UPPSC RO/ARO Hindi Language Practice Set : दिसम्बर माह में UPPSC RO/ARO (समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी) की परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं. जिसके लिए परीक्षार्थी कई महीनों से अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। फ़िलहाल तैयारी का आखिरी पड़ाव चल रहा है, ऐसे में परीक्षार्थियों को नीचे दिए गए UPPSC RO/ARO Hindi Language Practice Set को अवश्य हल करना चाहिए, जिससे वे अपनी तैयारी को और भी सुनिश्चित कर सकते हैं.
UPPSC RO/ARO के इस प्रैक्टिस सेट में हिंदी भाषा के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन किया गया है, जो इस साल होने वाली परीक्षाओं में भी आ सकते हैं। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से करें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें.

UPPSC RO/ARO हिंदी भाषा प्रैक्टिस सेट
प्रश्न : ‘बुरे और कुटिल लोग अनुचित और असंयमित व्यवहार करते हैं। उपर्युक्त वाक्य में कितने विशेषण-विशेष्य है ?
- दो विशेषण और दो विशेष्य
- तीन विशेषण और दो विशेष्य
- चार विशेषण और तीन विशेष्य
- चार विशेषण और दो विशेष्य
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘यह गाय कम दूध देती है। इस वाक्य में ‘कम’ विशेषण किसकी विशेषता बता रहा है?
- गाय की
- दूध की
- देने की
- किसी की नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘प्रतिभाशाली बच्चे की सराहना होती है’ में विशेष्य है ।
- प्रतिभाशाली
- बच्चे
- सराहना
- होती
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘सत्यवादी व्यक्ति पूज्य होते है’ में प्रयुक्त विशेषण है
- गुणवाचक विशेषण
- सार्वनामिक विशेषण
- परिणामबोधक विशेषण
- संख्यावाचक विशेषण
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित में कौन शब्द विशेषण नहीं है?
- चौरस
- तनिक
- उड़ाना
- कौन-सा
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘विशेषण नहीं है?
- पुष्प
- बेईमान
- तीखा
- चिकना
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित वाक्य में ‘विशेष्य’ मेरी कक्षा में बीस छात्र हैं।
- मेरी
- कक्षा
- बीस
- छात्र
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित शब्दों में से जो शब्द ‘विशेषण नहीं है, उसका उल्लेख कीजिए ?
- गेहूँआ
- दरिद्र
- भारतीय
- स्वयं
उत्तर : 4
- प्रश्न : निम्नलिखित वाक्य में विशेष्य पद है काला घोड़ा दौड़ रहा है।
- काला
- घोड़ा
- रहा
- दौड़
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नांकित में ‘अर्द्धतत्सम’ शब्द कौन-सा है?
- अग्नि
- अगिन
- आग
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘पियासा’ का तत्सम रूप है
- प्यासा
- पिपासा
- पियास
- पयास
उत्तर : 2
प्रश्न : प्रांजल घोर परिश्रमी बालक है। उपर्युक्त वाक्य में ‘घोर’ है
- विशेष्य
- विशेषण
- प्रविशेषण
- सार्वनामिक विशेषण
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘आग’ का तत्सम है
- अगनि
- अग्नि
- अगनी
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-स -सा एक शब्द तत्सम नहीं है?
- भवन
- आयुध
- प्राध्यापक
- आँख
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्न में ‘देशज’ शब्द कौन-सा है?
- अग्नि
- मयूर
- तेन्दुआ
- सूरज
उत्तर : 3
प्रश्न : नीचे दिए गए विकल्पों में से तद्भव शब्द को चुनें:
- संयम
- जन्म
- लवण
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द का चयन कीजिए :
- पानी
- अपशब्द
- तागा
- सरग
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य सर्वशुद्ध है?
- वह मेरे पीछे पैदा हुआ था।
- वह मेरे पश्चात् पैदा हुआ था।
- वह मेरे बाद पैदा हुआ था
- मैं उसके आगे पैदा हुआ था।
उत्तर : 3
प्रश्न : वे शब्द, जिनकी व्युत्पत्ति का स्रोत ज्ञात नहीं हो पाता, क्या कहलाते हैं?
- संकर शब्द
- देशज शब्द
- अनुकरणात्मक शब्द
- प्राकृत शब्द
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नांकित में ‘तद्भव’ शब्द कौन-सा है?
- वत्स
- रात्रि
- सर्व
- पंख
उत्तर : 4
प्रश्न : नीचे दिए गए विकल्पों में से तत्सम शब्द को चुनें:
- पड़ोसी
- गोधूम
- बहू
- शहीद
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य सर्वशुद्ध है?
- वे बड़े अध्ययनशील थे स्वभाव से।
- स्वभाव से अध्ययनशील थे वे बड़े।
- वे स्वभाव से बड़े अध्ययनशील थे।
- स्वभाव से बड़े अध्ययनशील थे वे।
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य सर्वशुद्ध है?
- प्रयोगवाद की कविता में समाज की अपेक्षा शिल्प को और कथ्य की अपेक्षा व्यक्ति को अधिक महत्व दिया जाता है।
- प्रयोगवाद की कविता में समाज की अपेक्षा कथ्य को और कथ्य की अपेक्षा व्यक्ति को अधिक महत्व दिया जाता है।
- प्रयोगवाद की कविता में समाज और कथ्य की अपेक्षा शिल्प और व्यक्ति को अधिक महत्व दिया जाता है।
- प्रयोगवाद की कविता में समाज की अपेक्षा व्यक्ति को और कथ्य की अपेक्षा शिल्प को अधिक महत्व दिया जाता है।
उत्तर : 4
प्रश्न : शुद्ध वर्त्तनी वाला शब्द है
- समति
- समीति
- समीति
- समिति
उत्तर : 4
प्रश्न : शुद्ध वर्त्तनी वाला शब्द है
- अनुशहरण
- अनोसरण
- अनुसरन
- अनुसरण
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य सर्वशुद्ध है?
- वह बिल्कुल यह कार्य नहीं जानता।
- वह बिल्कुल भी यह कार्य नहीं जानता।
- यह कार्य बिल्कुल भी वह नहीं जानता।
- यह कार्य वह बिल्कुल भी नहीं जानता।
उत्तर : 1
प्रश्न : शुद्ध वर्त्तनी वाला शब्द है
- तकनिकी
- तक्नीकी
- तकनीकी
- तक्निकी
उत्तर : 3
प्रश्न : शुद्ध वर्त्तनी वाला शब्द है
- सुसील
- शुशील
- सुषील
- सुशील
उत्तर : 4
प्रश्न : शुद्ध वर्त्तनी वाला शब्द है
- उन्नती
- उनति
- उनती
- उन्नति
उत्तर : ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, UPPSC RO/ARO परीक्षा से जुड़ी हर जानकारियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
D
D
8
D
D
4
1
4
4
4
Ans is 1
4
No it’s 4
4
4
Ssc gd
4
4
4
4
Ddddddd