Advertisements

UP Lekhpal Selection Process 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित भर्तियों में से एक मानी जाती है। लेखपाल पद राजस्व विभाग के अंतर्गत आता है और इसकी भूमिका ग्रामीण व शहरी प्रशासन में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसलिए आयोग द्वारा UP Lekhpal Selection Process को पूरी तरह पारदर्शी, मेरिट आधारित और चरणबद्ध रखा गया है।

यदि आप यूपी लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो चयन प्रक्रिया (Selection Process) को सही से समझना उतना ही जरूरी है जितना सिलेबस पढ़ना। इस लेख में हम आपको यूपी लेखपाल चयन प्रक्रिया की पूरी, सटीक जानकारी देंगे।

Advertisements
UP Lekhpal Online Form 2026यूपी लेखपाल वेतन तथा भत्तों की जानकारी
यूपी लेखपाल कटऑफUP Lekhpal Syllabus

यूपी लेखपाल चयन प्रक्रिया के चरण

यूपी लेखपाल भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी की जाती है जो निम्नलिखित है-

  1. लिखित परीक्षा
  2. दस्तावेज़ सत्यापन
  3. अंतिम मेरिट सूची

आइए नीचे की तरफ़ प्रत्येक चरण को विस्तार से समझते हैं।

लिखित परीक्षा (Written Examination)

यूपी लेखपाल चयन प्रक्रिया का पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण लिखित परीक्षा है। यह परीक्षा उम्मीदवारों के ज्ञान, समझ और विश्लेषण क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित की जाती है।

परीक्षा की मुख्य विशेषताएँ

  • परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार की होती है।
  • लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।
  • कुल अंक: 100
  • परीक्षा अवधि: 120 मिनट (2 घंटे)
  • नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते है।

लिखित परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय

  • सामान्य अध्ययन
  • कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी
  • उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी

लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण में दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाता है। इस चरण का उद्देश्य उम्मीदवार द्वारा दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की जांच करना होता है।

दस्तावेज़ सत्यापन में शामिल प्रमाण पत्र

  • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र (हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, B.A.)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर ID, DL, आदि)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • UPSSSC PET स्कोरकार्ड (यदि अनिवार्य हो)

नोट – यदि किसी भी दस्तावेज़ में गलत जानकारी या कमी पाई जाती है, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)

दूसरा चरण दस्तावेज़ सत्यापन पास करने के बाद उम्मीदवारों को तीसरे चरण के बाद आयोग द्वारा अंतिम मेरिट सूची जारी की जाती है। यह मेरिट सूची तैयार करने में निम्नलिखित जानकारी का उपयोग किया जाता है।

  • लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों
  • आरक्षण नियमों
  • पात्रता शर्तों

👉 महत्वपूर्ण जानकारी: यूपी लेखपाल भर्ती में कोई इंटरव्यू या शारीरिक परीक्षा नहीं होती है। अंतिम चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा की मेरिट पर आधारित होता है।

लिखित परीक्षा के तैयारी हेतु सलाह (Expert Tips)

लिखित परीक्षा पास करने के लिए नीचे दी गई सलाह को आप फॉलो कर सकते हैं।

  • सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करें, अनावश्यक विषयों पर समय न गँवाएँ।
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें।
  • लिखित परीक्षा में नकारात्मक अंकन को ध्यान में रखते हुए सभी प्रश्नों का उत्तर दें।
  • यूपी से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें।
Advertisements