UP Lekhpal General Knowledge Practice Set 09:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए पिछले महीने आधिकारिक नोटिस जारी किया गया था। उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल के 8085 पदों के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित कराया जायेगा। जिसके लिए उम्मीदवारों को पहले से ही अपनी तैयारी को पूरा करना होगा।
ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा से जुड़े सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों से अवगत कराएंगे, जिसका अध्ययन कर के आप अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकतें हैं।
UP Lekhpal General Knowledge Practice Set 09
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ शाकनाशी है?
- क्लारपाइरीफॉस
- कार्बन्डाजिम
- क्विनॉलफॉस
- ब्यूटाक्लोर
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा बहुलक जैव-निम्नीकृत नहीं किया जा सकता?
सेलुलोस
प्रोटीन
स्टार्च
पी. बी. सी.
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
- ऐल्यूमिनियम – बॉक्साइट
- कॉपर – सिनेबार
- जिंक – कैलामाइन
- आयरन – हेमैटाइट
उत्तर : 2
प्रश्न : ताप के निम्नलिखित में से किस पैमाने में ऋणात्मक मान नहीं होता है?
- सेल्सियस
- फारेनहाइट
- रियूमर
- केल्विन
उत्तर : 4
प्रश्न : दो समान द्रव्यमान की वस्तुओं की गतिज ऊर्जाओं का अनुपात 4:9 है, तो उनके वेगों का अनुपात होगा
- 4 : 9
- 2 : 3
- 16 : 81
- √2 : √3
उत्तर : 2
प्रश्न : ऊष्मा की इकाई निम्नलिखित में से कौन नहीं है?
- सेन्टीग्रेड
- अर्ग
- कैलोरी
- जूल
उत्तर : 1
प्रश्न : समुद्री घास निम्नलिखित तत्व का मुख्य तथा महत्त्वपूर्ण स्त्रोत है
- आयोडीन
- ब्रोमीन
- क्लोरीन
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 1
प्रश्न : प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति आवश्यक नहीं है?
- सूर्य का प्रकाश
- ऑक्सीजन
- जल
- कार्बन डाइऑक्साइड
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखि में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
- अमरबेल – तना परवीजी
- चन्दन – जड़ परजीवी
- आर्किड – अधिपादप (एपिफाइट)
- घटपर्णी – जलोद्भिद
उत्तर : 4
प्रश्न : एक सामान्य 70 किग्रा भार वाले वयस्क मनुष्य में रक्त की कुल मात्रा होती है लगभग
- 6000 मिली.
- 5000 मिली.
- 4000 मिली.
- 3000 मिली.
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा एंजाइम प्रोटीनों को ऐमीनों अम्लों में विघटित करता है?
- पेप्सिन
- लैक्टेस
- यूरिएस
- जाइमेस
उत्तर : 1
प्रश्न : मकड़ियों द्वारा उत्पादित रेशम कहलाता है-
- टसर रेशम
- गॉसमर रेशम
- मूंगा रेशम
- अहिंसा रेशम
उत्तर : 2
प्रश्न : निम्नलिखित हॉर्मोनों से कौन-सा एक स्त्रीलिंग हॉर्मोन है?
- ऐन्ड्रोस्टेरोन
- टेस्टोस्टेरोन
- एस्ट्रोजन
- थायरॉक्सिन
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?”
- विटामिन D – सुखण्डी (सूखा रोग)
- विटामिन C – मसूढ़ों से खून आना
- विटामिन A – गठिया
- विटामिन B – बेरी-बेरी
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है
- क्लोरोमाइसेटिन – टाइफॉयडनाशी
- क्रिस्टल वॉयलेट – पूतिरोधी
- क्वीनीन (कुनैन) – मलेरियारोधी
- ऐस्पिरिन – निश्चेतक
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
फसल : प्रजाति
- सरसों : वरुणा
- मटर : सपना
- अलसी : सूर्या
- मूँगफली : कौशल
उत्तर : 3
प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
- गेरुई, गेहूँ में पाया जाने वाला रोग है।
- अगैती झुलसा, आलू में पाया जाने वाला रोग है।
- झूठ कंड (फाल्स स्मट), जौ में पाया जाने वाला
- खैरा, धान में पाया जाने वाला रोग है।
उत्तर : 3
प्रश्न : लाई-फाई के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
- लाई-फाई का विस्तृत रूप लाइट-फिडेलिटी (प्रकाश तदरुपता) है।
- भारत में लाई-फाई का सफल परीक्षण 29 जनवरी 2018 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने किया था।
- लाई-फाई द्वारा 10 जी.बी./ सेकेण्ड डाटा को 1 किमी. परिधि में भेजा जा सकता है।
- इसका क्रियान्वयन ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क द्वारा किया जाता है।
उत्तर : 4
प्रश्न : निम्नलिखित में से किस प्रकार के वनों में अधिकतम पादप विविधता पायी जाती है?
- उष्णकटिबंधीय आर्द्र पतझड़ वन
- उपोष्णकटिबंधीय पर्वतीय वन
- शीतोष्ण आर्द्र वन
- उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
उत्तर : 4
प्रश्न : भारत के राज्यों में उत्तर प्रदेश निम्नलिखित में से किन फसलों का अग्रणी उत्पादक है?
- गेहूं. आलू. मूंगफली
- गेहूँ, आलू, गन्ना
- आलू, गन्ना, धान
- आलू, गन्ना, कपास
उत्तर : 2
प्रश्न : प्रथम ‘दीन दयाल हस्तकला संकुल’ व्यापार सुविधा केन्द्र अवस्थित है
- आगरा में
- कानपुर में
- वाराणसी में
- गोरखपुर में
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘ट्राई’ निम्नलिखित में से किस क्षेत्र की नियामक संस्था है?
- यातायात
- तकनीकी शिक्षा
- पर्यटन
- दूरसंचार
उत्तर : 4
प्रश्न : एक पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा की मात्रा एक पोषण स्तर से अन्य स्तर में स्थानान्तरण के पश्चात्
- बढ़ती है।
- घटती है।
- स्थिर रहती है।
- बढ़ सकती है या घट सकती है।
उत्तर : 2
प्रश्न : पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ रक्षा अनुसंधान संस्थान अवस्थित है
- लखनऊ में
- मेरठ में
- अयोध्या में
- मथुरा में
उत्तर : 4
प्रश्न : पृथ्वी का सर्वाधिक वृहद् पारिस्थितिक तंत्र निम्नलिखित में से कौन है?
- जलमण्डल
- जीवोम
- स्थलमण्डल
- जैवमण्डल
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।