी
सामान्य लेखांकन सिद्धांत (General Accounting Principles)
- लेखांकन के मूल सिद्धांत
- लेन-देन का विश्लेषण और रिकॉर्ड
- समायोजन और वित्तीय विवरण
- लेखांकन चक्र की समाप्ति
- सहायक बहीखाता और विशेष जर्नल
औद्योगिक संबंध और श्रम कानून (Industrial Relations & Labour Laws)
- श्रम कानून: परिभाषा, प्रकार, क्षेत्र, कार्यान्वयन
- औद्योगिक संबंध: औद्योगिक संबंध संहिता (IRC), श्रम सुधार मॉडल
सामान्य विज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान (General Science & Computer Knowledge)
सामान्य विज्ञान
- भौतिकी (Physics)
- रसायन (Chemistry)
- जीव विज्ञान (Life Science)
कंप्यूटर ज्ञान
- कंप्यूटर संरचना
- ऑपरेटिंग सिस्टम
- डेटाबेस प्रबंधन
- डाटा संरचनाएँ
- नेटवर्क और डाटा संचार
गणित और रीजनिंग
गणित
- संख्या प्रणाली
- प्रतिशत, लाभ-हानि
- औसत, अनुपात
- साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज
- अंकगणितीय प्रश्न
रीजनिंग
- आंकड़ा व्याख्या (चार्ट, ग्राफ, तालिकाएँ)
- डेटा पर्याप्तता
- निगमनात्मक तर्क (Syllogism)
- पहेलियाँ व तर्क क्षमता
भारत में सामाजिक सुरक्षा (Social Security in India)
- सामाजिक सुरक्षा का अर्थ व इतिहास
- संगठित व असंगठित क्षेत्र में अंतर
- सामाजिक सुरक्षा से जुड़े संवैधानिक प्रावधान
- प्रमुख कानून:
- कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948
- कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम, 1952
- श्रमिक मुआवजा अधिनियम, 1923
- मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961
- ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम, 1972
- भारत में सामाजिक सुरक्षा बनाम विकसित देशों की व्यवस्था
UPSC EPFO Syllabus PDF Download कैसे करें?
यदि आप UPSC EPFO syllabus PDF Download करना चाहते हैं तो आप यूपीएससी की आधिकरिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं या नीचे दिए लिंक के जरिये डाउनलोड कर सकते है।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
इस परीक्षा हेतु आपको कुल 2 (दो) घन्टे का समय प्रदान किया जाएगा।
हाँ, इस भर्ती हेतु साक्षात्कार का प्रावधान किया जाएगा।
हाँ, इस परीक्षा हेतु 1/3 नकारात्मक अंकन का प्रावधान किया गया है।
UPSC EPFO EO परीक्षा की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है:
लिखित परीक्षा (Written Test) – 200 अंक
साक्षात्कार (Interview) – 100 अंक
अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। लिखित परीक्षा का वज़न 75% और साक्षात्कार का 25% होता है।
हाँ, UPSC EPFO EO परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) होता है।
प्रत्येक सही उत्तर पर 2.5 अंक मिलते हैं।
प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाते हैं।
यदि कोई उत्तर नहीं दिया गया है, तो उस प्रश्न के लिए कोई दंड नहीं लगेगा।
परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में होगा (द्विभाषी) और परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी।
परीक्षा में सभी विषय महत्वपूर्ण हैं, परंतु पिछले वर्षों के ट्रेंड और वेटेज के आधार पर ये विषय सबसे ज़्यादा अंकदायक होते हैं:
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम
भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था
सामान्य अंग्रेज़ी
श्रम कानून एवं औद्योगिक संबंध
सामान्य विज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान
तैयारी के लिए निम्नलिखित किताबें उपयोगी हैं:
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम – Spectrum by Rajiv Ahir
भारतीय राजनीति – Laxmikanth’s Indian Polity
अर्थव्यवस्था – Ramesh Singh or NCERT Economics (Class 11 & 12)
सामान्य विज्ञान – Lucent’s General Science
सामान्य अंग्रेज़ी – Wren & Martin + Previous Year Papers
कंप्यूटर ज्ञान – Arihant Computer Awareness Book
लेखा सिद्धांत – T.S. Grewal या NCERT Accounts (Class 11)
संबंधित लेख
| UPSC Syllabus | UPSC NDA Syllabus |
| UPSC CDS Syllabus | UPSC CAPF Syllabus & Exam Pattern |
| UPSC CMS Syllabus | UPSC Prelims Syllabus |