UP Polytechnic JEECUP Admit Card 2022: प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से सम्बंधित निजी / अनुदानित / राजकीय संस्थानों में विभिन्न कोर्स के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया गया था और आयोग द्वारा इस पद के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है, ऑनलाइन आवेदन किये उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकतें हैं।
UP Polytechnic JEECUP 2022 की परीक्षा 27 से 30 जून 2022 को होगी, जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किये है वो इस परीक्षा की तैयारी बेहतरीन तरीके से करें ताकि परीक्षा में अच्छे अंक ला पाए, ऐसे में इस लेख के माध्यम से आप इसके एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) 2022 – संक्षिप्त विवरण
- परीक्षा का नाम: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) 2022
- परीक्षा बोर्ड का नाम: प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश
- कोर्स का नाम: पॉलिटेक्निक तथा अन्य कोर्स
- आवेदन की प्रक्रिया: ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: https://jeecup.admissions.nic.in/
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेेेदन की शुरुआत: 15 फरवरी 2022
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़: मार्च 2022
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि: मार्च 2022
- परीक्षा तिथि: 27-30 जून 2022
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 20/06/2022
- रिजल्ट जारी होने की तिथि: इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है
आवेदन फीस
आवेदन फीस की सूचना निम्नलिखित है –
- जनरल/ओबीसी: 300/- रुपये
- EWS: 300/- रुपये
- एससी/एसटी: 200/- रुपये
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड: शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान के जरिए किया जा सकता है।
आयु सीमा – 01/07/2022
इस भर्ती के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आयुसीमा के मानदंडों का पालन करना होगा –
- न्यूनतम आयु: 14 वर्ष
- अधिकतम आयु: NA
- अभ्यर्थियों का जन्मतिथी 01/07/2008 से पहले होनी चाहिए।
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
JEECUP 2022 Admission – प्रवेश परीक्षा का विवरण
ग्रुप | कोर्स का नाम | कोर्स का समयकाल |
A | इंजीनियरिंग में डिप्लोमा | 3 वर्ष |
B | कृषि इंजीनियरिंग में डिप्लोमा | 3 वर्ष |
C | फैशन डिजाइनिंग और गारमेंट्स टेक्नोलॉजी | 3 वर्ष |
C | गृह विज्ञान | 2 वर्ष |
C | वस्त्र डिजाइन | 3 वर्ष |
C | वस्त्र डिजाइन (प्रिंटिंग) | 3 वर्ष |
D | आधुनिक कार्यालय प्रबंधन और सचिवीय सेवा | 2 वर्ष |
D | पुस्तकालय और सूचना विज्ञान | 2 वर्ष |
E | फार्मेसी में डिप्लोमा | 2 वर्ष |
F | जैव प्रौद्योगिकी में पीजी डिप्लोमा | 1 वर्ष |
G | कंप्यूटर एप्लीकेशन में पीजी डिप्लोमा | 2 वर्ष |
G | मार्केटिंग और सेल्स मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा, कस्टमर वन ईयर सर्विस मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा | 1 वर्ष |
G | पीजी डिप्लोमा इन टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड हेल्थ केयर, एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी | 1 वर्ष |
G | जनसंचार में पीजी डिप्लोमा, कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग, वेब डिजाइनिंग, कम्प्यूटरीकृत लेखा और कराधान के साथ लेखा, खुदरा प्रबंधन | 1 वर्ष |
H | होटल प्रबंधन और खानपान में डिप्लोमा | 3 वर्ष |
I | विमान, रखरखाव इंजीनियरिंग में डिप्लोमा | 3 वर्ष |
I | विमान, रखरखाव इंजीनियरिंग (एवियोनिक्स) में डिप्लोमा | 3 वर्ष |
J | सूचना प्रौद्योगिकी में पीजी डिप्लोमा | 1 वर्ष |
K | इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (लेटरल एंट्री) | 2 वर्ष |
L | औद्योगिक सुरक्षा में पोस्ट डिप्लोमा | 1 वर्ष |
UP Polytechnic Diploma Admission 2022 – योग्यता
कोर्स के अनुसार योग्यता का विवरण निम्नलिखित है-
- इंजीनियरिंग में डिप्लोमा: कक्षा 10वीं में 35% अंक से उत्तीर्ण, भौतिकी, रसायन और गणित में 50% अंक।
- कृषि इंजीनियरिंग में डिप्लोमा: कृषि विज्ञान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण, कृषि विज्ञान और भौतिकी, रसायन और गणित में 50% अंक।
- फैशन डिजाइनिंग और गारमेंट्स टेक्नोलॉजी, गृह विज्ञान, वस्त्र डिजाइन, वस्त्र डिजाइन (प्रिंटिंग): न्यूनतम 35% अंक के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण।
- आधुनिक कार्यालय प्रबंधन और सचिवीय सेवा: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी विषय से उत्तीर्ण।
- पुस्तकालय और सूचना विज्ञान: कक्षा 12वीं उत्तीर्ण।
- फार्मेसी में डिप्लोमा: विज्ञान वर्ग में 50% अंक के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण।
- जैव प्रौद्योगिकी में पीजी डिप्लोमा: जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान या जैव रसायन विषय से बी.एस.सी. उत्तीर्ण।
- कंप्यूटर एप्लीकेशन में पीजी डिप्लोमा, मार्केटिंग और सेल्स मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा, कस्टमर वन ईयर सर्विस मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा इन टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड हेल्थ केयर, एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी, जनसंचार में पीजी डिप्लोमा, कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग, वेब डिजाइनिंग, कम्प्यूटरीकृत लेखा और कराधान के साथ लेखा, खुदरा प्रबंधन: भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी वर्ग से स्नातक की डिग्री।
- होटल प्रबंधन और खानपान में डिप्लोमा: विज्ञान वर्ग में 50% अंक के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण।
- विमान, रखरखाव इंजीनियरिंग में डिप्लोमा: कक्षा 12वीं उत्तीर्ण, भौतिकी, रसायन और गणित में 50% अंक।
- विमान, रखरखाव इंजीनियरिंग (एवियोनिक्स) में डिप्लोमा: कक्षा 12वीं उत्तीर्ण, भौतिकी, रसायन और गणित में 50% अंक।
- सूचना प्रौद्योगिकी में पीजी डिप्लोमा: इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (कोई भी शाखा)।
- इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (लेटरल एंट्री): विज्ञान वर्ग से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण तथा आईआईटी के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण।
- औद्योगिक सुरक्षा में पोस्ट डिप्लोमा: 2 साल के अनुभव के साथ किसी भी वर्ग में बीई / बी.टेक डिग्री या 5 साल के अनुभव के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
UP Polytechnic JEECUP Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड
यदि आप UP Polytechnic JEECUP Admit Card 2022 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- यह एडमिट कार्ड वही उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते है जो उम्मीदवार इस फॉर्म का ऑनलाइन आवेदन किये हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरने का विकल्प दिया रहेगा, जिसको आपको सही-सही भरना है।
- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, इसके अलावा हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।