UP Lekhpal Hindi प्रैक्टिस सेट : परीक्षा से पहले हिंदी के इन 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का कर लें अध्ययन

UP Lekhpal Hindi Practice SET : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है, तथा इसके लिए ऑनलाइन भी आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया के बाद इस भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा भी आयोजित कराई जाएगी जिसके लिए उम्मीदवारों की तैयारी पूरी होनी चाहिए। इसी संदर्भ में आज हम आपको सामने यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा से जुड़े हिंदी प्रश्नोत्तर लाएं हैं। इस परीक्षा में हिंदी भाषा से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में इन प्रश्नों का अभ्यास करें तथा अपनी तैयारी को और मजबूत करें।

UP Lekhpal Hindi Practice SET
UP Lekhpal Hindi Practice SET

UP Lekhpal Hindi प्रैक्टिस सेट

प्रश्न. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो कोई त्रुटि नहीं हैं चुनें।

महेश जी बता रहे थे कि उनका भतीजा, अपने लक्ष्य पर नजर रखते हैं।

  • महेश जी बता रहे थे
  • कोई त्रुटि नहीं है।
  • अपने लक्ष्य पर नजर रखते हैं।
  • कि उनका भतीजा

उत्तर : 3

प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  • सुपनखा
  • सुपर्णखा
  • सूर्पनखा
  • शूर्पणखा

उत्तर : 4

प्रश्न. ‘पंकज’ किसका पर्यायवाची है?

  • किरण
  • वस्त्र
  • आँख
  • कमल

उत्तर : 4

प्रश्न. दिये गये वाक्य के किस भाग में त्रुटि है?

‘उसने अवाज देकर पूछा’

  • अवाज
  • उसने
  • पूछा
  • देकर

उत्तर : 1

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए उत्तम विकल्प का चयन करें।

शिशु ………….. और अबोध होता है।

  • अज्ञ
  • भिज्ञ
  • अल्पज्ञ
  • बहुज्ञ

उत्तर : 1

प्रश्न. ‘कृपण’ का विलोम शब्द होगा?

  • कर्मठ
  • सरल
  • दाता
  • कठोर

उत्तर : 3

प्रश्न. ‘पसीना पसीना होना’ मुहावरे का सही अर्थ है?

  • क्रोधित होना
  • शर्मिंदा होना
  • प्यासा होना
  • भयभीत होना

उत्तर : 2

प्रश्न. ‘खून का घूँट पीना’ मुहावरे का सही अर्थ है?

  • अत्यंत क्रोधित होना
  • गुस्सा पचा जाना
  • घृणा करना
  • भयभीत होना

उत्तर : 2

प्रश्न. धन से संबंध रखने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा?

  • भौतिक
  • आर्थिक
  • संपत्तिशास्त्र
  • अर्थशास्त्र

उत्तर : 2

प्रश्न. दिए गए वाक्य ‘इस कार्य के’ को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है का चयन करें।

‘इस कार्य के’ विघ्न बन कर तुम आए हो।

  • इस कार्य की
  • किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
  • इस कार्य में
  • इस कार्य का

उत्तर : 3

प्रश्न. रिक्त स्थान में सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

शिक्षक दिवस पर छात्रों ने शिक्षक को पुस्तक ………….. की।

  • भेंट
  • हस्तगत
  • दान
  • प्रदान

उत्तर : 1

प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।

खेतों में, मेंड़ों से बनाए गए छोटे-छोटे, वर्गाकार या आयताकार भाग

  • परनाला
  • क्यारी
  • नाली
  • नहर

उत्तर : 2

प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।

अपने पास रखी हुई, दूसरे की वस्तु

  • धराऊ
  • धरनी
  • धनज्ञ
  • धरोहर

उत्तर : 4

प्रश्न. दिये गये वाक्य ‘रूप’ शब्द को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

पृथ्वी का ‘रूप’ गोल है।

  • प्रकार
  • आकार
  • प्रारूप
  • स्वरूप

उत्तर : 2

प्रश्न. ‘बाण’ शब्द का समानार्थी शब्द चयन करें।

  • दहन
  • अगम
  • नाराच
  • तनय

उत्तर : 3

प्रश्न. दिये गये वाक्य में ‘गए पर’ को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन

मोहन के ‘गए पर’ वह उठ बैठा

  • दौड़ने पर
  • मरने पर
  • जाने पर
  • उठने पर

उत्तर : 3

प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।

सफलता पाने के लिए कठोर ….……….. करना पड़ता है।

  • आवागमन
  • श्रम
  • अध्ययन
  • अनुशासन

उत्तर : 2

प्रश्न. ‘जातीय’ शब्द का विलोम चुनें।

  • सजातीय
  • प्रजातीय
  • अजातीय
  • विजातीय

उत्तर : 4

प्रश्न. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो कोई त्रुटि नहीं हैं चुनें।

कभी-कभी, आकाश में दिखाई देने वाला उल्कापतन एक विलक्षण घटना है।

  • दिखाई देने वाला
  • कभी-कभी, आकाश में
  • कोई त्रुटि नहीं है।
  • उल्कापतन एक विलक्षण घटना है।

उत्तर : 4

प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  • इस्थायित्व
  • स्थायित्व
  • स्थायीत्व
  • स्थाईत्व

उत्तर : 2

दिए गए अनुच्छेद में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थान भरें। प्रत्येक संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

भारत के गाँव (1) ……………. के मनोरम स्थल हैं। वहाँ का निवासी प्रकृति की (2) …………….. में ही पल रहा है परन्तु (3) …………. दृष्टि से पिछड़े हुए गाँवों की स्थिति अत्यन्त ही (4) …………… है, क्योंकि वहाँ के लोग (5) …………….. पर ही निर्भर रहते हैं।

प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (1) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा?

  • प्रकृति
  • शहरों
  • त्रिलोक
  • राज्य

उत्तर : 1

दिए गए अनुच्छेद में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थान भरें। प्रत्येक संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

भारत के गाँव (1) ……………. के मनोरम स्थल हैं। वहाँ का निवासी प्रकृति की (2) …………….. में ही पल रहा है परन्तु (3) …………. दृष्टि से पिछड़े हुए गाँवों की स्थिति अत्यन्त ही (4) …………… है, क्योंकि वहाँ के लोग (5) …………….. पर ही निर्भर रहते हैं।

प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (2) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा?

  • गोद
  • हाथ
  • साथ
  • छाँव

उत्तर : 1

दिए गए अनुच्छेद में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थान भरें। प्रत्येक संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

भारत के गाँव (1) ……………. के मनोरम स्थल हैं। वहाँ का निवासी प्रकृति की (2) …………….. में ही पल रहा है परन्तु (3) …………. दृष्टि से पिछड़े हुए गाँवों की स्थिति अत्यन्त ही (4) …………… है, क्योंकि वहाँ के लोग (5) …………….. पर ही निर्भर रहते हैं।

प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (3) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा?

  • शारीरिक
  • राजनीतिक
  • मानसिक
  • आर्थिक

उत्तर : 4

दिए गए अनुच्छेद में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थान भरें। प्रत्येक संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

भारत के गाँव (1) ……………. के मनोरम स्थल हैं। वहाँ का निवासी प्रकृति की (2) …………….. में ही पल रहा है परन्तु (3) …………. दृष्टि से पिछड़े हुए गाँवों की स्थिति अत्यन्त ही (4) …………… है, क्योंकि वहाँ के लोग (5) …………….. पर ही निर्भर रहते हैं।

प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (4) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा?

  • सम्पन्न
  • कठिन
  • दयनीय
  • स्तरीय

उत्तर : 3

दिए गए अनुच्छेद में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थान भरें। प्रत्येक संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें-

भारत के गाँव (1) ……………. के मनोरम स्थल हैं। वहाँ का निवासी प्रकृति की (2) …………….. में ही पल रहा है परन्तु (3) …………. दृष्टि से पिछड़े हुए गाँवों की स्थिति अत्यन्त ही (4) …………… है, क्योंकि वहाँ के लोग (5) …………….. पर ही निर्भर रहते हैं।

प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (5) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा?

  • पंचायत
  • सरकार
  • प्रकृति
  • कृषि

उत्तर :

उत्तर : इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके बताएं।

आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।

कमेन्ट करें