UP Police Constable Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती को लेकर उम्मीदवार को काफी दिनों से इंतजार है और उनका इंतजार बढ़ता ही दिखाई दे रहा है, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) के द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए 27 जनवरी 2022 को भर्ती हेतु निविदा (टेंडर) भरने की घोषणा की गयी थी लेकिन हाल में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी नोटिस ने एक बार फिर से उम्मीदवारों की चिंता बढ़ा दिया है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 26 हजार 210 पद तथा फायरमैन के 174 पदों पर भर्ती के लिए घोषणा किया था जिससे सम्बंधित टेंडर का आवेदन 27 जनवरी 2022 को होने वाली था लेकिन 25 जनवरी 2022 को बोर्ड के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 हेतु निविदा (टेंडर) 10 फरवरी 2022 को दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।

बोर्ड ने ये जारी की सूचना
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रर्दशित किये गए आर.एफ.क्यू. में निहित शर्तों और प्रावधानों में कुछ कार्यकारी संस्थाओं द्वारा अपनी कुछ सवाल उठाये गये हैं जिनके निस्तारण हेतु बोर्ड के द्वारा परीक्षण किया जा रहा है इसी वजह से टेंडर को भरने का अंतिम तिथि 27 जनवरी 2022 से बढ़ाकर 10 फरवरी 2022 कर दिया गया है।
उम्मीदवारों की जानकारी हेतु बता दे कि इस भर्ती हेतु उम्मीदवारों का चयन ऑफ़लाइन परीक्षा के द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि देश में कोरोना महामारी बढ़ती जा रही है तथा भारत के कुछ प्रदेशों में चुनाव भी होने वाले इन प्रदेशों में उत्तर प्रदेश का भी नाम है, ऐसे में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने में देरी हो सकती है लेकिन संभवतः उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल तथा फायरमैन के पदों पर भर्ती जल्दी ही आयोजित की जा सकती है।
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, उत्तर प्रदेश से सम्बंधित हर प्रकार की लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।