UPPSC RO/ARO Practice Set : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी तथा सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती कराने जा रही है, जिसके लिए बहुत से अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, इस भर्ती के लिए 05 दिसम्बर 2021 को आयोग द्वारा परीक्षा कराई जा सकती है।
ऐसे में जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, उनके तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए हम विगत वर्षों के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आयें है, जिनका अध्ययन करने से न केवल अभ्यर्थी को परीक्षा का अनुभव होगा बल्कि अभ्यर्थी इन प्रश्नों का अध्ययन करने से परीक्षा में अच्छा स्कोर भी कर सकते हैं।
UPPSC RO/ARO Practice Set -2
प्रश्न. भारत में न्यूनतम यौन अनुपात जिस केन्द्र शासित प्रदेश में पाया जाता है, वह है –
- चंडीगढ़
- दादरा एवं नगर-हवेली
- दमन एवं दीव
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित कथनों में से कौन सही है-
- तमिलनाडु ने 1961-2001 की अवधि में नगरीकरण अपुनात में सर्वाधिक वृद्धि अंकित किया।
- भारत में एक नगरीय केन्द्र का औसत आकार लगभग पैंतालीस हजार (45,000) है।
- नगरीय केन्द्रों की सबसे बड़ी संख्या चतुर्थ श्रेणी में आती है।
- पाँचवी तथा छठी श्रेणी के नगरों में देश की कुल नगरीय जनसंख्या का पाँच प्रतिशत (5%) से अधिक भाग रहता है।
नीचे दिए गए कूट सही उत्तर चुनिए :
कूट :
- 1 तथा 2
- 2, 3 तथा 4
- 1 तथा 3
- 1, 2 तथा 3
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित कथनों में से कौन सही हैं ?
- भारत के उत्तरी शहरों में सामान्यतः असंतुलित लिंगानुपात मिलता है।
- पश्चिमी शहरों के केंद्रीकरण के विपरीत पूर्वी शहर बिखरे हुए हैं।
- दक्षिण में श्रमशक्ति में महिला ईसाइयों की लघुसंख्या तथा उच्च शिक्षादर के कारण वृहत्तर भागीदारी है
- पश्चिमी शहरों में ग्रामीण क्षेत्रों से लघुत्तर प्रव्रजन होता है।
नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए
कूट :
- 1, 2 और 3
- 2, 3 और 4
- 1, 2 और 4
- 1, 3 और 4
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस एक ने भारत के लिए संविधान सभा के गठन का विचार दिया ?
- साइमन कमीशन
- राजाजी फॉर्मूला
- कैबिनेट मिशन योजना
- बेवेल योजना
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस एक अधिनियम ने भारत में संघीय शासन की व्यवस्था दी थी ?
- भारत सरकार अधिनियम 1909
- भारत सरकार अधिनियम 1919
- भारत सरकार अधिनियम 1935
- भारत स्वाधीनता अधिनियम 1947
उत्तर : 3
प्रश्न. भारतीय संविधान में मूल अधिकारों का विचार लिया गया है –
- ब्रिटेन के संविधान से
- आयरलैंड के संविधान से
- कनाड़ा के संविधान से
- अमेरिका के संविधान से
उत्तर : 4
प्रश्न. मनरेगा कार्यक्रम निम्नलिखित में से भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद को लागू करने हेतु लाया गया है ?
- अनुच्छेद 43
- अनुच्छेद 45
- अनुच्छेद 47
- अनुच्छेद 50
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन एक राज्य का नीति-निर्देशक तत्व नहीं है ?
- मद्यनिषेध
- गौ-संरक्षण
- पर्यावरण-सरंक्षण
- चौदह (14) वर्ष की आयु तक के बच्चों की निःशुल्क शिक्षा
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा विषय धन विधेयक के उपबंध में सम्मिलित नही किया गया है ?
- कर से सम्बंधित उपबंध
- उधार (ऋण) लेने से सम्बंधित उपबंध
- संचित निधि तथा आकस्मिकता की अभिरक्षा से सम्बंधित उपबंध
- जुर्माना या अर्थदंड से सम्बंधित उपबंध
उत्तर : 4
प्रश्न. भारत का उपराष्ट्रपति –
- भारत का द्वितीय उच्चतम प्रतिष्ठित पदधारी है।
- के पास पद से संबद्ध कोई औपचारिक कार्य (दायित्व) नहीं है।
- राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में उसके कार्यों का निर्वहन करता है।
- राष्ट्रपति की पद- त्याग, अपदस्थीकरण अथवा मृत्यु के चलते राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
- 1 तथा 2
- 1, 2 तथा 3
- 1, 3 तथा 4
- सभी चारों
उत्तर : 4
प्रश्न. सत्रहवाँ (17वाँ) आसियान शिखर सम्मेलन अक्टूबर 2010 के अन्तिम सप्ताह में हुआ था
- बैंकाक में सम्पन्न
- हनोई में
- जकार्ता में
- सिंगापुर में
उत्तर : 2
प्रश्न. राष्ट्रमंडल खेल 2010 में निम्न में से किसने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीते थे ?
- क्रिस्टिन गेरांड
- मैरिलस प्रेवोस्ट
- एलिशिय जेन काउट्स
- प्रोन पियर्स
उत्तर : 3
प्रश्न. विश्व का सबसे बड़ा सौर स्टेशन प्रारम्भ किया गया है
- ऑस्ट्रेलिया में
- इंग्लैंड में
- फ्राँस में
- जर्मनी में
उत्तर : 3
प्रश्न. वार्षिक फोर्ब्स इन्डिया धनिकों की सूची के अनुसार (नवम्बर 2010) भारत की सर्वाधिक धनी महिला कौन है?
- सुश्री मृणालिनी साराभाई
- सुश्री नम्रता भारतीया
- श्रीमती सावित्री जिंदल
- सुश्री राजश्री पाथी
उत्तर : 3
प्रश्न. तेम्भली गांव सितंबर 2010 में चर्चा में था
- कृषकों की सामूहिक आत्महत्याओं से
- ‘जुगनू’ परियोजना से
- ‘आधार’ परियोजना से
- उपर्युक्त में से किसी से नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न. भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान स्थापित है-
- लखनऊ में
- जबलपुर में
- कानपुर में
- नई दिल्ली में
उत्तर : 3
प्रश्न. समस्त विश्व में 17 नवम्बर को ‘विश्व सी. ओ.पी.डी. दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। सी.ओ.पी.डी. का पूर्ण रूप है?
- क्रॉनिक ऑब्लिग्रेटी पल्मोनरी डिजी
- कम्यूनिकेबल ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज
- क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव फैरजियल डिजीट
- क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज
उत्तर : 4
प्रश्न. विश्व में मदिरा का वृहत्तम उत्पादक है
- फ्रांस
- इटली
- स्पेन
- संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर : 2
प्रश्न. ‘फॉन’ एक स्थानीय पवन है।
- चीन की
- कोरिया की
- जापान की
- स्विट्जरलैंड की
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन एक सुमेलित नहीं है ?
- नाथू ला – अरुणाचल प्रदेश
- लिपुलेख – उत्तराखंड
- रोहतांग – हिमाचल प्रदेश
- पालघाट – केरल
उत्तर : 1
प्रश्न. कथन (A) : पश्चिमी घाट की नदियाँ डेल्टा का निर्माण नहीं करती हैं। कारण (R) : वे छोटे मार्ग से तीव्र गति से कड़ी (कठोर) चट्टानों के ऊपर से प्रवाहित होती है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
- (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
- (A) तथा (R) दोनों सही हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
- (A) सही है, परंतु (R) गलत है
- (A) गलत है, परंतु (R) सही है
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सबसे नवीन पर्वत श्रेणी है?
- विंध्य
- अरावली
- शिवालिक
- अनाईमलाई
उत्तर : 3
प्रश्न. अधिपादप मुख्यतः पायें जाते हैं
- कोणधारी वनों में
- मानसून वनों में
- सवाना वनस्थली में
- विषुवतीय वनों में
उत्तर : 4
प्रश्न. ‘एक फसली’ कृषि विशेषता है
- व्यापारिक अन्न कृषि की
- चलवासी कृषि की
- आत्मनिर्भरता-मूलक कृषि की
- जैविक कृषि की
उत्तर : 1
प्रश्न. कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के संदर्भ में का उच्चतम प्रतिशत मिलता है
- अरुणाचल प्रदेश में
- नगालैंड में
- त्रिपुरा में
- मिजोरम में
उत्तर : 4
प्रश्न. भारत के किस राज्य में प्रदेश राजमार्ग की लंबाई सर्वाधिक है ?
- उत्तर प्रदेश
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
उत्तर : 4
प्रश्न. विश्व के वन आवरण का सर्वोच्च प्रतिशत संबंधित है –
- शीतोष्ण कटिबंधीय शंकुधारी वन से
- शीतोष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन से
- उष्णकटिबंधीय मानसून वन से
- उष्णकटिबंधीय वर्षा वन से
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन से देश ‘अम्लीय वर्षा’ से सर्वाधिक प्रभावित होते हैं ?
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
- कनाडा
- नार्वे
- स्वीडन
- यूनाइटेड किंगडम
कूट :
- 1 तथा 2
- 1 तथा 3
- 1, 2 तथा 3
- 2, 3 और 4
उत्तर : 3
प्रश्न. जनगणना 2001 के अनुसार साक्षरता दर में उत्तर प्रदेश का क्रम राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों में क्या है ?
- 29
- 30
- 31
- 32
उत्तर : 3
प्रश्न. दक्षिण एशिया में वृद्ध जनसंख्या का सर्वाधिक वाला देश है?
- भूटान
- भारत
- नेपाल
- श्रीलंका
उत्तर : ? (अभ्यर्थी इस प्रश्न का उत्तर कमेंट करें)
आशा है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी, समीक्षा अधिकारी परीक्षा से सम्बंधित सभी जानकारियों के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।
Srilanka
1
India
9627938767
4
2
Bharat
Shri Lanka
Nice
Shrilanka
Bhutan
India
4
Shrilanka
भूटान