UP NHM Recruitment 2021 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश (यूपी एनएचएम) ने स्टाफ नर्स के 2445 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
आपको बता दें कि यह नियुक्ति संविदा के आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए होगी, हालांकि इस बीच अगर उम्मीदवार संतोषजनक प्रदर्शन करता है तो इस नियुक्ति का नवीकरण भी कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख 9 नवंबर है। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे।
UP NHM Recruitment 2021 – संक्षिप्त विवरण
- भर्ती बोर्ड का नाम : स्वास्थ्य विभाग उत्तरप्रदेश
- पद का नाम : स्टाफ नर्स
- पदों की संख्या : 2445
- आधिकारिक वेबसाइट : http://upnrhm.gov.in/
UP NHM भर्ती की अधिसूचना देखें
भर्ती का विवरण
कार्यक्रम | पद | कुल रिक्ति | मानदेय |
---|---|---|---|
Child Health | Staff Nurse-(SNCU/KMC) | 189 | 20500 |
Child Health | Staff Nurse-NBSU | 320 | 20500 |
Child Health | Staff Nurse-NRC | 54 | 20500 |
Child Health | Staff Nurse-SNCU | 36 | 20500 |
Community Process | Staff Nurse-MHCP | 500 | 20500 |
Maternal Health | Staff Nurse | 900 | 20013 |
National Program | Staff Nurse | 384 | 20000 |
NUHM | Staff Nurse/UPHC | 34 | 19101 |
NUHM | Staff Nurse/UCHC | 10 | 19101 |
NUHM | Staff Nurse/UCHC | 18 | 19101 |
योग्यता
विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं, जैसे इस भर्ती के लिए आवेदन की तारीख नजदीक आएगी, आयोग द्वारा इसकी विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
महत्वपूर्ण निर्देश
यदि भर्ती के किसी भी चरण में, यह पाया जाता है कि उम्मीदवार पात्रता मानदंड को पूरा नहीं करता है या उसने गलत/झूठी जानकारी/प्रमाण पत्र/दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं या किसी महत्वपूर्ण तथ्य (तथ्यों) को छुपाया है, तो उसकी उम्मीदवारी आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक
- ऑनलाइन आवेदन करें
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, अधिक जानकारियों हेतु विस्तृत अधिसूचना की प्रतीक्षा करें, और सरकारी नौकरी से जुड़े ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट्स के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।