UP Home Guard Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही होम गार्ड के लगभग 30,000 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा, और ऐसे में जल्द ही ही एक अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी। यूपी पुलिस होम गार्ड भर्ती 2021 के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
यूपी पुलिस होम गार्ड भर्ती 2021 के लिए आवेदन पत्र बहुत जल्द यूपीपीआरपीबी की मुख्य आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें।
UP Home Guard Recruitment 2021 – संक्षिप्त विवरण
- भर्ती का नाम : उत्तरप्रदेश होमगार्ड भर्ती 2021
- बोर्ड का नाम : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड
- पदों की संख्या : 30,000 (अनुमानित)
- आधिकारिक वेबसाइट : http://uppbpb.gov.in/
रिपोर्ट के मुताबिक होमगार्ड के पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी, इस भर्ती में होमगार्ड विभाग में संविदा के आधार पर कार्यरत लोगों को वरीयता दी जा सकती है। इसके अलावा, तकनीकी रूप से कुशल, कंप्यूटर आदि के संचालन में सक्षम उम्मीदवारों को भी वरीयता मिल सकती है।
योग्यता
उत्तरप्रदेश होमगार्ड भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तथा उम्मीदवारों को भारत सरकार या समकक्ष द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12 वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए। ऐसे में जिन उम्मीदवारों के पास यह योग्यताएं नहीं है वे इस भर्ती के लिए आवेदन के पात्र नहीं होंगे। हालांकि इस बारे में ज्यादा और सटीक जानकारी अधिसूचना आने के बाद ही मिल सकती है।
आवेदन की प्रक्रिया
UP Home Guard Recruitment 2021 के आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकेंगे –
- उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब यहाँ ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक देखें।
- उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण भरना चाहिए जैसे – नाम, पिता का नाम, शैक्षिक योग्यता, जन्मतिथि आदि, इसके बाद पेमेंट करके सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
दरअसल यूपी के होमगार्ड विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या करीबन 1,18,348 है। लेकिन वर्तमान में तकरीबन 86,000 पदों पर ही होमगार्ड कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में लगभग 30,000 पद अभी भी रिक्त पड़े हुए हैं, जिन्हें जल्द ही भरे जाने की प्रक्रिया शुरु की जा सकती है।
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ऐसी ही जानकारियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।
Yes
Sir mai ye job kar sak sakti hun
Yes
जी बिल्कुल
Yes KR skti ho jyda jankari ke liye humara contact number 8423982065
Haa bulkul kar skti ho