UP Lekhpal Hindi Practice Set 13: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन कर दिया हैं वो अब अपनी तैयारी में और जोर लगा दें क्योंकि इस भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा भी आयोजित कराई जाएगी जिसके लिए उम्मीदवारों की तैयारी पूरी होनी चाहिए।
इसी संदर्भ में इस लेख के द्वारा आपके सामने यूपी लेखपाल परीक्षा से जुड़े हिंदी भाषा के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को शामिल किया गया है। इस परीक्षा में हिंदी भाषा से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में इन प्रश्नों का अभ्यास करें तथा अपनी तैयारी को और मजबूत करें।
UP Lekhpal Hindi Practice Set 13
प्रश्न : एक तद्भव शब्द है
- पंजर
- पंचाली
- पंडित
- पंजीरी
उत्तर : 4
प्रश्न : एक तद्भव शब्द है
- अटल
- आतुर
- अतिथि
- अजिर
उत्तर : 1
प्रश्न : एक विशेषण शब्द नहीं है
- लजीला
- लाड़ला
- लापता
- लांछन
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘थाली’ का तत्सम रूप है
- स्थाली
- थालिका
- थ्याली
- थालि
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘जामुन’ का तत्सम रूप है
- यामुन
- यामुण
- जंबु
- जांबूण
उत्तर : 3
प्रश्न : एक तत्सम शब्द है
- अनहित
- विनती
- डाकिनी
- अटारी
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘युद्ध देखकर अशोक का कठोर हृदय मोम जैसा पिघल गया’- वाक्य में विशेष्य है
- हृदय
- मोम
- कठोर
- अशोक
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित शब्दों में से एक विशेषण नहीं है:
- श्रव्य
- सर्व
- गर्व
- भव्य
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘भक्त की करुण पुकार सुनकर भक्त वत्सल भगवान् दयार्द्र हो उठे’- वाक्य में प्रयुक्त विशेष्यों की दृष्टि से कौन सा युग्म शुद्ध है?
- भक्त तथा भगवान्
- करुण तथा दयार्द्र
- भक्त वत्सल तथा भगवान्
- पुकार तथा भगवान्
उत्तर : 4
प्रश्न : भोले बालक ने क्रूर डाकू के कठोर हृदय में कोमल भावना जगा दी’- वाक्य में कितने विशेष्य हैं?
- चार
- तीन
- दो
- छह
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित में से एक विशेषण शब्द नहीं है
- वरदान
- वरद
- वरदायक
- वरणीय
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘इन्द्रिय’ का विशेषण शब्द है
- इन्द्रीय
- इन्द्रिक
- ऐन्द्रि
- ऐन्द्रिय
उत्तर : 4
प्रश्न : एक वाक्य में विशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है
- वह विद्यार्थी है
- वह प्रबुद्ध विद्यार्थी है
- वह परिश्रमी भी है
- वह लड़का विद्यार्थी है
उत्तर : 1
प्रश्न : प्रकार निम्नलिखित में एक विशेषण शब्द है
- लाघव
- महत्त्व
- लघुता
- महत्
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से एक विशेषण शब्द नहीं है :
- बहुरूपिया
- बादामी
- बातूनी
- बांका
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘आहूत’ का विलोम शब्द है
- अनहूत
- हूत
- अपहूत
- अनाहूत
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘जटिल’ का विलोम शब्द है
- सरल
- सहज
- कुटिल
- अजटिल
उत्तर : 1
प्रश्न : विलोम की दृष्टि से एक युग्म अशुद्ध है
- आयात-निर्यात
- दृश्य-अदृश्य
- प्रत्यक्ष-परोक्ष
- आमिष- सामिष
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्न में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है
- उज्ज्वल
- कवित्री
- वैमनस्यता
- प्रमाणिक
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘अथ’ का विलोम शब्द है
- अथक
- पृथक
- इति
- अति
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘वादी’ का विलोम शब्द है
- अवादी
- विवादी
- प्रतिवादी
- अनावादी
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘अवर’ का विलोम शब्द है
- लघु
- सुवर
- प्रवर
- कनिष्ठ
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित शब्दों में किसकी वर्तनी शुद्ध है?
- संन्यास
- प्रत्यूपकार
- दुरावस्था
- कैलाष
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित वाक्यों में से एक वाक्य अशुद्ध है
- काशी सदैव से भारतीय संस्कृति का केन्द्र रहा है।
- गाँधीजी का चरखा चलाना ‘स्वदेशी’ का प्रतीक था।
- वन-जीवन के कष्टों का भय भी सीता को राम के अनुगमन से रोक नहीं सका।
- अपनी कुशल रणनीति से शिवाजी ने विपक्षियों के छक्के छुड़ा दिये थे।
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्न में से अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द है
- उद्घोष
- तात्कालिक
- एकता
- उपरोक्त
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
1st
1
4
A
0ption1
1
2
1
B
Neelam Devi
1
Neelam Devi
1 hoga
2
1
1