UP Lekhpal Hindi Practice Set 11:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन कर दिया हैं वो अब अपनी तैयारी में और जोर लगा दें क्योंकि इस भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा भी आयोजित कराई जाएगी जिसके लिए उम्मीदवारों की तैयारी पूरी होनी चाहिए।
इसी संदर्भ में इस लेख के द्वारा आपके सामने यूपी लेखपाल परीक्षा से जुड़े हिंदी भाषा के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को शामिल किया गया है। इस परीक्षा में हिंदी भाषा से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में इन प्रश्नों का अभ्यास करें तथा अपनी तैयारी को और मजबूत करें।
UP Lekhpal Hindi Practice Set 11
प्रश्न : आठ बड़े चोर पकड़े गये थे, पुलिस की लापरवाही से आधे चोर भाग गये।’ वाक्य में किन शब्दों में विशेषण विशेष्य सम्बन्ध नहीं है ?
- बड़े चोर
- आधे चोर
- पुलिस की लापरवाही
- आठ बड़े चोर
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित शब्दों में कौन-सा विशेषण है?
- क्रोधी
- चुनौती
- कण्टक
- राही
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘लाखों लोगों ने इसे महसूस किया है’ वाक्य में विशेषण है
- महसूस
- लोगों
- लाखों
- इसे
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘विशेष्य’ वह शब्द होता है
- जिस शब्द की विशेषता बताई जाती है।
- जिस शब्द के द्वारा विशेषता बतायी जाती है।
- जिस हेतु विशेषता बतायी जाती है।
- उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘मोहन एक अच्छा विद्यार्थी है।’ वाक्य में विशेष्य है
- मोहन
- एक
- अच्छा
- विद्यार्थी
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘सुलभ’ का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है
- दुष्प्राप्य
- अप्राप्य
- अलब्ध
- दुर्लभ
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘दीर्घायु’ का विलोम होगा
- चिरायु
- अल्पायु
- क्षणिक
- नश्वर
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘व्यष्टि’ का विपरीतार्थक शब्द है
- समास
- समष्टि
- समवेत
- समस्त
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘जोड़’ का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है
- भाग
- बाकी
- गुणा
- घटाव
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘तृष्णा’ का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है
- निस्पृह
- वितृष्णा
- वितृप्त
- संतुष्टि
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘निषिद्ध’ का सर्वथा उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है
- निश्चित
- विहित
- उचित
- निर्मित
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘उपमेय’ का सर्वथा उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है
- अनुपमेय
- अनुपम
- अतुलनीय
- अनुपमित
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘भूगोल’ का विपरीतार्थक शब्द है
- इतिहास
- अंतरिक्ष
- ध्रुवगोल
- खगोल
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘सहयोगी’ का सर्वथा उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है
- प्रतियोगी
- प्रतिरोधी
- प्रतिद्वन्द्वी
- प्रतिकूल
उत्तर : 1
प्रश्न : पर्यायवाची की दृष्टि से एक वर्ग शुद्ध है
- सिंह, पंचानन, नाहर, मृगारि
- सूर्य, रवि, दिनकर, तरणी
- अग्नि, पक, अनल, पिशुन
- महेश, रमेश, भूतेश, सतीश
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित में से एक ‘पत्थर’ का पर्यायवाची नहीं है
- प्रस्तर
- पशम
- उपल
- पाहन
उत्तर : 2
प्रश्न : एक ‘यमुना’ का पर्यायवाची नहीं है।
- रविजा
- तनूजा
- अर्कजा
- सूर्यजा
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में से एक ‘स्वर्ण’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है:
- हेम
- हिरण्या
- हाटक
- कलधौत
उत्तर : 2
प्रश्न : पर्यायवाची की दृष्टि से एक वर्ग शुद्ध है
- इन्द्र, रतीश, सहस्राक्ष, मघवा
- घर, निकेतन, आयतन, निलय
- यमुना, कालिन्दी, भानुतनया, जाह्नवी
- वस्त्र, पाटक, अम्बर,चीर
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में से एक ‘समुद्र’ का पर्यायवाची नहीं है
- जलधि
- जलधाम
- जलनिधि
- जलाधिप
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित शब्दों में से एक शब्द ‘शंकर’ का पर्यायवाची नहीं है
- ललाटाक्ष
- गंगाधर
- त्रिलोचन
- शशधर
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से एक शब्द ‘आम’ का पर्यायवाची नहीं है
- अतिसौरभ
- अंबु
- सहकार
- रसाल
उत्तर : 2
प्रश्न : एक की वर्तनी शुद्ध है
- न्यौछावर
- खिवैया
- अनन्नास
- निर्पेक्ष
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में से एक ‘विष्णु’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है।
- कमलेश
- कमलापति
- कमलाकान्त
- कमलासन
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से एक ‘नदी’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है
- निम्नगा
- त्रिपथगा
- कूलंकषा
- कूलवती
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।