UPPCL AE Answer Key 2022 : उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने पावर कॉर्पोरेशन में असिस्टेंट इंजीनियर की परीक्षा के समाप्ति के बाद अब UPPCL AE Answer Key 2022 को जारी कर दिया है, ऐसे में जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और अपनी उत्तर कुंजी को डाउनलोड करना चाहते थे, वे आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPCL Assistant Engineer AE की परीक्षा मार्च 2022 में सम्पन्न हुई थी, लेकिन अभी तक इसके रिजल्ट के बारे में कोई भी अग्रिम सूचना आधिकारिक तौर पर पेश नहीं की गई है, ऐसे में आप आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाएं रखें।

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2022 – संक्षिप्त विवरण
- भर्ती का नाम: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2022
- भर्ती बोर्ड का नाम: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड
- पद का नाम: असिस्टेंट इंजीनियर
- पदों की संख्या: 113 पद
- आवेदन की प्रक्रिया: ऑनलाइन
- विज्ञापन संख्या: 01/VSA/2022
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आगे बढ़ने से पूर्व उम्मीदवार नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों पर एक नजर डाल लें –
- आवेेेदन की शुरुआत: 11 जनवरी 2022
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़: 31 जनवरी 2022
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि: 31 जनवरी 2022
- परीक्षा तिथि: मार्च 2022
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 15/03/2022
- उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि : 07/04/2022
- रिजल्ट जारी होने की तिथि: इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है
आवेदन फीस
आवेदन फीस की सूचना निम्नलिखित है –
- जनरल/ओबीसी/EWS: 1180/- रुपये
- एससी/एसटी: 826/- रुपये
- दिव्यांग: 26/- रुपये
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड: शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान के जरिए किया जा सकता है।
आयु सीमा – 01/01/2022
इस भर्ती के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आयुसीमा के मानदंडों का पालन करना होगा –
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
UPPCL Assistant Engineer 2022 – भर्ती का विवरण
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) इलेक्ट्रिकल / पॉवर / इलेक्ट्रॉनिक्स और कॉम्युनिकेशन / कम्प्यूटर साइंस / IT के 113 खाली पदों को भरने हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।
योग्यता
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा जारी इस असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास BE या संबंधित ट्रेड से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। योग्यता से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिसूचना पढ़ें।
UPPCL AE 2022 – वर्गानुसार भर्ती का विवरण
पद का नाम | UR | EWS | OBC | SC | कुल |
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / पॉवर) | 24 | 07 | 14 | 30 | 75 |
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स और कॉम्युनिकेशन) | 08 | 01 | 02 | 03 | 14 |
असिस्टेंट इंजीनियर (कम्प्यूटर साइंस / IT) | 12 | 02 | 06 | 04 | 24 |
चयन-प्रकिया
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन कम्प्यूटर पर आधारित परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आयोग के द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा तथा फाइनल मेरिट आयोग के द्वारा जारी किया जाएगा, मेरिट से अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित माना जायेगा।
UPPCL AE Answer Key 2022 ऐसे करें डाउनलोड
- सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
- आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद वेकैंसी और रिजल्ट वाले अनुभाग में जाएं।
- उसके बाद यदि “DOWNLOAD RESPONSE-KEY & UPLOAD OBJECTIONS FOR THE POST OF “ASSISTANT ENGINEER (TRAINEE) ELECTRICAL/POWER, ELECTRONICS & TELE COMMUNICATION AND COMPUTER SCIENCE /IT” AGAINST ADVT. NO. 01/VSA/2022/AE/E&M” की लिंक को खोजें और View/Download पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद मांगा गया विवरण दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपकी उत्तर कुंजी डाउनलोड हो जाएगी।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, इसके अलावा हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।