Advertisements

UP Police Assistant Operator Syllabus

उत्तर प्रदेश पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो पुलिस विभाग में तकनीकी पद पर करियर बनाना चाहते हैं। इस परीक्षा का सिलेबस जानना बेहद ज़रूरी है क्योंकि यहीं से तैयारी की सही दिशा तय होती है। यूपी पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर सिलेबस में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, तर्कशक्ति और विज्ञान जैसे विषय से प्रश्न पूछे जाते है।

इस सिलेबस में ऐसे टॉपिक शामिल किए गए हैं जो उम्मीदवार को न केवल पढ़ाई में मजबूत बनाते हैं, बल्कि आधुनिक तकनीक और पुलिस की असली जिम्मेदारियों को भी समझने में मदद करते हैं। इसलिए इस पद पर चयनित होने के लिए आप UP Police Assistant Operator Syllabus और Exam Pattern के अनुसार अपनी तैयारी करें।

Advertisements

उत्तर प्रदेश पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती के बारे में संक्षिप्त विवरण

  1. भर्ती का नाम: उत्तर प्रदेश पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती
  2. भर्ती बोर्ड का नाम: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी)
  3. पद का नाम: असिस्टेंट ऑपरेटर
  4. आवेदन की प्रक्रिया: ऑनलाइन
  5. श्रेणी : Govermenr Exam Syllabus
  6. आधिकारिक वेबसाइट: http://uppbpb.gov.in/

चयन प्रक्रिया

इस पद के अंतिम चयन के लिए आपको तीन चरणों से गुजरना होगा –

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता
  3. दस्तावेज सत्यापन

यदि आप इन चरणों में उत्तीर्ण होते हैं तो आपका चयन अंतिम मेधा सूची के अनुसार सुनिश्चित कर लिया जाएगा।

UP Police Assistant Operator Exam Patteern 2025

इस परीक्षा का परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है –

  1. यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
  2. परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे।
  3. परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित है।
  4. प्रश्नपत्र में कुल चार विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  5. यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी।

आइए सारणी के माध्यम से परीक्षा पैटर्न को समझने का प्रयास करते हैं –

क्रमांकविषयअंकसमयावधि
1सामान्य हिंदी100
2विज्ञान / सामान्य ज्ञान100
3संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा100
4मानसिक अभिरुचि परीक्षा / बुध्दिलब्धि परीक्षा / तार्किक परीक्षा100
कुल4002 घंटे 30 मिनट या 150 मिनट

UP Police Assistant Operator Syllabus 2025

अगर आप UP Police Assistant Operator Syllabus को अच्छे से समझकर तैयारी करते हैं तो आपके लिए परीक्षा में सफलता पाना आसान हो जाएगा। यहाँ हम आपको पूरा यूपी पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर सिलेबस सरल भाषा में बता रहे हैं, जिससे आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सके और इसके अनुसार तैयारी करके आप चयनित हो पाये।

सामान्य हिंदी

  1. हिंदी और अन्य भातीय भाषाएं
  2. हिंदी व्याकरण का ज्ञान
  3. हिंदी वर्णमाला
  4. तद्भव और तत्सम
  5. पर्यायवाची
  6. विलोम
  7. अनेकार्थक
  8. वाक्यांश के लिए एक शब्द
  9. समरूपी भिन्नार्थक शब्द
  10. अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना
  11. लिंग
  12. वचन
  13. कारक
  14. सर्वनाम और विशेषण
  15. क्रिया काल
  16. वाच्य
  17. उपसर्ग और प्रत्यय
  18. संधि
  19. विराम चिन्ह
  20. मुहावरे और लोकोक्तियों
  21. रस
  22. छंद
  23. अलंकार
  24. अपठित बोध
  25. प्रसिद्ध कवि
  26. लेखक एवं उनकी रचनाएं
  27. हिंदी भाषा में पुरस्कार
  28. विविध इत्यादि

Science

  1. भौतिक जगत तथा मापन
  2. शुद्ध गतिकी और गति के नियम
  3. कार्य
  4. ऊर्जा और शक्ति
  5. गुरूत्वाकर्षण
  6. स्थिर विद्युतकी
  7. वैद्युत विभव
  8. विद्युत धारा
  9. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव एवं चुम्बकत्व
  10. वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण तथा प्रत्यावर्ती धारा
  11. वैद्युत चुम्बकीय तरंगे इलक्ट्रॉनिक युक्तियां
  12. संचार व्यवस्था प्रणाली
  13. प्रकाशिकी इत्यादि

सामान्य ज्ञान

  1. सामान्य ज्ञान
  2. भारत का इतिहास
  3. भारतीय संविधान
  4. भारतीय अर्थव्यवस्था और संस्कृति
  5. भारतीय कृषि
  6. वाणिज्य एवं व्यापार
  7. जनसंख्या
  8. पर्यायवरण एवं नगरीकरण
  9. भारत का भूगोल एवं विश्व का भूगोल
  10. प्राकृतिक संसाधन
  11. उत्तर प्रदेश शिक्षा संस्कृति प्रथाओं के संबंध में जानकारी
  12. उत्तर प्रदेश में राजस्व
  13. पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था
  14. मानवाधिकार
  15. आंतरिक सुरक्षा एवं आतंकवाद
  16. भारत और उसके पड़ोसी देश के बीच संबंध
  17. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषय
  18. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठन
  19. विमुद्रीकरण और उसके प्रभाव
  20. साइबर क्राइम
  21. वस्तु एवं सेवाकर
  22. पुरस्कार और सम्मान
  23. देश/ राजधानी/ मुद्राएं
  24. महत्वपूर्ण दिवस
  25. अनुसंधान एवं खोज
  26. पुस्तकें और उनके लेखन
  27. सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन इत्यादि l

संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा संख्यात्मक

  1. सरलीकरण
  2. दशमलव और भिन्न
  3. संख्या पद्धती
  4. महत्तम और लघुत्तम समापवर्तक
  5. अनुपात और समानुपात
  6. प्रतिशतता
  7. लाभ और हानि
  8. छूट
  9. साधारण और चक्रवृध्दि ब्याज
  10. भागीदारी
  11. औसत
  12. समय और कार्य
  13. समय और दूरी
  14. सारणी और ग्राफ का प्रयोग
  15. मेंसुरेशन
  16. अंकगणितीय संगणना और विश्लेषणात्मक कार्य
  17. विविध इत्यादि l

मानसिक योग्यता परीक्षा

  1. तार्किक आरेख
  2. संकेत सम्बन्ध विश्लेषण
  3. प्रत्यक्ष ज्ञान बोध
  4. शब्द रचना परीक्षण
  5. अक्षर और संख्या श्रृंखला
  6. शब्द और वर्णमाला में आंशिक समरूपता
  7. व्यावहारिक ज्ञान परीक्षण
  8. दिशा ज्ञान परीक्षण
  9. आंकड़ों का तार्किक विश्लेषण
  10. प्रभावी तर्क
  11. अंतर्निहित भावों का विनिश्चय करना।

मानसिक अभिरुचि परीक्षा / बुध्दिलब्धि परीक्षा / तार्किक परीक्षा

मानसिक अभिरुचि परीक्षा –

  1. निम्नलिखित के प्रति दृष्टिकोण:
  2. जनहित
  3. कानून एवं शांति व्यवस्था
  4. साम्प्रदायिक सद्भाव
  5. अपराध नियंत्रण
  6. विधि का शासन
  7. अनुकूलन की क्षमता
  8. व्यावसायिक सूचना (बेसिक स्तर की)
  9. पुलिस प्रणाली
  10. समकालीन पुलिस मुद्दे एवं कानून व्यवस्था
  11. व्यवसाय के प्रति रूचि
  12. मानसिक दृढ़ता
  13. अल्पसंख्यकों एवं अल्प अधिकार वालों के प्रति संवेदनशीलता
  14. लैंगिक संवेदनशीलता।

बुध्दिलब्धि परीक्षा

  1. सम्बन्ध व आंशिक समानता परीक्षण
  2. असमान को चिन्हित करना
  3. श्रृंखला पूरी करने का परीक्षण
  4. संकेत लिपि और सांकेतिक लिपि को समझना
  5. दिशा ज्ञान परीक्षण
  6. रक्त सम्बन्ध
  7. वर्णमाला पर आधारित प्रश्न,
  8. समय क्रम परीक्षण
  9. वेन आरेख और चार्ट सदृश परीक्षण
  10. गणितीय योग्यता परीक्षण
  11. क्रम में व्यवस्थित करना।

तार्किक परीक्षा

  1. समरूपता
  2. समानता
  3. भिन्नता
  4. खाली स्थान भरना
  5. समस्या को सुलझाना
  6. विश्लेषण निर्णय
  7. निर्णायक क्षमता
  8. दृश्य स्मृति
  9. विभेदन क्षमता
  10. पर्यवेक्षण
  11. सम्बन्ध
  12. अवधारणा
  13. अंकगणितीय तर्क
  14. शब्द और आकृति वर्गीकरण
  15. अंकगणितीय संख्या श्रृंखला
  16. अमूर्त विचारों व प्रतीकों तथा उनके सम्बन्धों से सामंजस्य की क्षमता।

यूपी पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

यदि आप लिखित परीक्षा में सफल होते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रमों से गुजरना होगा –

वर्गपुरुष (जनरल/ओबीसी/एससी)पुरुष (एससी)महिला (जनरल/ओबीसी/एससी)महिला (एससी)
लंबाई168 सेमी.160 सेमी.152 सेमी.147 सेमी.
चेस्ट79-85 सेमी.77-82 सेमी.NANA
दौड़28 मिनट में 4.8 किलोमीटर28 मिनट में 4.8 किलोमीटर16 मिनट में 2.4 किलोमीटर16 मिनट में 2.4 किलोमीटर

UP Police Assistant Operator Syllabus PDF Download

यदि आप यूपी पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट या फिर हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण प्रश्न

UP Police Assistant Operator Syllabus 2025 में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?

इस सिलेबस में मुख्य रूप से सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति (Reasoning) और विज्ञान (Science) विषय शामिल हैं।

UP Police Assistant Operator Exam Pattern क्या है?

परीक्षा ऑनलाइन होगी, इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए कुल 400 अंक निर्धारित हैं और परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।

UP Police Assistant Operator की तैयारी कैसे करें?

तैयारी के लिए सबसे पहले सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझें, उसके बाद विषयवार नोट्स बनाकर नियमित अभ्यास करें और पिछले वर्षों के प्रश्न हल करें।

Advertisements