बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, बीयू झाँसी द्वारा इस वर्ष यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म जारी किया गया था, यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए लाखों उम्मीदवारों ने अपना ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसके बाद लिखित परीक्षा के लिए आयोग द्वारा UPBED एडमिट कार्ड जारी किया गया था, लिखित परीक्षा में भाग लिए उम्मीदवारों का रिजल्ट आज आयोग द्वारा दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा, जो भी उम्मीदवार यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में भाग लिए थे, वह अपने रिजल्ट की जांच नीचे दिए गए लिंक के जरिए कर सकते हैं।
यूपी बीएड लिखित परीक्षा का आयोजन 15 जून 2023 को किया गया था, जिसके लिए एडमिट कार्ड 5 जून 2023 को जारी कर दिया गया था, यूपी बीएड रिजल्ट में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, और पेपर 1 और 2 में प्राप्त अंक और कुल अंक जैसे विवरण दिए गए होंगे, जो उम्मीदवार यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में पास होंगे उन उम्मीदवारों को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा, जिसके बाद वे अपना एडमिशन अलॉट हुए कॉलेज में करा सकते हैं, इस लेख के जरिये आप यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक जानेंगे।
यूपीबीएड ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का संक्षिप्त विवरण
परीक्षा का नाम | यूपीबीएड ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म 2023 |
परीक्षा आयोजन बोर्ड का नाम | बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, बीयू झांसी |
कोर्स का नाम | यूपी बीएड (02 वर्षीय) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
कॉलेज एडमिशन राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | https://bujhansi.ac.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 10/02/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 15/05/2023 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 15/05/2023 |
परीक्षा तिथि | 15/06/2023 |
UPBED एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 05/06/2023 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 30 जून 2023 |
काउंसलिंग शुरू होने की तिथि | जुलाई 2023 |
UPBED 2023 एडमिशन का विवरण
कोर्स का नाम | समयावधि | योग्यता |
बी.एड | 2 वर्ष | न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक / मास्टर की डिग्री। इंजीनियरिंग उम्मीदवारों हेतु : 55% अंक |
यूपी बीएड कट ऑफ़ अंक
UPBED Result 2023 जारी होने बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा कट ऑफ भी जारी की जाएगी, जो उम्मीदवार कट ऑफ अंक जितना अंक या ज्यादा अंक प्राप्त किए होंगे, उनको कॉउंसिल के लिए आमंत्रित किया जाएगा, कट-ऑफ अंक उम्मीदवारों को यह जानकारी प्रदान करता है, कि उन्होंने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, या नहीं। कट-ऑफ अंक परीक्षा के कठिनाई स्तर और विभिन्न कॉलेजों और श्रेणियों के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं, इस वर्ष की यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के संभवित कटऑफ अंक निम्नलिखित हो सकते हैं-

जाति का नाम | कटऑफ अंक |
जनरल | 340 -350 |
ओबीसी | 335- 342 |
SC | 210-220 |
ST | 206-218 |
PWD | 208- 216 |
भूतपूर्व सैनिक | 310-318 |
यूपीबीएड रिजल्ट ऐसे डाउनलोड करें
लिखित परीक्षा में भाग लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं –
- UPBED रिजल्ट देखने के लिए यूपी बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- वेबसाइट के होमपेज पर, नोटिस सेक्शन में जाएं जहाँ यूपी बीएड रिजल्ट का लिंक दिया होगा उसपर क्लिक करें।

- उसके बाद रिजल्ट डाउनलोड पेज खुल जाएगा, जिसमें आप अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

- लॉगिन विवरण दर्ज करने के बाद, “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपका लाभ्यार्थी डैशबोर्ड खुल जायेगा, जिसमें से आप अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
- रिजल्ट में दिए सभी विवरणों की जांच ध्यान से करें और उसके बाद अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकलवा लें।