उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में सफलता पाने के लिए UP Lekhpal Syllabus की सही और स्पष्ट जानकारी होना बेहद जरूरी है। यह सिलेबस उम्मीदवारों की सामान्य अध्ययन (भारत का इतिहास, भारतीय संविधान, भूगोल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, करेंट अफेयर्स आदि), कंप्यूटर ज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं यूपी स्पेशल की जानकारी की समझ को परखने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। सही सिलेबस को समझकर अभ्यर्थी यह जान पाते हैं कि परीक्षा में किन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे और किस टॉपिक पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
UP Lekhpal परीक्षा की तैयारी तभी प्रभावी हो सकती है, जब उम्मीदवार सिलेबस के अनुसार योजना बनाकर पढ़ाई करें। सिलेबस न केवल तैयारी की दिशा तय करता है, बल्कि समय प्रबंधन और स्कोर बढ़ाने में भी मदद करता है। इसीलिए, परीक्षा से पहले UP Lekhpal Syllabus In Hindi & Exam Pattern को अच्छी तरह समझना हर अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य है।
UP Lekhpal Syllabus 2026 – Overview
| महत्वपूर्ण बिंदु | विवरण |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | UP लेखपाल भर्ती परीक्षा |
| आयोजक संस्था | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| विभाग | राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश |
| पद का नाम | लेखपाल |
| परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन / लिखित परीक्षा |
| प्रश्नों का प्रकार | बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) |
| कुल प्रश्न | 100 |
| कुल अंक | 100 |
| परीक्षा अवधि | 120 मिनट (2 घंटे) |
| नकारात्मक अंकन | प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे |
| सिलेबस के भाग | भाग–1: सामान्य अध्ययन भाग–2: कंप्यूटर ज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी भाग–3: उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा → दस्तावेज़ सत्यापन & मेडिकल → अंतिम मेरिट सूची |
| चयन आधार | लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर |
| आधिकारिक वेबसाइट | आधिकारिक वेबसाइट |
| UP Lekhpal Online Form 2026 | यूपी लेखपाल वेतन तथा भत्तों की जानकारी |
| यूपी लेखपाल कटऑफ | UP Lekhpal Selection Process 2026 |
यूपी लेखपाल चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया को इस तरह तैयार किया गया है कि इसमें योग्य, सक्षम और मेधावी अभ्यर्थियों का निष्पक्ष चयन किया जा सके। UPSSSC आयोग द्वारा आयोजित यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाती है, ताकि उम्मीदवारों के ज्ञान, समझ और पात्रता का सही मूल्यांकन हो पाए।
यूपी लेखपाल चयन प्रक्रिया की शुरुआत लिखित परीक्षा से होती है, जिसमें अभ्यर्थियों की सामान्य अध्ययन, कंप्यूटर ज्ञान और उत्तर प्रदेश से संबंधित जानकारी की जांच की जाती है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल परीक्षा और अंतिम मेरिट सूची के लिए चयनित किया जाता है।
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
- शारीरिक परीक्षा/मेडिकल एग्जाम (PET/DME)
- अंतिम चयन (Final Selection)
महत्वपूर्ण सूचना : इस भर्ती से अब साक्षात्कार को हटा दिया गया है, अर्थात अब अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरना नहीं पड़ेगा।
UP Lekhpal Exam Pattern 2026
लेखपाल परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट निर्धारित है। अधिसूचना के अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर पर ¼ (0.25) अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था लागू की गई है, इसलिए अभ्यर्थियों को उत्तर देते समय विशेष सावधानी रखनी होगी।
- लिखित परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
- जो उम्मीदवार इस भर्ती की परीक्षा पास होना चाहते है, उन्हें सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान, ग्रामीण विकास और ग्रामीण समाज जैसे कुछ महत्वपूर्ण विषयों का ज्ञान होना चाहिए।
- इसकी परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें 100 प्रश्न होंगे जो सभी चार खंडों से 25 प्रश्नों के रूप में विभाजित होंगे।
- परीक्षा का कुल समय अवधि 2 घंटे यानी 120 मिनट की होगी।
- सभी प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय प्रकृति के होंगे।
- उम्मीदवार द्वारा हर गलत उत्तर के लिए प्रश्न के अंकों का 1/4 का नकारात्मक अंकन होगा।
नीचे दी गई सारणी की मदद से आप केे बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| भाग (Part) | विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
|---|---|---|---|---|
| भाग-1 | भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 05 | 05 | |
| भारतीय संविधान एवं भारतीय राजनीतिक व्यवस्था | 05 | 05 | ||
| भारत एवं विश्व का भूगोल | 05 | 05 | ||
| भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास | 05 | 05 | ||
| ग्रामीण समाज एवं ग्रामीण विकास | 05 | 05 | ||
| राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ | 05 | 05 | ||
| विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी | 05 | 05 | ||
| पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन | 10 | 10 | ||
| डेटा इंटरप्रिटेशन | 10 | 10 | ||
| सामान्य हिंदी | 10 | 10 | ||
| भाग-2 | कंप्यूटर की मूल अवधारणाएँ एवं सूचना प्रौद्योगिकी | 15 | 15 | |
| भाग-3 | उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी | 20 | 20 | |
| कुल | — | 100 प्रश्न | 100 अंक | 120 मिनट |
UP Lekhpal Syllabus In Hindi
यूपी लेखपाल सिलेबस की पूर्ण जानकारी हम नीचे की तरफ़ दे रहे हैं जिसको फॉलो करके उम्मीदवार लिखित परीक्षा आसानी से पास कर सकते हैं और मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बना सकते हैं, UP Lekhpal Exam Syllabus 2026 तीन भागों में विभाजित है—
- भाग–1: सामान्य अध्ययन (भारत का इतिहास, भारतीय संविधान, भूगोल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, करेंट अफेयर्स आदि)
- भाग–2: कंप्यूटर ज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी
- भाग–3: उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी
यूपी लेखपाल सामान्य अध्ययन सिलेबस
1. भारत का इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन
- प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक भारत का संक्षिप्त इतिहास
- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम
- प्रमुख आंदोलन, नेता एवं घटनाएँ
2. भारतीय संविधान एवं राजनीतिक व्यवस्था
- संविधान की विशेषताएँ
- मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य
- राज्य व्यवस्था, केंद्र–राज्य संबंध
- पंचायती राज व्यवस्था
3. भारत एवं विश्व का भूगोल
- भारत का भौतिक भूगोल
- जलवायु, नदियाँ, पर्वत
- विश्व का सामान्य भूगोल
4. भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास
- भारतीय अर्थव्यवस्था की मूल बातें
- गरीबी, बेरोजगारी
- सामाजिक विकास योजनाएँ
5. ग्रामीण समाज एवं ग्रामीण विकास
- ग्रामीण विकास योजनाएँ
- पंचायती राज संस्थाएँ
- ग्रामीण जीवन एवं समाज
6. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ
- करेंट अफेयर्स (भारत एवं विश्व)
- सरकारी योजनाएँ
- खेल, पुरस्कार, सम्मेलन
7. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- सामान्य विज्ञान (कक्षा 10 तक)
- दैनिक जीवन में विज्ञान
- तकनीकी विकास
8. पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन
- पर्यावरण संरक्षण
- जैव विविधता
- आपदा प्रबंधन की मूल जानकारी
9. डेटा इंटरप्रिटेशन (Data Interpretation)
- टेबल, ग्राफ, चार्ट
- प्रतिशत, औसत आधारित प्रश्न
10. सामान्य हिंदी
- सन्धि
- पर्यायवाची शब्द /समानार्थी शब्द
- विलोम
- तत्सम एवं तदभव
- व्याकरण
- शब्दावली
- शब्दों का उपयोग
- रस
- अलंकार
- समास
- त्रुटि से सम्बंधित अनेकार्थी शब्द
- वर्तनी
- वाक्य संशोधन
- कारक
- लिंग
- वचन
- वाक्यांशों के लिए शब्द निर्माण
- लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे आदि का ज्ञान होना आवश्यक है।
भाग–2 : कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी
- कंप्यूटर की मूल अवधारणाएँ
- हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर
- ऑपरेटिंग सिस्टम
- इंटरनेट एवं ई-मेल
- एमएस वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट
- साइबर सुरक्षा की बुनियादी जानकारी
भाग–3 : उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी
- उत्तर प्रदेश का इतिहास
- भौगोलिक स्थिति
- प्रशासनिक व्यवस्था
- संस्कृति, कला एवं त्योहार
- उत्तर प्रदेश की सरकारी योजनाएँ
- समसामयिक घटनाएँ (UP Current Affairs)
- प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान
- प्रमुख नदियाँ
- सिंचाई की योजना
- प्रमुख पर्यटन (किले, महल, प्राचीन उल्लेखनीय और प्राकृतिक स्थान)
- उत्तर प्रदेश की प्रमुख हस्तियां (राजनीतिक, खिलाड़ी, कलाकार, प्रशासन, लेखक, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता) आदि का ज्ञान होना आवश्यक है
ग्राम समाज एवं विकास
- ग्रामीण प्रशासन – घटक और राजस्व प्रशासन का कार्य
- भारतीय ग्रामीण समाज
- भारतीय समाज के कारक
- आदिवासी, ग्रामीण, शहरी-ग्रामीण-शहरी सातत्य, कमजोर वर्ग की समस्याएं
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति
- आदर्श ग्राम योजना
- सहकारी विकास योजना
- सूखा विकास कार्यक्रम
- जवाहर ग्राम समृद्धि योजना
- अन्नपूर्णा योजना
- अंत्योदय अन्न योजना
- स्वजल धर योजना
- राजीव गांधी ग्राम विद्युतीकरण योजना
- कस्तूरबा गांधी शिक्षा योजना
- मध्याह्न भोजन कार्यक्रम
- इंदिरा आवास योजना
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
- एनडीए सरकार द्वारा चलाई गई नवीनतम योजना जैसे कि संसाद आदर्श ग्राम योजना, IWMP, आदि का ज्ञान होना आवश्यक है।
ग्राम विकास के लिए राज्य सरकार की योजनाएँ
- किशन पेंशन योजना
- किशन रथ योजना
- अम्बेडकर उर्जा कृषक सुधर योजना
- आम आदमी बीमा योजना
- संजीवनी बीमा योजना
- आदर्श नगर योजना
- वंदे मातरम योजना
- प्रियदर्शनी योजना
- Shudha Payjal Yojna (वर्तमान यूपी सरकार द्वारा संचालित)।
- पेंशन योजना (वर्तमान यूपी सरकार द्वारा संचालित)।
- प्रधानमंत्री आवास योजना (वर्तमान यूपी सरकार द्वारा संचालित)।
- कन्या विद्या धन योजना (वर्तमान यूपी सरकार द्वारा संचालित) आदि के बारे में आपको ज्ञान होना आवश्यक है।
UP Lekhapal Syllabus PDF Download
अगर आप यूपी लेखपाल सिलेबस पीडीएफ़ को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, या नीचे दिये बटन पर क्लिक करके कर सकते हैं, इससे आपको अपनी तैयारी करने में बेहद मदद मिलेगी।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
UPSSSC लेखपाल में प्रश्नों की संख्या 100 होगी और कुल अंक भी 100 होंगे।
इसकी सूचना आधिकारिक अधिसूचना आने के बाद आपको प्रदान कर दी जाएगी।
इस परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे।
हां, इस परीक्षा में हर गलत उत्तर के लिए 0.25 की नकारात्मक अंकन है।
नहीं, जो अभ्यर्थी PET की परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे, वे ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं?
इस परीक्षा की समयावधि 2 घंटे या 120 मिनट है।
नहीं, इस भर्ती में साक्षात्कार नहीं होगा।