UP Lekhpal Hindi Practice Set 08 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है, तथा इसके लिए ऑनलाइन भी आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन प्रक्रिया के बाद इस भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा भी आयोजित कराई जाएगी जिसके लिए उम्मीदवारों की तैयारी पूरी होनी चाहिए।
इसी संदर्भ में मेरे द्वारा आपके सामने यूपी लेखपाल परीक्षा से जुड़े हिंदी भाषा के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को शामिल किया गया है। इस परीक्षा में हिंदी भाषा से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में इन प्रश्नों का अभ्यास करें तथा अपनी तैयारी को और मजबूत करें।

UP Lekhpal Hindi Practice Set 08
प्रश्न : निम्नलिखित में से विशेष्य एवं विशेषण की दृष्टि से एक युग्म गलत है
- क्रोध-क्रुद्ध
- आकर्षण-आकृष्ट
- ईर्ष्या-उपेक्षा
- आसक्ति-आसक्त
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘स्तब्ध’ के लिए सही विलोम है
- अनस्तब्ध
- प्रारब्ध
- अस्तब्ध
- लब्ध
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘वर्तिका’ शब्द का तद्भव रूप होगा
- मातृका
- कृतिका
- लतिका
- बत्ती
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विशेषण है-
- उपार्जन
- उपनिवेश
- चक्षु
- घरेलू
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘उलाहना’ शब्द का तत्सम रूप होगा
- ओरहन
- निन्दा
- उपालंभ
- झगड़ा करना
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द शुद्ध है
- भष्म
- फाल्गुण
- भीष्म
- मृन्मय
उत्तर : 3
प्रश्न : उत्तरायण का विलोम है
- विस्थापन
- पलायन
- दक्षिणायन
- ईशान
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘कान के नीचे लटकता हुआ कोमल भाग’ के लिए एक शब्द है
- कर्णफूल
- कर्णाभरण
- कर्णपाली
- कर्ण
उत्तर : 3
प्रश्न : आवर्तक का सही विलोम है
- प्रवर्तक
- अनावर्तक
- सवर्तक
- समर्थक
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है
- राम और श्याम सम्बधी चर्चा
- राम और श्याम से सम्बद्ध चर्चा
- राम और श्याम विषयक चर्चा
- राम और श्याम से सम्बन्धित चर्चा
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘जिसका निवारण अत्यन्त कष्ट से किया जा सके’ के लिए एक शब्द है
- अनिवार
- निर्निवार
- दुर्निवार
- कुनिवार
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द वर्तनी की दृष्टि से गलत है
- पाँचवाँ
- गाँधी
- बाँस
- आंख
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘मोहन सुन्दर बालक है’ वाक्य में विशेष्य है
- मोहन
- सुन्दर
- बालक
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न : “जो बहुत बोलता है’ वाक्य के लिए एक शब्द है
- वक्ता
- प्रवक्ता
- वाचाल
- प्रखर
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में से तत्सम तद्भव का सही युग्म है
- लोहकार – लोहार
- लच्छ – लाख
- अरघट्ट – रहट
- मिश्ट- मीठा
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘सिंघाड़ा’ का तत्सम रूप है
- शृंगाटक
- सुघट्ट
- शिंघाड़ा
- श्रृंग
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘जो पान करने योग्य नहीं है’ के लिए एक शब्द है
- अपथ्य
- आगम्य
- अभक्ष्य
- अपेय
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से विलोम की दृष्टि से सही युग्म है
- अविष्ठित – प्रतिष्ठित
- आस्था – विश्वास
- असूया – अनसूया
- प्रमुख – विमुख
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में विलोम की दृष्टि से सही युग्म है
- विशेष – आशेष
- विपत्ति – आपत्ति
- स्वतन्त्रता – स्वाधीनता
- वक्र – ऋजु
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से एक शब्द ‘स्थूल’ का विलोम नहीं है
- सूक्ष्म
- दुर्बल
- तन्वी
- शाश्वत
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘पृथक्’ का सही विलोम है
- एकत्र
- थकित
- संयुक्त
- सुघटित
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में एक शब्द ‘उपयोग’ का विलोम है
- समुपयोग
- निरुपयोग
- सदुपयोग
- अनुपयोग
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्न शब्दों में विशेष्य है
- श्वेत
- गरीब
- जीर्ण
- किताब
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘निषद्ध’ के लिए सही विलोम शब्द है
- सिद्ध
- विहित
- अनिषिद्ध
- घृणित
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में एक शब्द ‘शुष्क’ का विलोम है
- उष्ण
- आर्द्र
- शीत
- शिष्ट
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके बताएं।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
B
B
B is correct 💯
B
2. आर्द्र
B
B
B
Bbb
Bbb
2 b
2 b
B