UP Lekhpal Hindi Practice Set 10:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन कर दिया हैं वो अब अपनी तैयारी में और जोर लगा दें क्योंकि इस भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा भी आयोजित कराई जाएगी जिसके लिए उम्मीदवारों की तैयारी पूरी होनी चाहिए।
इसी संदर्भ में इस लेख के द्वारा आपके सामने यूपी लेखपाल परीक्षा से जुड़े हिंदी भाषा के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को शामिल किया गया है। इस परीक्षा में हिंदी भाषा से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में इन प्रश्नों का अभ्यास करें तथा अपनी तैयारी को और मजबूत करें।
UP Lekhpal Hindi Practice Set 10
प्रश्न : ‘जो स्त्री सूर्य भी न देख सके’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है
- शास्त्रज्ञा
- असूर्यम्पश्या
- स्त्रैण
- दुर्निवार
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘कुछ खास शर्तों पर किसी कार्य को करने का समझौता’ के लिए एक शब्द है
- कर्मठता
- बेलदारी
- ठेकेदारी
- संविदा
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘जिसकी पहले से कोई आशा न हो’ के लिए एक शब्द है
- अप्रत्याशित
- आशातीत
- आशाजनक
- प्रत्याशित
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘अपने सहारे पर रहने वाले’ के लिए एक शब्द है
- स्वावलंबी
- आत्मनिर्भरी
- बलिष्ठ
- आत्मविश्वासी
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘अप्रमेय’ किस वाक्यांश के लिए एक शब्द है ?
- जो तौला या नापा न जा सके।
- जो अवश्य होने वाला हो।
- जो प्रमाण से सिद्ध न हो सके।
- जो समय पर संभव न हो।
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘किसी पर विजय प्राप्त करने की इच्छा रखने वाला’ – वाक्यांश के लिए एक शब्द है
- विजित
- विजेता
- जिगीषु
- जिज्ञासु
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘राज्य द्वारा निकाला गया आधिकारिक आदेश – वाक्यांश के लिए शब्द है
- अधिनियम
- अध्यादेश
- अधियाचना
- अधिसूचना
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘वह स्त्री जिसका पति परदेश (विदेश) गया हो’ वाक्य के लिए एक शब्द है
- नवोढ़ा
- प्रवत्स्यतपतिका
- प्रोषितपतिका
- आगतपतिका
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘बरात’ का तत्सम रूप है –
- वर्तत
- बरात
- व्रात
- वरयात्रा
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘मोती’ का तत्सम रूप है
- मौती
- मौक्तिक
- मुक्तक
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘मिट्टी’ का तत्सम शब्द है
- मृत्तिका
- म्रिट्टिका
- मट्टिका
- मृट्टी
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘पैर से सिर तक’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है
- शिख-नख
- पादमस्तक
- शिरो
- आपादमस्तक
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘अनुचित बात के लिए आग्रह करने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है
- दुराग्रह
- दुराग्रही
- अनाग्रही
- कुआग्रही
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में से तत्सम की दृष्टि से शुद्ध है
- शाटिका
- रैन
- रस्सी
- सरसों
उत्तर : 1
प्रश्न : निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है
- उलूक
- कूप
- ओझा
- पुस्तक
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में से एक शब्द तत्सम है
- सपूत
- सरीसृप
- सांकल
- सांझ
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है
- ज्योत्स्ना
- परीक्षा
- घर
- श्रेष्ठी
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘उसका लड़का लम्बा है’ में विशेषण का चयन कीजिए।
- लड़का
- लम्बा
- उसका
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न : प्रयोग के आधार पर ‘पाण्डु’ शब्द होगा
- केवल विशेषण
- केवल विशेष्य
- विशेषण और विशेष्य दोनों
- उपर्युक्त में से एक भी नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘चतुर विद्यार्थी से प्रश्न पूछो।’ वाक्य में विशेषण है-
- विद्यार्थी
- प्रश्न
- चतुर
- पूछो
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘अखरोट’ का तत्सम रूप है
- अक्षवट
- अक्षवाट
- अक्षोट
- अक्षयवट
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में से तत्सम तद्भव का सही युग्म है
- महूक – महुआ
- अक्षवाट – अखाड़ा
- आद्रक – अदरक
- इक्ष – ईख
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में से तत्सम की दृष्टि से एक युग्म अशुद्ध है
- दीक्षा – परीक्षा
- शूकर- बलीवर्द
- वरिष्ठ – कनिष्ठ
- कपूत – सपूत
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘दुश्चरित्र व्यक्ति से सम्बन्ध नहीं रखना चाहिए।’ इस वाक्य में प्रयुक्त ‘दुश्चरित्र’ शब्द व्याकरण की दृष्टि से किस संवर्ग में है ?
- संज्ञा
- सर्वनाम
- विशेषण
- क्रियाविशेषण
उत्तर : 3
प्रश्न : “वह आदमी जो कल आपके घर आया था, बहुत बड़ा ठग है।” उपर्युक्त वाक्य में कितने विशेषण हैं ?
- तीन
- चार
- दो
- पाँच
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।