UPRVUNL JE Civil, Pharmacist Answer Key 2022 : उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) ने जूनियर इंजीनियर और फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा आयोजित की गई थी, परंतु अब जाकर UPRVUNL JE Civil, Pharmacist Answer Key को जारी कर दिया गया है, जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लिए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक के जरिए अपनी उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
UPRVUNL Junior Engineer, Pharmacist की परीक्षा दिसम्बर महीने में आयोजित की गई थी, अब इसकी उत्तर कुंजी को जारी कर दिया गया है, यदि आप किसी प्रश्न या उत्तर में गलती पाते हैं तो आप 28 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर के बीच तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

UPRVUNL Junior Engineer, Pharmacist Recruitment 2022 – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | उत्तर प्रदेश जूनियर इंजीनियर, फार्मासिस्ट भर्ती 2022 |
भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) |
पद का नाम | जूनियर इंजीनियर (JE) और फार्मासिस्ट |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | यू-49/यूपीआरवीयूएसए/2022 |
पदों की संख्या | 31 पद |
वेतनमान | जेई : 44,800/- रुपये और भत्ता, फार्मासिस्ट : 29,800/- रुपये और भत्ता |
चयन-प्रकिया | लिखित परीक्षा |
श्रेणी | उत्तर कुंजी |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.uprvunl.org |
UPRVUNL JE Civil, Pharmacist Answer Key 2022 ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप UPRVUNL JE Civil, Pharmacist Answer Key 2022 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े –
- सबसे पहले आप UPRVUNLकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद आपको नीचे की तरफ स्क्रोल करने पर “Download response key and provide Objection for the post of Junior Engineer(Trainee) Civil & Pharmacist against Advt No. U-49/UPRVUSA/2022” ये वाली लिंक दिखाई देगी, आप उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगी, उसमें आप यूजर या लॉगिन आईडी दर्ज करें, पासवर्ड दर्ज करें, फिर उसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने आपकी उत्तर कुंजी प्रकट हो जाएगी, आप उसे डाउनलोड कर देख सकते हैं।