Advertisements

UP Police Home Guard Syllabus 2026 In Hindi

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग राज्य की कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बलों का गठन करता है। इनमें से होमगार्ड बल एक महत्वपूर्ण इकाई है, जो आपात स्थितियों, सामाजिक आयोजनों, प्राकृतिक आपदाओं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सहायता करता है।

UP Police Home Guard परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एक निर्धारित पाठ्यक्रम और चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। UP Police Home Guard Exam का उद्देश्य ऐसे सक्षम, अनुशासित और देशभक्त युवाओं का चयन करना है जो राज्य सेवा में समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य कर सकें।

Advertisements

इस लेख के माध्यम से हम आपको UP Police Home Guard Syllabus & Exam Pattern की विस्तृत जानकारी देंगे, जिसको फॉलो करके आप इस भर्ती में सफलता पूर्वक चयन प्राप्त कर सकते है।

UP Home Guard Exam Overview 2026

विवरणजानकारी
आयोग का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
भर्ती का नामUP Police Home Guard Recruitment
पद का नामहोमगार्ड स्वयंसेवक
राज्यउत्तर प्रदेश
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा + दस्तावेज़ जांच + शारीरिक परीक्षा + मेडिकल वेरिफिकेशन
आधिकारिक वेबसाइटshasanadesh.up.gov.in

UP Home Guard Selection Process

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • दस्तावेज़ जांच व शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

UP Home Guard Exam Pattern 2026

  • इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे।
  • लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र हिंदी और अग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।
  • लिखित परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • इस परीक्षा में माइनस मार्किंग होती है।
  • यह परीक्षा 10वीं कक्षा के स्तर की होगी।
परीक्षा का नामविषयकुल अंकसमयावधि
लिखित परीक्षासामान्य ज्ञान1002 घंटे

UP Home Guard Syllabus 2026

लिखित परीक्षा में एक ही विषय — सामान्य ज्ञान (General Knowledge) से प्रश्न पूछे जाएंगे, लेकिन इसमें कई टॉपिक शामिल होंगे। यह परीक्षा 10वीं कक्षा (High School) स्तर की होगी।

General Knowledge (सामान्य ज्ञान)

विषयउप-विषय / टॉपिक
भारतीय इतिहासप्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत का इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, प्रमुख क्रांतिकारी, भारतीय संविधान निर्माण
भारतीय भूगोलभारत की भौगोलिक स्थिति, नदियाँ, पर्वत, राज्य व उनकी राजधानियाँ, जलवायु, खनिज, कृषि पैटर्न
भारतीय संविधानमौलिक अधिकार, कर्तव्य, संसद, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, संविधान संशोधन, न्यायपालिका प्रणाली
अर्थव्यवस्था (Economy)मुद्रा प्रणाली, बजट, योजना आयोग, बैंकिंग, GST, जनधन योजना, आर्थिक विकास
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीभौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान के सामान्य सिद्धांत, दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग
समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs)राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय समाचार, सरकारी योजनाएँ, पुरस्कार, खेल, विज्ञान व रक्षा क्षेत्र की गतिविधियाँ
उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP GK)यूपी का इतिहास, संस्कृति, लोकगीत, नदियाँ, मुख्यमंत्री, गवर्नर, जिले, प्रमुख संस्थान
खेल और पुरस्कारओलंपिक, एशियाई खेल, राष्‍ट्रीय पुरस्कार, खेलों से संबंधित संगठन
सामान्य विज्ञानजीव विज्ञान, मानव शरीर, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, आविष्कार एवं खोजें
सामान्य मानसिक योग्यता (General Intelligence)तर्क शक्ति, गणितीय क्षमता, दिशा ज्ञान, श्रृंखला, अंकगणितीय तर्क
कंप्यूटर ज्ञान (Basic Computer Knowledge)कंप्यूटर के घटक, ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट की मूल बातें, MS Office, ईमेल उपयोग

Physical Standard Test (PST) – शारीरिक मानक परीक्षण

यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती 2025-26 के लिखित परीक्षा के बाद PST परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमे पुरुष उम्मीदवार का सीना और लंबाई को मापा जाएगा साथ में महिला उम्मीदवार के सिर्फ लंबाई को मापा जाएगा, जो उम्मीदवार शारीरिक मानक परीक्षण में पास होंगे उनको भर्ती के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

पुरुष उम्मीदवार:

श्रेणीऊँचाईसीना (Normal/Expand)
सामान्य/OBC168 सेमी79–84 सेमी
SC/ST160 सेमी77–82 सेमी

महिला उम्मीदवार:

श्रेणीऊँचाईवजन
सामान्य/OBC152 सेमी40 किग्रा
SC/ST147 सेमी40 किग्रा

Physical Efficiency Test (PET) – शारीरिक दक्षता परीक्षा

UP Police Home Physical Efficiency Test Exam एक महत्वपूर्ण चरण होता है। इस परीक्षा का उद्देश्य अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति, गति और फिटनेस का आकलन करना है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार पुलिस सेवा जैसी चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के योग्य हैं। इस परीक्षा में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मानक निर्धारित किए गए हैं, जिसको आप नीचे की तरफ़ देख सकते है।

लिंगदौड़ की दूरीसमय
पुरुष4.8 किमी28 मिनट
महिला2.4 किमी16 मिनट

Preference Marks (वरीयता अंक)

उत्तर प्रदेश पुलिस होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता अंक उन अभ्यर्थियों को प्रदान किए जाते हैं, जिन्होंने राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर विशेष सेवाएँ, अनुभव या उपलब्धियाँ प्राप्त की हों। इन अंकों का उद्देश्य ऐसे उम्मीदवारों को प्रोत्साहित करना है जिन्होंने पहले से ही समाज, राष्ट्र या रक्षा से संबंधित क्षेत्रों में योगदान दिया हो। यह अंक अभ्यर्थी की योग्यता में अतिरिक्त मूल्य जोड़ते हैं और चयन प्रक्रिया में उन्हें वरीयता दिलाने में सहायक होते हैं।

प्रमाण पत्र / योग्यताअतिरिक्त अंक
NCC “C” Certificate3 अंक
NCC “B” Certificate2 अंक
NCC “A” Certificate1 अंक
स्काउट एंड गाइड1 अंक
आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण (UPSDMA)3 अंक
वैध चार पहिया ड्राइविंग लाइसेंस1 अंक

Medical Test (चिकित्सा परीक्षण)

  • चयनित उम्मीदवारों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
  • दोष जैसे बो-लेग, फ्लैट-फुट, कलर ब्लाइंडनेस, वाक दोष आदि पाए जाने पर उम्मीदवार अयोग्य ठहराया जाएगा।

UP Home Guard Syllabus – FAQs

UP Police Home Guard Syllabus में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?

यूपी होमगार्ड सिलेबस में केवल सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषय शामिल है, जिसमें इतिहास, भूगोल, संविधान, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, समसामयिक घटनाएँ, खेल, पुरस्कार, और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान जैसे टॉपिक शामिल हैं।

UP Home Guard की लिखित परीक्षा कितने अंकों की होती है?

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होती है, जो पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्नों पर आधारित होती है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होती है।

यूपी होमगार्ड की शारीरिक परीक्षा (PET) में क्या होता है?

पुरुष उम्मीदवार: 4.8 किमी दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।
महिला उम्मीदवार: 2.4 किमी दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।

UP Home Guard में ऊँचाई और सीना मापदंड क्या हैं?

पुरुष सामान्य वर्ग: ऊँचाई 168 सेमी, सीना 79–84 सेमी
पुरुष SC/ST: ऊँचाई 160 सेमी, सीना 77–82 सेमी
महिला सामान्य वर्ग: ऊँचाई 152 सेमी, वजन 40 किग्रा
महिला SC/ST: ऊँचाई 147 सेमी, वजन 40 किग्रा

UP Home Guard चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया 4 चरणों में होती है — लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ व शारीरिक माप जांच, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), मेडिकल व चरित्र सत्यापन।

UP Home Guard परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

NCERT की 6वीं से 10वीं तक की सामान्य अध्ययन पुस्तकों से पढ़ाई करे और UP General Knowledge और Current Affairs पर फोकस करें, पुराने सालों के प्रश्नपत्र हल करें और रोजाना 2 घंटे का समय सिर्फ रिवीजन के लिए रखें।

Advertisements