लोक संघ सेवा आयोग (UPSC) द्वारा बहुत सी परीक्षाओं का आयोजन समय – समय पर कराया जाता है। उन परीक्षाओं में से सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा होती है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों का चयन IAS, IPS, IFS, IRS आदि पदों पर किया जाता है।
ऐसे में इस लेख के जरिए UPSC के सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) में कौन कौन से विषयों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, प्रीलिम्स में कौन से विषय आतें हैं, मेन्स में कौन से विषय आतें है इत्यादि के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी।
UPSC Civil Services Exam – संक्षिप्त विवरण
| लेख का नाम | यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में आने वाले विषय |
| भर्ती बोर्ड का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन-प्रक्रिया | प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार |
| श्रेणी | प्रमुख परीक्षा |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://upsc.gov.in/ |
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित कराई जाने वाली Civil Service Exam के तहत उम्मीदवार का चयन करने हेतु परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में आयोजित किया जाता है जो कि निम्नलिखित है।
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- साक्षात्कार
प्रारंभिक परीक्षा में 2 पेपर होतें है, जिसमे पहला पेपर सामाजिक अध्ययन एवं दूसरा पेपर सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) का होता है। वहीं मुख्य परीक्षा में पूरे नौ पेपर होतें है। जिसे उत्तीर्ण करने के बाद ही उम्मीदवार अगले चरण में पहुच पाता है।
प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) में आने वाले विषय
संघ लोक सेवा आयोग UPSC द्वारा आयोजित कराई जाने वाली सिविल सर्विसेज एग्जाम के प्रीलिम्स की परीक्षा में 2 पेपर होते हैं, जो निम्नलिखित हैं-
- सामान्य अध्ययन (General Studies)
- सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)
सामान्य अध्ययन (General Studies) के पेपर में विभिन्न टॉपिक्स से संबंधित प्रश्न आते हैं, जैसे कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ, भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारत एवं विश्व का प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल, भारतीय राज्यतंत्र और शासन- संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोकनीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे, आर्थिक और सामाजिक विकास सतत् विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र में की गई पहल, सामान्य विज्ञान इत्यादि।
सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) एक क्वालीफाइंग पेपर होता है। इसके नंबर मेरिट में नहीं जोड़े जातें हैं। इस परीक्षा में बोधगम्यता, संचार कौशल सहित अंतर-वैयक्तिक कौशल , तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता, निर्णय लेना और समस्या समाधान, सामान्य मानसिक योग्यता इत्यादि से संबंधित प्रश्न पूछे जातें हैं।
मुख्य परीक्षा (मेन्स) में आने वाले विषय
प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात उम्मीदवार को मुख्य परीक्षा में बैठना होता है। इस परीक्षा में पूरे नौ पेपर होतें हैं। जो कि निम्नलिखित हैं।
- भाषा के 2 पेपर
- निबंध
- सामान्य अध्ययन I
- सामान्य अध्ययन II
- सामान्य अध्ययन III
- सामान्य अध्ययन IV
- दो वैकल्पिक पेपर
भाषा के दो पेपर होतें हैं जिसमे एक पेपर भारतीय भाषा पर आधारित होता है एवं दूसरा पेपर अंग्रेजी का होता है। निबंध लेखन में उम्मीदवार को राष्ट्रीय विकास योजनाएं और परियोजनाएं, विज्ञान, पर्यावरण और प्रौद्योगिकी आर्थिक क्षेत्र, कृषि उद्योग एवं व्यापर, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम, साहित्य और संस्कृति, सामाजिक क्षेत्र, राजनैतिक क्षेत्र, प्राकृतिक आपदाएं, इत्यादि पर निबंध लिखना होता है।
- सामान्य अध्ययन पेपर I में भारतीय विरासत आधुनिक भारतीय इतिहास , विश्व इतिहास , भारतीय समाज , भूगोल आदि से सम्बंधित प्रश्न पूछे जातें हैं।
- सामान्य अध्ययन पेपर II में शासन, संविधान, सामाजिक न्याय, राजनीति, अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध इत्यादि से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
- सामान्य अध्ययन पेपर III में प्रद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विभिन्नता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन, इत्यादि से प्रश्न आतें हैं।
- सामान्य अध्ययन पेपर IV में ईमानदारी, आचार-विचार, कौशल इत्यादि पर आधारित प्रश्न पूछे जातें हैं।
आखिरी के दो पेपर वैकल्पिक होतें हैं जिसमें बहुत से टॉपिक्स दिए जातें हैं। जैसे कि अर्थशास्त्र, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, भूगोल, भूगर्भशास्त्र, इतिहास, कानून, कृषि विज्ञान, पशुपालन और पशु चिकित्सा, विज्ञान, मनुष्य जाति का विज्ञान , वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, असैनिक अभियंत्रण, वाणिज्य और लेखा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, चिकित्सा विज्ञान, दर्शन शास्त्र, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, सार्वजनिक प्रशासन, नागरिक शास्त्र इत्यादि। इनमें से किसी एक को चुनकर ये परीक्षा देना पड़ता है।
UPSC से संबंधित लेख
| 1 | UPSC Full Form – यूपीएससी का फुल फॉर्म और इसके कार्य क्या हैं? |
| 2 | UPSC Prelims Syllabus 2023 In Hindi |
| 3 | UPSC Mains Syllabus 2023 In Hindi |
| 4 | UPSC IAS Syllabus In Hindi 2023 |
Aks
Upsc ke liye best books name