UPPSC PCS Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में पीसीएस की भर्ती को लेकर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा का समापन हो गया है, यह परीक्षा 12 जून को सम्पन्न हुई, अब जाकर UPPSC Pre 2022 Answer Key को जारी कर दिया गया है, ऐसे में जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपनी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
अभी तक इसका रिजल्ट कब तक आएगा, इसके बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है तो ऐसे में अपने रिजल्ट को जानने के लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

UPPSC PCS Recruitment 2022 – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती 2022 |
भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
पद का नाम | एसडीएम, डिप्टी एसपी, बीएसए, एआरटीओ, सब रजिस्ट्रार समेत अन्य पद |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पदों की संख्या | 250 पद |
वेतमान | छठवां वेतन आयोग |
चयन-प्रकिया | प्रारम्भिक (प्रीलिम्स) परीक्षा, मुख्य परीक्षा (मेंस), साक्षात्कार, शारीरिक दक्षता, मेडिकल परीक्षण |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 16/03/2022 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 16/04/2022 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 12/04/2022 |
परीक्षा तिथि (प्रारंभिक परीक्षा) | 12 जून 2022 (कैलेंडर के अनुसार) |
मुख्य परीक्षा तिथि | 27 सितम्बर 2022 (कैलेंडर के अनुसार) |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा के पहले |
आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 125/- रुपये |
एससी/एसटी | 65/- रुपये |
दिव्यांग | 25/- रुपये |
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान |
आयु सीमा – 01/07/2022
न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
अधिकतम आयु | 40 वर्ष |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम | योग्यता |
सब रजिस्ट्रार, असिस्टेंट प्रोसेक्युटिंग ऑफिसर (ट्रांसपोर्ट) | लॉ ग्रेजुएट |
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी / जिला प्रशासी अधिकारी | पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री |
जिला ऑडिट ऑफिसर (रेवेन्यू ऑडिट) | कॉमर्स ग्रेजुएट |
असिस्टेंट कंट्रोलर लीगल मेजरमेंट (ग्रेड-1) / असिस्टेंट कंट्रोलर लीगल मेजरमेंट (ग्रेड-2) | फिज़िक्स या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में किसी एक विषय के साथ विज्ञान में स्नातक की डिग्री |
सीनियर लेक्चरर (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) | बी.एड के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री |
केमिस्ट | 1.ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एम. एस.सी. 2. किसी प्रयोगशाला में न्यूनतम 3 वर्ष का रासायनिक विश्लेषण (खाद्य पदार्थ जैसे- तेल, शहद, मसले आदि) |
विशेष कार्याधिकारी (कंप्यूटर) | किसी सरकारी संस्थान से कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री। |
जिला गन्ना अधिकारी, यू.पी.कृषि सेवा (समूह-ख) | कृषि स्नातक |
श्रम प्रवर्तन अधिकारी | अर्थशास्त्र / वाणिज्य / समाज शास्त्र के साथ स्नातक की डिग्री तथा विधि/ श्रम सम्बंध/ श्रम कल्याण/ वाणिज्य/ समाज शास्त्र/ समाज कार्य/ समाज कल्याण/ व्यपार प्रबंधन/ कार्मिक प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री |
मैनेजमेंट ऑफिसर | 1. भारत में लॉ द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री। 2. सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से होटल मैनजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा। |
टेक्निकल असिस्टेंट (भू-भौतिकी) | भारत में लॉ द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से भू-भौतिकी, प्रायोगिक भू-भौतिकी, भूगर्भशास्त्र या प्रायोगिक भूगर्भशास्त्र में न्यूनतम 50% अंक के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री |
टैक्स असेसमेंट ऑफिसर | न्यूनतम 50% अंक के साथ कॉमर्स या अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री |
इसके अलावा पदों के अनुसार योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
UPPSC Pre 2022 Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
- सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर उसके बाद बायीं तरफ “Download Segment” में जाएं।
- इसके बाद आप “Click here to View Key Answer Sheet” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी, जिसमें से आप अपनी उत्तर कुंजी का चुनाव करके पीडीएफ के रूप में अपनी उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
उत्तर कुंजी डाउनलोड करें | क्लिक करें |
उत्तर कुंजी नोटिस डाउनलोड करें | क्लिक करें |
अधिसूचना डाउनलोड करें | हिंदी | अंग्रेजी |
आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई UPPSC PCS से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी, यूपीपीएससी पीसीएस भर्ती 2022 से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।