UP Lekhpal GK Practice Set : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही लेखपाल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने वाला है, इसके लिए PET की परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।
ऐसे में इस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सामान्य ज्ञान विषय से कूछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर लेकर आएं हैं, जिनकी मदद से उम्मीदवार अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।
UP Lekhpal GK प्रैक्टिस सेट
प्रश्न. भारत के राष्ट्रपति कितने राज्यसभा सदस्यों को मनोनीत कर सकते हैं?
- 6
- 10
- 12
- 15
उत्तर : 12
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस सिख गुरु ने अमृतसर की आधारशिला रखी थी?
- गुरु अमर दास
- गुरु राम दास
- गुरु अर्जुन देव
- गुरु हर गोविन्द
उत्तर : गुरु राम दास
प्रश्न. महात्मा गाँधी ने निम्नलिखित में से किसका समर्थन नहीं किया था?
- मद्य निषेध
- भारी उद्योग
- ग्राम पंचायत
- श्रम की गरिमा
उत्तर : भारी उद्योग
प्रश्न. मूल्यवर्धित कर को किस पर लागू किया जाता है?
- मूल्य
- आयात
- उत्पादन
- निर्यात
उत्तर : मूल्य
प्रश्न. हमारे राष्ट्रीय ध्वज में स्थित चक्र किस बात का प्रतिनिधित्व करता है?
- प्रगति एवं गतिशीलता
- सत्य
- विकास
- भविष्य
उत्तर : प्रगति एवं गतिशीलता
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन संस्कृत का प्रथम व्याकरण विद्वान था?
- कल्हण
- मैत्रेयी
- कालिदास
- पाणिनी
उत्तर : पाणिनी
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसको विश्व बैंक भी कहा जाता है?
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
- अंतर्राष्ट्रीय पुननिर्माण एवं विकास बैंक
- विश्व व्यापार संगठन
- अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय पुननिर्माण एवं विकास बैंक
प्रश्न. भाखड़ा नांगल परियोजना कौन सी – नदी पर है?
- गंगा
- सतलज
- कावेरी
- ब्रम्हपुत्र
उत्तर : सतलज
प्रश्न. कौन सा देश गेंहू का सबसे बड़ा उत्पादक है?
- ब्राजील
- यूनाईटेड स्टैट्स
- फ्रांस
- चीन
उत्तर : चीन
प्रश्न. गैल्वनोमीटर को किसके साथ जोड़कर उसे वोल्टमीटर बनाया जा सकता है?
- समांतर उच्च प्रतिरोध
- समांतर निम्न प्रतिरोध
- श्रृंखला में उच्च प्रतिरोध
- श्रृंखला में निम्न प्रतिरोध
उत्तर : श्रृंखला में उच्च प्रतिरोध
प्रश्न. जियोलाइट क्या है?
- हाइड्रेट फेरिक आक्साइड
- हाइड्रेटेड सोडियम एल्युमिनियम सिलिकेट
- सोडियम हेक्सामेटा फास्फेट
- सोडियम टेट्राबोरेट
उत्तर : हाइड्रेटेड सोडियम एल्युमिनियम सिलिकेट
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसका घनत्व सर्वाधिक होता है?
- पानी
- बर्फ
- एथिलीन
- एसीटोन
उत्तर : पानी
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे मानव शरीर की जैवरसायन प्रयोगशाला भी कहा जाता है?
- छोटी आँत
- मस्तिष्क
- अग्न्याशय
- यकृत
उत्तर : यकृत
प्रश्न. कौन सा पदार्थ मिलाने से कांच को हरा रंग मिलता है?
- कैल्सियम ऑक्साइड
- आयरन ऑक्साइड
- क्रोमियम ऑक्साइड
- मैंगनीज ऑक्साइड
उत्तर : क्रोमियम ऑक्साइड
प्रश्न. बेंजीन की खोज किसने की?
- हैल एंगर
- माइकल फैराडे
- ब्रूस एमिस
- निकोलस एपर्ट
उत्तर : माइकल फैराडे
आशा है, आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, यूपी लेखपाल भर्ती से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।