संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा संयुक्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के तहत असिस्टेंट कमांडेंट (AC) के कुल 322 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया गया था। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई 2023 तक थी। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद अब आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकतें हैं।
इस भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 06 अगस्त 2023 को आयोजित कराया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले है उन्हें अपनी तैयारी को तेज कर देना चाहिए जिससे कि वे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। ऐसे में जो उम्मीदवार UPSC CAPF Assistant Commandants एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं वे नीचे दिए लिंक के जरिये डाउनलोड कर सकतें हैं।
यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के बारे में संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
पद का नाम | असिस्टेंट कमांडेंट (AC) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | 09/2023-सीएपीएफ |
पदों की संख्या | 322 पद |
सिलेबस | UPSC CAPF Syllabus 2023 In Hindi |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upsc.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती हेतु आवेेेदन की शुरुआत | 26/04/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 16/05/202के शाम 6 बजे तक। |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 16/05/2023 |
परीक्षा तिथि | 06/08/2023 |
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि | 14/07/2023 |
भर्ती का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
सीमा सुरक्षा बल (BSF) | 86 पद |
केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) | 55 पद |
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) | 91 पद |
इंडियन तिब्बत पुलिस बल (ITBP) | 60 पद |
सशस्त्र सीमा बल (SSB) | 30 पद |
योग्यता
उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी वर्ग से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए इसके अलावा पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
शारीरिक दक्षता
विवरण | पुरूष | महिला |
लंबाई | 165 सेमी. | 157 सेमी. |
चेस्ट | 81-86 सेमी. | NA |
दौड़ (100 मीटर) | 16 सेकंड | 18 सेकंड |
दौड़ (800 मीटर) | 3 मिनट 45 सेकंड | 4 मिनट 45 सेकंड |
ऊंची-कूद | 3.5 मीटर | 3 मीटर |
शॉट पुट (7.26 किग्रा) | 4.5 मीटर | NA |
यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दो विकल्प दिए रहेंगे।
- पहले विकल्प का चयन करने पर उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि एवं कैप्चा दर्ज करना होगा। जैसा कि नीचे दिखाया गया है।
- दूसरे विकल्प का चयन करने पर रोल नंबर जन्मतिथि एवं कैप्चा दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।