UPLMIS – Uttar Pradesh Labour Login, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में श्रमिकों के कल्याण हेतु कई सारी नई योजनाओं की शुरुआत की जाती है। ऐसी ही एक योजना है – UPLMIS, UPLMIS का Full Form – Uttar Pradesh Labour Management Information System (उत्तर प्रदेश श्रम प्रबंधन सूचना प्रणाली) है। एक आधिकारिक वेबसाइट है जिसे श्रम विभाग के तहत उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है।

UPLMIS को उत्तर प्रदेश भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड भी कहा जाता है जो राज्य के श्रमिकों के लिए शुरू किया गया है। यह श्रमिकों के लिए उनकी आवश्यक जरूरतें और उचित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करता है। उत्तर प्रदेश के सभी श्रमिकों के लिए यह जरूरी है कि वे UPLMIS Login पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं। पंजीकरण की मदद से उन्हें आने वाली कई सारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
UPLMIS

UPLMIS Portal का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामUPLMIS Portal
विभाग का नामश्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
राज्यउत्तर प्रदेश
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइटwww.uplmis.in
UPLMIS Full FormUttar Pradesh Labour Management Information System
बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
श्रेणीसरकारी योजना

UPLMIS के तहत पंजीकृत श्रमिकों को मिलने वाले लाभ


श्रम प्रबंधन सूचना प्रणाली पर पंजीकृत श्रमिकों को कई सारे लाभ प्रदान किए जाते हैं। नीचे कुछ लाभों की सूची दी गई है-

  1. राज्य सरकार श्रम विकास योजना
  2. बेटी की शादी के दौरान निश्चित राशि
  3. श्रमिकों के सभी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा
  4. केंद्र सरकार श्रम कल्याण योजना
  5. चिकित्सा सुविधा निःशुल्क
  6. आपातकाल के दौरान वित्तीय सहायता
  7. छात्रों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम

ULMIS श्रम पंजीकरण के लिए योग्यता क्या है?

अगर आप ULMIS श्रम पंजीकरण करवाना चाहते हैं, तो निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा-

  1. उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. योजना के लिए आवेदन करने के लिए एक वर्ष में कम से कम 90 दिनों के लिए श्रमिक के रूप में काम किया होना चाहिए, तथा इसका उसके पास सर्टिफिकेट होना चाहिए।

इन सारी योग्यताओं को पूरा करने के बाद आप UPBOCW पर ULMIS Registration पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

UPLMIS Login कैसे करें?

UPLMIS पोर्टल पर में लॉगिन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा-

  • सबसे पहले, श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दो विकल्प विभाग लॉगिन और उपयोगकर्ता लॉगिन होंगे। अपने उपयोगकर्ता प्रकार का चुनाव करें।
  • अब लॉगिन बॉक्स में अपना यूजरनेम और पासवर्ड टाईप करें और लॉगिन कर लें।

UPLMIS के रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?

UPLMIS के लिए आवेदन करने के लिए, आपके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए-

  • आवेदक की बैंक पासबुक
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक के रंगीन दो पासपोर्ट साइज फोटो।
  • नियोजन प्रमाण पत्र या स्व-घोषणा पत्र।

UPLMIS Helpline Number क्या है?

पोर्टल से सम्बंधित किसी भी सहायता के लिए नीचे दिए गये विवरण पर सम्पर्क करें-

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड 2 तल, ए एंड डी ब्लॉक, किसान मंडी
भवन, विभूति खंड, गोमती नगर
लखनऊ- 226010 (उत्तर प्रदेश), इंडिया

सम्पर्क करें : 0522-2344001

हमें, उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी Labour Registration, लॉगिन आदि से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपके इससे जुड़े कोई सवाल हों तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे जरूर पूछें।