UP Lekhpal Eligibility Criteria 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग ने राज्य में लेखपाल भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। आयोग ने कुल 8085 रिक्त पदों के लिए अधिसूचना को जारी कर दिया है, ऐसे में इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे में इस लेख के जरिए आज हम UP Lekhpal Eligibility Criteria 2022 के बारे में विस्तार से बताएंगे, जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें यूपी लेखपाल पात्रता मानदंड पता होना चाहिए। पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करने वालों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और परीक्षा के किसी भी चरण के दौरान उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। ऐसे में जो उम्मीदवार यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले हैं वे इस लेख को पूरा पढ़ें।
UP Lekhpal Eligibility 2022 – पात्रता मानदंड
UP Lekhpal Eligibility 2022 – पात्रता मानदंड निम्नलिखित है, आवेदन करने से पहले उम्मीदवार इनपर जरूर नजर डाल लें –
- राष्ट्रीयता : यूपी लेखपाल उत्तर प्रदेश में एक राज्य स्तरीय नौकरी है। इसलिए, सभी भारतीय निवासी UPSSSC लेखपाल 2022 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
- शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या उच्चतर माध्यमिक कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा NIELIT से CCC सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार UPSSSC द्वारा आयोजित PET परीक्षा में सम्मिलित होना चाहिए।
- आयु सीमा और छूट : यूपी लेखपाल के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आयु सीमा में छूट उन उम्मीदवारों पर लागू होगी जो उत्तर प्रदेश से संबंधित हैं।
- प्रयासों (Attempt) की संख्या : यूपी लेखपाल परीक्षा 2022 के लिए प्रयासों की संख्या की कोई सीमा नहीं है।
- अनुभव : आधिकारिक यूपी लेखपाल पात्रता के अनुसार, परीक्षा के लिए किसी पूर्व कार्य अनुभव की आवश्यकता नहीं है।
यूपी लेखपाल के लिए आयु में छूट
नीचे सारणी में यूपी लेखपाल 2022 के लिए श्रेणीवार छूट दी गई है –
श्रेणी | आयु में छूट |
Scheduled Castes/Scheduled Tribes | 5 साल |
Other Backward Classe | 3 साल |
Physically Handicapped | 5 साल |
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई UP Lekhpal Eligibility Criteria 2022 से जुड़ी जानकारी पसंद आई होगी। यूपी लेखपाल परीक्षा 2022 से जुड़े हर एक लेटेस्ट अपडेट के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।