Advertisements

UPSC CAPF AC Admit Card 2025

भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्विविद्यालय से स्नातक की डिग्री रखने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा संयुक्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के तहत असिस्टेंट कमांडेंट (AC) के कुल 357 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई थी, जिसकी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आयोग द्वारा लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

UPSC असिस्टेंट कमांडेंट (AC) के पदों की लिखित परीक्षा 03 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी, ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisements

Union Public Service Commission

UPSC CAPF AC Admit Card 2025

SARKARIALERT.NET

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन की शुरुआत : 05/03/2025
  • आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 25/03/2025 शाम 6 बजे तक।
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 25/03/2025
  • फॉर्म सुधार तिथि : 26/03/2025 से 01/04/2025
  • परीक्षा तिथि : 03/08/2025
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 25/07/2025
  • आंसर की जारी होने की तिथि : अघोषित
  • रिजल्ट जारी होने की तिथि : अघोषित

आवेदन फ़ीस

  • जनरल/ओबीसी : 200/- रुपये
  • एससी/एसटी : शून्य/- रुपये
  • महिला : शून्य/- रुपये
  • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.

आयु-सीमा (01/08/2025)

  • न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 25 वर्ष
  • इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स – कुल पोस्ट : 357 पद

पद का नामपदों की संख्या
सीमा सुरक्षा बल (BSF)24 पद
केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)204 पद
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)92 पद
इंडियन तिब्बत पुलिस बल (ITBP)04 पद
सशस्त्र सीमा बल (SSB)33 पद

योग्यता

उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी वर्ग से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए इसके अलावा पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।

शारीरिक दक्षता

विवरणपुरूषमहिला
लंबाई165 सेमी.157 सेमी.
चेस्ट81-86 सेमी.NA
दौड़ (100 मीटर)16 सेकंड18 सेकंड
दौड़ (800 मीटर)3 मिनट 45 सेकंड4 मिनट 45 सेकंड
ऊंची-कूद3.5 मीटर3 मीटर
शॉट पुट (7.26 किग्रा)4.5 मीटरNA

एडमिट कार्ड क्यों जरूरी है?

UPSC असिस्टेंट कमांडेंट के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होता है। यह न सिर्फ परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए जरूरी होता है, बल्कि इससे आपकी लिखित परीक्षा देने हेतु पहचान भी सत्यापित होती है।

एडमिट कार्ड पर मौजूद विवरण की जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण निर्देश.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Admit Card” या “Download Hall Ticket” लिंक पर क्लिक करें।
  3. जिसके बाद e-Admit Card Link के नीचे दिए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. जिसके बाद वैसा ही ऑप्शन स्क्रीन पर दिखाई देगा, पुनः क्लिक करें।
  5. जिसके बाद एडमिट कार्ड के निर्देश पढ़ें और YES पर क्लिक करें।
  6. लॉगिन करें (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि दर्ज करें)।
  1. उसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  2. जिसको आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक्स

एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंक्लिक करें
परीक्षा नोटिस डाउनलोड करेंक्लिक करें
अधिसूचना डाउनलोड करेंक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
टेलीग्राम से जुड़ेंक्लिक करें

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना है?

  • 🎫 एडमिट कार्ड प्रिंट किया हुआ रंगीन या सादा।
  • 🆔 आईडी प्रूफ आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर ID कार्ड इत्यादि।
  • 🖊️ पेन काले या नीले बॉलपॉइंट पेन यदि निर्देश में दिया गया हो तो।

परीक्षा से पहले इन बातों का ध्यान रखें

  • समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
  • अपने साथ परीक्षा एडमिट कार्ड ले जायें।
  • परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न ले जायें ।
  • एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो तुरंत बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
Advertisements