UP Lekhpal Hindi Practice Set 12:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन कर दिया हैं वो अब अपनी तैयारी में और जोर लगा दें क्योंकि इस भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा भी आयोजित कराई जाएगी जिसके लिए उम्मीदवारों की तैयारी पूरी होनी चाहिए।
इसी संदर्भ में इस लेख के द्वारा आपके सामने यूपी लेखपाल परीक्षा से जुड़े हिंदी भाषा के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को शामिल किया गया है। इस परीक्षा में हिंदी भाषा से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में इन प्रश्नों का अभ्यास करें तथा अपनी तैयारी को और मजबूत करें।

UP Lekhpal Hindi Practice Set 12
प्रश्न : एक की वर्तनी शुद्ध है
- आविष्कार
- निशब्द
- देवार्षि
- जमाता
उत्तर : 1
प्रश्न : एक की वर्तनी शुद्ध है
- राज्य महल
- निरोग
- कोमलांगिनी
- अक्षौहिणी
उत्तर : 4
प्रश्न : एक वाक्य शुद्ध है
- पर्वतीय प्रदेश में प्रातःकाल का दृश्य बहुत चित्ताकर्षक होता है
- प्रत्येक धर्म के लिए अच्छा सद्भाव रखना हमारा कर्तव्य है
- मेरे वेतन का अधिकांश भाग बच्चों की पढ़ाई में ही खर्च हो जाता है
- इस बात का स्पष्टीकरण करना आवश्यक है
उत्तर : 1
प्रश्न : एक की वर्तनी शुद्ध है
- षट्दर्शन
- किलिष्ट
- अनापेक्षित
- पर्यवसान
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘पोषक’ का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द होगा
- चूषण
- अनपोषक
- शोषक
- क्षीणकारी
उत्तर : 3
प्रश्न : एक की वर्तनी शुद्ध है
- उनन्यन
- उन्यन
- उन्नयन
- उन्न्यन
उत्तर : 3
प्रश्न : एक वाक्य शुद्ध है
- यह तो अच्छा हुआ कि चोरों का पदार्पण होते ही मैं जाग गया
- अच्छे लेखन के लिए शब्द संयम आवश्यक है
- कक्ष में असंख्य जनसमूह उपस्थित था
- ‘रामचरित मानस’ तुलसी की सबसे सुन्दरतम कृति है
उत्तर : 2
प्रश्न : एक वाक्य शुद्ध है
- खेत जोतने के पारम्परिक उपादान हल का स्थान अब ट्रैक्टर ने ले लिया है
- निरपराधी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही का किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है
- श्रीमती रेड्डी जिस स्तर की नृत्यांगना है उनके पति उस स्तर के नृत्यांगन नहीं है.
- शिक्षा प्रणाली जनोपयोगी होनी चाहिए
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘मदिरा पीने का प्याला’ के लिए एक शब्द है
- चश्म
- चशक
- चश्क
- चषक
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘सवाल-जवाब’, ‘बहस हुज्जत’ या ‘दिए गए उत्तर’ पर उत्तर’ के लिए एक शब्द है
- उत्तरापेक्षी
- उत्तरण
- प्रत्युत्तर
- उत्तरोत्तर
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘वह कन्या जिसके साथ विवाह का वचन दिया गया है’- के लिए एक शब्द है
- वाग्दत्ता
- वाग्बद्ध
- वाग्दान
- वाग्विद्ग्ध
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘ऐसी जीविका जिसका कुछ ठीक-ठिकाना न हो’ के लिए एक शब्द है
- आकाश कुसुम
- आकाश सलिल
- आकाशवृत्ति
- आकाशफल
उत्तर : 3
प्रश्न : जो स्त्री के वशीभूत है, के लिए एक शब्द है
- स्त्री प्रेमी
- स्त्रियोचित
- स्त्रैण
- त्रियावशी
उत्तर : 3
प्रश्न : एक वाक्य शुद्ध है
- भारतवर्ष के अतीत में कई निर्दयी शासक हुए हैं
- एकत्रित भीड़ जयजयकार कर रही है
- गाँधीजी चरखा चलाते थे
- एक-एक करके प्रत्येक छात्र कक्षा से निकल गए
उत्तर : 3
प्रश्न : एक वाक्य शुद्ध है
- स्वामी विवेकानंद का भाषण सुनकर उपहास उड़ाने वाले अमरीकियों पर घड़ों पानी पड़ गया।
- बाजार का साप्ताहिक अवकाश सोमवार को रहता है
- वह दुखी स्त्री वैधव्यता का जीवन बिता रही है
- मैं सपरिवार सानन्दित हूँ
उत्तर : 1
प्रश्न : मरणासन्न अवस्था वाला के लिए एक शब्द है
- मैमर्त्य
- मृतगामी
- मुमूर्षु
- निर्विकारी
उत्तर : 1
प्रश्न : जिसे अपनी जगह से अलग कर दिया गया हो, के लिए एक शब्द है
- अवस्थापित
- विस्थापित
- संस्थापित
- संस्थाजित
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘बुरे उद्देश्य से की गयी गुप्त मंत्रणा’ के लिए एक शब्द है
- दुरतिक्रम
- दुरधिगम
- दुरभिसंधि
- दुरभियोजन
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘तैरने या पार होने का इच्छुक’ के लिए एक शब्द है
- तैराक
- तितीर्षु
- तारक
- तारणक
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘चना’ का तत्सम रूप है
- चणक
- चणा
- चाणक
- चणाक
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘ऊन’ का तत्सम रूप है
- ऊन्य
- ऊर्ण्य
- ऊरण
- ऊर्ण
उत्तर : 4
प्रश्न : तद्भव ‘चबूतरा’ का तत्सम रूप है।
- चर्वतर
- चर्वुतरा
- चार्वतरा
- चत्वाल
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से एक तद्भव शब्द है
- पूंजी
- नयन
- मूर्ख
- शकुन
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘बेंत’ का तत्सम रूप है
- वेन्त
- वेन्त्र
- वेंतृ
- वेत्र
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘युद्ध की इच्छा रखने वाला’ के लिए एक शब्द है
- योद्धा
- युद्धरत
- युद्धवीर
- युयुत्सु
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
4
4
4
युयुत्सु ✔️☑️
D
4
yuyutsu…oprion dddd is right
Aption 4
युयुत्सु
D
D
8 question
Practice set acche rhe
Good