UPRVUNL JE Answer Key, Expected Cut Off :
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने अवर अभियंता के कुल 196 पदों के लिए आवेदन मांगें थे, जिसमें की इलेक्ट्रिकल के कुल 69 पद, मैकेनिकल के कुल 78 पद, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंट्रोल- 39 पद एवं जूनियर इंजीनियर कंप्यूटर- 10 पद शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल की परीक्षा दो दिन एवं तीन पालियों में संपन्न हुई थी।
UPRVUNL JE Answer Key आधिकारिक उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल के लिए उत्तर कुंजी बहुत पहले ही जारी कर दी गई थी, ऐसे में हम आपको UPRVUNL JE Answer Key, Expected Cut Off के बारे में विस्तार पूर्वक बताएगें।

UPRVUNL जूनियर इंजीनियर: संक्षिप्त विवरण
- बोर्ड का नाम : उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड।
- पद का नाम : अवर अभियंता ( जूनियर इंजीनियर)
- पदों की संख्या : 196 पद।
- योग्यता : 3 साल का डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल,इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में होना चाहिए।
- वेतनमान : 44900 प्रति माह।
- आवेदन की तिथि : 03/06/2021
- आवेदन की अंतिम तिथि : 02/07/2021
- फीस डिपॉजिट की अंतिम तिथि: 04/07/2021
- आयु सीमा : 10 से 40 वर्ष तक।
- परीक्षा मोड : ऑनलाइन।
- लेख का नाम : UPRVUNL JE Answer Key,Expected Cut Off
- आधिकारिक वेबसाइट : uprvunl.org
UPRVUNL JE Electronic, Computer Science Answer Key Objection Out
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंट्रोल- 39 एवम जूनियर इंजीनियर कंप्यूटर- 10 पदों के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दिया है, अभ्यर्थी अपना उत्तर कुंजी यूपीआरवीयूएनएल के साइट पर 1 से 10 नवंबर तक देख सकते है।
UPRVUNL JE Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
- अभ्यर्थी अपना उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPRVUNL के ऑफिशियल वेबसाइट uprvunl.org पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर जाएं अब Click here to Answer Key for electtonics & computer science answer key objection out पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक पेज ओपन होगा जिसमें की लॉगिन आईडी एवम पासवर्ड भरना पड़ेगा।
- उसके बाद सबमिट का बटन दबाएं आपके सामने आपकी Answer Key दिखाई देने लगेगी, अब आप उसको डाउनलोड करके रख लें।
UPRVUNL JE Electrical Expected Cut Off
जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के लिए 200 अंकों का प्रश्न पत्र होता है, जिसमें की 150 टेक्निकल एवं 50 नॉन टेक्निकल के प्रश्न शामिल होते हैं, किसी भी परीक्षा के लिए कट ऑफ वह न्यूनतम अंक होता है जिसको पार करने के बाद कैंडिडेट अगले चरण में प्रवेश करने लिए योग्य हो जाता है, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के लिए ये रहने वाली है संभावित कट ऑफ (नॉर्मलाइजेशन के बाद) –
- GEN 140-145
- EWS-130-135
- OBC- 135-140
- SC-120-125
- ST- 130-135
UPRVUNL JE Mechanical Expected Cut Off
जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के लिए 200 अंकों का पेपर होता है जिसमें की 150 टेक्निकल एवम 50 नॉन टेक्निकल के प्रश्न शामिल होते हैं, चूंकि मैकेनिकल का पेपर ज्यादा कठिन था, इस लिए इसके लिए ज्यादा कट ऑफ जाने की उम्मीद नहीं है, UPRVUNL JE Mechanical Expected Cut Off –
- GEN- 130-135
- EWS- 125-130
- OBC-115-120
- SC-105-115
- ST-110-115
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई UPRVUNL JE Answer Key, Expected Cut Off के बारे में यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, इसके अलावा हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।