UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Online : उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा एक योजना शुरू की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश निवासी छात्रों जो UPSC, UPPSC, JEE, NEET, NDA, CDS आदि परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। इस योजना का नाम उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना है।
इसके लिए आवेदन 10/02/2021 को शुरू हुआ था। यह योजना सभी समुदाय के छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए बिल्कुल मुफ़्त हैं।

Uttar Pradesh (UP) Mukhyamantri Abhyudaya Yojana – संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना |
लॉन्च किया गया | उत्तर प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के छात्र |
उद्देश्य | प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | http://abhyuday.up.gov.in/ |
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के शुरू होने की तिथि | 16 फरवरी 2021 (बसंत पंचमी) |
कोचिंग शुरू होने की तिथि | 16/02/2021 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | अघोषित (आखिरी तारीख़ निर्धारित नहीं की गई है) |
UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2021 – आयु सीमा
UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2021 के लिए सभी समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं हैं। तैयारी करने वाले छात्र उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, और अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं।
योग्यता
उत्तर प्रदेश का रहने किसी भी समुदाय के छात्र – छात्राएं जो उपरोक्त परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए किसी भी विशेष योग्यता की जरूरत नहीं है।
UP Abhyudaya Yojana Online Registration
UP Abhyudaya Yojana के इच्छुक उम्मीदवारों को इस राज्यस्तरीय लर्निंग प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकृत छात्रों को कक्षाओं को टाइम टेबल, वर्चुअल लिंक उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस, वर्चुअल क्लासेस और वेबीनार का आयोजन भी किया जाएगा।
संबंधित कोर्स में एडमिशन से पहले साल में एक बार उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की तरफ से एक पात्रता परीक्षा या चयन प्रक्रिया भी निर्धारित की जाएगी।
उम्मीदवार अभ्युदय योजना के तहत IAS, IPS, भारतीय वन सेवा, PCS कैडर के अधिकारियों द्वारा मुफ्त मार्गदर्शन और शिक्षण का लाभ उठा सकेंगे। यह योजना हर जिले में एक वेब पोर्टल के माध्यम से युवाओं को कैरियर परामर्श प्रदान करेगी।
कोचिंग कक्षाओं का विवरण और विषयवार कैलेंडर पंजीकृत छात्रों को मंडल स्तर पर एसएमएस और ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
UP Abhyudaya Yojana Online Registration Process
UP Abhyudaya Yojana Online Registration की प्रक्रिया निम्नलिखित है –
- सबसे पहले आप UP Abhyuday Yojana Official Website पर जाएं।

- उसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफेस दिखेगा।

- यहाँ नीचे “Register Now” पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ परीक्षाओं का विकल्प दिखेगा, इसमें से आप उस परीक्षा पर क्लिक करें जिसके लिए आप तैयारी करना चाहते हैं।

- किसी भी परीक्षा के नीचे “Register Now” पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ ऐसा पेज खुलेगा।

- इसमें मांगी गई जानकारियों को भरकर सबमिट विकल्प पर क्लिक कर दें।
UP Abhyudaya Yojana Online Registration के लिए जरूरी चीजें
UP Abhyudaya Yojana Online Registration के लिए आवश्यक चीजें निम्नलिखित हैं –
- नाम
- ईमेल
- फ़ोन नंबर
- विभाग – क्षेत्र
- योग्यता
- इंतिहान (परीक्षा)
- रोल नंबर दर्ज करें (यदि लागू हो)
- जिले का चयन करें
- पता
Free Coaching Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के कुछ डायरेक्ट लिंक्स
उम्मीदवारों की सुगमता हेतु हमने CM Abhuydaya Yojana के कुछ डायरेक्ट लिंक प्रदान किए हैं, जिनकी मदद से आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करें | क्लिक करें |
कोर्स के लिंक | क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
UP Abhyuday Yojana से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
इस योजना के तहत मुफ्त क्लासेस 16 फरवरी 2021 (बसंत पंचमी) के दिन से शुरू होंगी।
UP CM’s Abhyudaya Scheme के लिए रजिस्ट्रेशन 10 फरवरी 2021 से शुरू है।
UP CM Abhyudaya Scheme के तहत कोचिंग ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अलावा इस योजना से जुड़े और भी सवालों के जवाब पाने के लिए आप – http://abhyuday.up.gov.in/faq.php पर भी विजिट कर सकते हैं।
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट पर जरुर विज़िट करें।