उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 12वीं की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर के कुल 930 पद तथा प्रोग्रामर के 55 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई थी, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2024 को समाप्त होने के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था और रिजल्ट भी जारी कर दिया गया था, जिसके बाद टाइपिंग टेस्ट परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड आज आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है।
UPPRPB कंप्यूटर ऑपरेटर तथा प्रोग्रामर के पदों की पुनः टाइपिंग टेस्ट परीक्षा 18-19 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, ऐसे में जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित कंप्यूटर ऑपरेटर तथा प्रोग्रामर के टाइपिंग टेस्ट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।