UP Lekhpal Hindi Practice SET 2 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है, तथा इसके लिए ऑनलाइन भी आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया के बाद इस भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा भी आयोजित कराई जाएगी जिसके लिए उम्मीदवारों की तैयारी पूरी होनी चाहिए। इसी संदर्भ में आज हम आपके सामने यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा से जुड़े हिंदी प्रश्नोत्तर लाएं हैं। इस परीक्षा में हिंदी भाषा से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में इन प्रश्नों का अभ्यास करें तथा अपनी तैयारी को और मजबूत करें।

UP Lekhpal Hindi प्रैक्टिस सेट 2
प्रश्न. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है’ चुनें।
जब तक (1)/ मैं नहीं आऊँ (2)/ तुम दफ्तर बंद मत करना (3)/ कोई त्रुटि नहीं है (4)
- 3
- 2
- 4
- 1
उत्तर : 4
प्रश्न. रिक्त स्थान भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।
लखनऊ जाकर कार्यालय के कई ………… निपटाने है।
- कर्त्तव्य
- कार्य
- वक्तव्य
- भुगतान
उत्तर : 2
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन कीजिए।
- प्राविधिकी
- प्रवीधिकी
- प्रावीधिकि
- प्रविधीकी
उत्तर : 1
प्रश्न. दिए गए वाक्य में खाली स्थान को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है’ का चयन करें।
एक गाय, दो घोड़े और एक बकरी मैदान में …।
- चर रहा है
- चर रहे हैं
- चर रही है
- किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
उत्तर : 2
प्रश्न. ‘स्थावर’ शब्द का विलोम कौन-सा है?
- जगम
- स्थिर
- चंचल
- जड़
उत्तर : 1
प्रश्न. दिए गए वाक्य में ‘की सजा मिलेगी’ खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है का चयन करें।
हत्यारे को मृत्युदंड (की सजा मिलेगी)।
- किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
- मिलेगा
- की सजा मिलेगा
- का सजा मिलेगा
उत्तर : 2
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें।
भारत वस्तुतः ऋतुओं की ………….. का देश है।
- समकक्षता
- मनोरंजकता
- समानता
- विविधता
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें, जो मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
दिन दूना रात चौगुना
- नुकसान ही नुकसान होना
- दिखावा करना
- दिन से रात चार गुना बड़ी है
- खूब उन्नति करना
उत्तर : 4
प्रश्न. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन कीजिए।
गर्मी से पहले ………….. ऋतु होती है।
- हेमंत
- ग्रीष्म
- वर्षा
- वसंत
उत्तर : 4
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द दीजिए।
ग्राम का रहने वाला
- गंवार
- नागरिक
- ग्रामीण
- नागर
उत्तर : 3
प्रश्न. दिए गए शब्द के समानार्थी शब्द का चयन कीजिए।
पपीहा
- पय
- पपैया
- पनही
- पन्नग
उत्तर : 2
प्रश्न. ‘विवाद से अलग रहने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा
- मध्यस्थ
- अभियुक्त
- गवाह
- तटस्थ
उत्तर : 4
प्रश्न. दिए गए शब्द का विलोम शब्द चुनिए।
( मुनाफा )
- बढ़ावा
- लाभ
- बढ़ोत्तरी
- नुकसान
उत्तर : 4
प्रश्न. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो कोई त्रुटि नहीं हैं चुनें।
छात्र ने अपने (1)/ अध्यापक को (2)/ अभिनंदन-पत्र प्रदान किया (3)/ कोई त्रुटि नहीं है (4)
- 3
- 1
- 2
- 4
उत्तर : 1
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द का चयन कीजिए।
जो व्यक्ति ठीक समय पर तुरंत किसी बात या युक्ति को सोच ले
- प्रत्युत्पन्नमति
- प्रत्युत्पन्न
- प्रत्यागत
- प्रतिवादी
उत्तर : 1
प्रश्न. दिए गए शब्द के समानार्थी शब्द का चयन करें।
( नदी )
- चंचला
- लहरी
- सरिता
- तरिणी
उत्तर : 3
प्रश्न. दिए गए वाक्य में ‘निरिह’ खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है’ का चयन करें।
खरगोश निरिह पशु है।
- नीरिह पशु है।
- निरीह पशु है।
- नीरिः पशु है।
- किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
उत्तर : 2
प्रश्न. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन कीजिए।
- परिशिष्ट
- परिशीष्ठ
- परीशिष्ट
- परिशीष्ट
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें, जो मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
पगड़ी उछलना
- सम्मानित करना
- सिर पर पगड़ी बाँधना
- अपमानित करना
- सिर पर से टोपी निकाल लेना
उत्तर : 3
प्रश्न. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है’ चुनें।
हमारे से (1)/ कोई काम (2)/ नहीं होता (3)/ कोई त्रुटि नहीं है (4)
- 1
- 2
- 4
- 3
उत्तर : 1
दिए गए अनुच्छेद में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थान भरें। प्रत्येक प्रश्न संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
मानव जीवन को सफल बनाने के लिए तीन साधनों का उल्लेख हमारे शास्त्रों में बताया गया है- ज्ञान, भक्ति और (1) अन्य प्राणियों से (2) नहीं हो सकती। उनका (3) भी सीमित ही है। उसमें कोई वृद्धि नहीं हुई है। मनुष्य का ज्ञान है तो विशाल, पर उसकी भी सीमा है। बिना (4) के ज्ञान बेकार है। ज्ञान वहीं व्यावहारिक है जो कर्म को आगे बढ़ाने में सहायक हो। कर्म की ही प्रधानता है। गीता में भी कर्म की महिमा और (5) _ का व्याख्यान है।
प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (1) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा
- साधना
- आराधना
- उपासना
- कर्म
उत्तर : 4
दिए गए अनुच्छेद में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थान भरें। प्रत्येक प्रश्न संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
मानव जीवन को सफल बनाने के लिए तीन साधनों का उल्लेख हमारे शास्त्रों में बताया गया है- ज्ञान, भक्ति और (1) अन्य प्राणियों से (2) नहीं हो सकती। उनका (3) भी सीमित ही है। उसमें कोई वृद्धि नहीं हुई है। मनुष्य का ज्ञान है तो विशाल, पर उसकी भी सीमा है। बिना (4) के ज्ञान बेकार है। ज्ञान वहीं व्यावहारिक है जो कर्म को आगे बढ़ाने में सहायक हो। कर्म की ही प्रधानता है। गीता में भी कर्म की महिमा और (5) _ का व्याख्यान है।
प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (2) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा?
- कर्म
- ज्ञान
- भक्ति
- रीति
उत्तर : 3
दिए गए अनुच्छेद में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थान भरें। प्रत्येक प्रश्न संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
मानव जीवन को सफल बनाने के लिए तीन साधनों का उल्लेख हमारे शास्त्रों में बताया गया है- ज्ञान, भक्ति और (1) अन्य प्राणियों से (2) नहीं हो सकती। उनका (3) भी सीमित ही है। उसमें कोई वृद्धि नहीं हुई है। मनुष्य का ज्ञान है तो विशाल, पर उसकी भी सीमा है। बिना (4) के ज्ञान बेकार है। ज्ञान वहीं व्यावहारिक है जो कर्म को आगे बढ़ाने में सहायक हो। कर्म की ही प्रधानता है। गीता में भी कर्म की महिमा और (5) _ का व्याख्यान है।
प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (3) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा?
- कर्म
- शक्ति
- ज्ञान
- धन
उत्तर : 3
दिए गए अनुच्छेद में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थान भरें। प्रत्येक प्रश्न संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
मानव जीवन को सफल बनाने के लिए तीन साधनों का उल्लेख हमारे शास्त्रों में बताया गया है- ज्ञान, भक्ति और (1) अन्य प्राणियों से (2) नहीं हो सकती। उनका (3) भी सीमित ही है। उसमें कोई वृद्धि नहीं हुई है। मनुष्य का ज्ञान है तो विशाल, पर उसकी भी सीमा है। बिना (4) के ज्ञान बेकार है। ज्ञान वहीं व्यावहारिक है जो कर्म को आगे बढ़ाने में सहायक हो। कर्म की ही प्रधानता है। गीता में भी कर्म की महिमा और (5) _ का व्याख्यान है।
प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (4) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा?
- भक्ति
- शक्ति
- कर्म
- धन
उत्तर : 3
दिए गए अनुच्छेद में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थान भरें। प्रत्येक प्रश्न संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
मानव जीवन को सफल बनाने के लिए तीन साधनों का उल्लेख हमारे शास्त्रों में बताया गया है- ज्ञान, भक्ति और (1) अन्य प्राणियों से (2) नहीं हो सकती। उनका (3) भी सीमित ही है। उसमें कोई वृद्धि नहीं हुई है। मनुष्य का ज्ञान है तो विशाल, पर उसकी भी सीमा है। बिना (4) के ज्ञान बेकार है। ज्ञान वहीं व्यावहारिक है जो कर्म को आगे बढ़ाने में सहायक हो। कर्म की ही प्रधानता है। गीता में भी कर्म की महिमा और (5) _ का व्याख्यान है।
प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (5) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा?
- धनफल
- कर्म
- शक्तिफल
- कर्मफल
उत्तर :
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके बताएं।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
2
4
Karmfal
Krm
कर्म फल
Vikalp 4 sahi hai karmafal
Karam
4
Vikalp 4 sahi hai karmafal