UPSC EPFO Exam Date 2023 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एनफोर्समेंट ऑफिसर / एकाउंट ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोविडेंट फण्ड कमिश्नर के कुल 577 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई थी और अब आयोग द्वारा इस भर्ती हेतु परीक्षा तिथि की घोषणा की जा चुकी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वे अपनी परीक्षा नोटिस नीचे दिए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकतें हैं।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार एनफोर्समेंट ऑफिसर / एकाउंट ऑफिसर पद के परीक्षा का आयोजन 02 जुलाई 2023 को सुबह की पाली में आयोजित कराया जाएगा। वहीं असिस्टेंट प्रोविडेंट फण्ड कमिश्नर पद के परीक्षा का आयोजन 02 जुलाई 2023 को शाम की पाली में आयोजित होगी। ऐसे में जो उम्मीदवार यूपीएससी ईपीएफओ परीक्षा नोटिस देखना चाहतें हैं वे इस लेख की मदद से परीक्षा नोटिस डाउनलोड करके देख सकतें हैं

UPSC EPFO Recruitment 2023 Online Form – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
पद का नाम | एनफोर्समेंट ऑफिसर / एकाउंट ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोविडेंट फण्ड कमिश्नर |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | 51/2023 |
पदों की संख्या | 577 पद |
श्रेणी | एडमिट कार्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upsc.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 25/02/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 17/03/2023 शाम 6 बजे तक। |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 17/03/2023 |
फॉर्म सुधार करने की तिथि | 18-24 मार्च 2023 |
प्रारम्भिक परीक्षा तिथि | 02/07/2023 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से पहले |
आयु सीमा – 17/03/2023
न्यूनतम आयु | NA |
अधिकतम आयु | 30 वर्ष (एनफोर्समेंट ऑफिसर / एकाउंट ऑफिसर) |
अधिकतम आयु | 35 वर्ष (असिस्टेंट प्रोविडेंट फण्ड कमिश्नर) |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता |
एनफोर्समेंट ऑफिसर / एकाउंट ऑफिसर असिस्टेंट प्रोविडेंट फण्ड कमिश्नर | 418 159 | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में स्नातक की डिग्री। |
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
UPSC EPFO Recruitment 2023 – वर्गानुसार भर्ती विवरण
पद का नाम | जनरल | ओबीसी | ईडब्ल्यूएस | एससी | एसटी | दिव्यांग | कुल |
एनफोर्समेंट ऑफिसर / एकाउंट ऑफिसर | 204 | 78 | 51 | 57 | 28 | 25* | 418 |
असिस्टेंट प्रोविडेंट फण्ड कमिश्नर | 68 | 38 | 16 | 25 | 12 | 08* | 159 |
UPSC EPFO Exam Notice 2023 ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप UPSC EPFO Exam Date 2023 चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़ें, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह परीक्षा नोटिस आसानी से डाउनलोड कर देख सकतें हैं।
- परीक्षा नोटिस डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए नोटिस डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके अलावा अगर आप चाहें तो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी परीक्षा नोटिस को डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के नोटिफिकेशन अनुभाग में जाएं और UPSC EPFO Exam Notice 2023 लिंक देखें और उसपर क्लिक कर दें।
- इसके बाद परीक्षा नोटिस पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके देख सकतें हैं।
UPSC EPFO से सम्बंधित कुछ लेख
महत्वपूर्ण लिंक्स
परीक्षा नोटिस डाउनलोड करें EPFO / APFO | अधिकारिक वेबसाइट |