उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा हाल ही में यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों के लिए भर्ती जारी की गई है जिसका इंतजार उत्तर प्रदेश के ज्यातर युवाओं को था, इस भर्ती के आने की खबरें लगातार कई महीनो से चल रही थी, अब इसकी परीक्षा अगस्त 2024 में दुबारा होगी.
जो भी उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट या ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से कर सकते हैं, बहुत से उम्मीदवारों की उम्र सीमा बीत गई थी जिसके कारण उनको आवेदन करने का मौका नहीं था, लेकिन हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा भर्ती के सचिव को निर्देश जारी किया गया, जिसमें पिछले दो वर्षों में कोविड-19 महामारी की प्रभाव के कारण सभी श्रेणी की आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी, जिसके बाद सभी जाति के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दे दी गई है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल में भर्ती होने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अब अधिकतम आयु 25 वर्ष है जनरल जाति के पुरुष और महिलाओं में उम्मीदवारों के लिए इसके अलावा यूपी राज्य में निवास करने वाली अन्य जाति जैसे: ओबीसी,एससी, एसटी एवं अन्य पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की अतरिक्त छूट मिलेगी। जिसका पूरा विवरण नीचे की तरफ दिया गया है।
यूपी पुलिस भर्ती 2024 का संक्षिप्त विवरण
आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
पोस्ट का नाम | UP Police Constable Age Limit for all candidate |
कुल पदो की संख्या | 60,244 पद (पुरुष और महिला) |
उम्र सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष पिछड़ी और अन्य जाति को 5 वर्ष की अतरिक्त छूट |
योग्यता | 10th और 12th पास हो |
कौन से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं | भारतीय |
आधिकारिक वेबसाइट | http://uppbpb.gov.in/ |
UP Police Constable Age Limit की जानकारी
यूपी पुलिस भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जुलाई 2023 के अनुसार निर्धारित की जाएगी, पुरुष उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2001 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद का नही होना चाहिए, लेकिन हम आपको बता दे की राज्य सरकार द्वारा सभी जातियों को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जा रही है, जिसके तहत अब जनरल जाति के उम्मीदवारों की आयु सीमा 22 वर्ष से बढ़कर 25 वर्ष हो गई है। इसके साथ उत्तर प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य जातियां जो केवल उत्तर प्रदेश की मूल निवासी हैं, उनको 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
यूपी पुलिस उम्र सीमा छूट को आप नीचे दिए कॉलम के अनुसार समझ सकते हैं–
जाति का नाम | कितने वर्ष की छूट मिलेगी | उम्र सीमा |
जनरल (पुरुष) | 3 वर्ष | 18 वर्ष से 25 वर्ष |
जनरल (महिला) | 3 वर्ष | 18 वर्ष से 25 वर्ष |
ओबीसी/ SC/ ST (पुरुष उम्मीदवार) | 05 वर्ष | 18 वर्ष से 30 वर्ष |
ओबीसी/ SC/ ST (महिला उम्मीदवार) | 05 वर्ष | 18 वर्ष से 30 वर्ष तक |
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
यूपी पुलिस भर्ती 2024 में आवेदन करने की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष है, जनरल जाति के लिए और अन्य पिछड़ी जाति के लिए 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट है।
हां , राज्य सरकार द्वारा सभी जाति के उम्मीदवारों को 3 साल की अतिरिक्त छूट दी गई है।
यूपी पुलिस भर्ती मे जाति की छूट उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए है, जिसका लाभ लेने के लिए उनको निवास प्रमाण पत्र बनवाना होगा।
यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं तो आपको यूपी पुलिस भर्ती 2024 का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ेगी।