UP CPPNET Admission Online Form 2021 : भारत के अभ्यर्थी जो मेडिकल साइंस में एडमिशन लेने की सोच रहें हैं, उनके लिए उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस (UPUMS) सैफई और इटावा ने उत्तर प्रदेश संयुक्त पैरामेडिकल, फार्मेसी और नर्सिंग (UP CPPNET) हेतु एडमिशन ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी कर दिया है, ऐसे में जो अभ्यर्थी निम्नलिखित कोर्स के लिए एडमिशन लेना चाहते हैं, वे नीचे दिये गये लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस एडमिशन ऑनलाइन फॉर्म में कोर्स, योग्यता, सीटों तथा अन्य सभी जानकारियों के लिए अभ्यर्थी इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

उत्तर प्रदेश सी.पी.पी.एन.इ.टी. एडमिशन ऑनलाइन फॉर्म 2021 – संक्षिप्त विवरण
- एडमिशन का नाम : उत्तर प्रदेश सी.पी.पी.एन.इ.टी. एडमिशन ऑनलाइन फॉर्म 2021
- एडमिशन बोर्ड का नाम : उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस (UPUMS)
- कोर्स का नाम : पैरामेडिकल, फार्मेसी और नर्सिंग
- सीटों की संख्या : 660 सीट
- आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आगे बढ़ने से पूर्व उम्मीदवार नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों पर एक नजर डाल लें –
- आवेेेदन की शुरुआत : 06 दिसम्बर 2021
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 15 दिसम्बर 2021
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 15 दिसम्बर 2021
- परीक्षा तिथि : 25 दिसम्बर 2021
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : जनवरी 2022
आवेदन फीस
आवेदन फीस की सूचना निम्नलिखित है –
- जनरल/ओबीसी : 2000/- रुपये
- एससी/एसटी : 1200/- रुपय
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड : शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान के जरिए किया जा सकता है।
आयु सीमा – 31/12/2021
इस भर्ती के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आयुसीमा के मानदंडों का पालन करना होगा –
- न्यूनतम आयु : 17 वर्ष
- अधिकतम आयु : 35 वर्ष (केवल B.Sc नर्सिंग, ए.एन.एम. और जे.एन.एम. हेतु)
- B.Sc नर्सिंग, ए.एन.एम. और जे.एन.एम. के अलावा और अन्य सभी कोर्स के लिए कोई अधिकतम आयु-सीमा सुनिश्चित नही है।
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
UP CPPNET Admission Exam 2021 – एडमिशन का विवरण
अभ्यर्थी निम्नलिखित टेबल के माध्यम से कोर्स के अनुसार सीटों का विवरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं –
कोर्स का नाम | कुल सीट | कोर्स का नाम | कुल सीट |
BMLT | 60 | BPT | 60 |
BRIT | 60 | B.Optom | 60 |
B.Pharma | 60 | B.Sc नर्सिंग | 60 |
G.N.M. | 60 | ANM | 50 |
DOT | 30 | D.Optom | 20 |
DPT | 20 | DDT | 20 |
DCT Scan | 20 | DCT | 20 |
D.M.R.I. | 15 | D.E.T.C.T. | 30 |
D.B.T. | 15 | कुल | 660 |
UP CPPNET 2021 – योग्यता
इस एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्ताएं होनी चाहिए –
- अभ्यर्थी को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- भारत के अन्य प्रदेश के जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा 10वीं तथा 12वीं की योग्यता उत्तर प्रदेश से उत्तीर्ण किया है, वे अभ्यर्थी आवेदन के लिए योग्य माने जायेंगे।
- यदि अभ्यर्थी ने कक्षा 10वीं या 12वीं अथवा दोनों परीक्षा किसी अन्य राज्य से उत्तीर्ण की हो तो अभ्यर्थी को अपना उत्तर प्रदेश का निवासी होने के लिए निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा।
- ANM कोर्स के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
- UP CPPNET Admission Online Form 2021 के लिए उम्मीदवार 06/12/2021 से 15/12/2021 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इस एडमिशन फॉर्म की अधिसूचना जरूर पढ़ें।
- आवेदन करते समय कृपया सभी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण आदि की जांच जरूर कर लें।
- इस एडमिशन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेज़ के स्कैन तथा अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
- आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें।
- यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है तो आपको जमा करना होगा।
- यदि आपने आवेदन शुल्क नहीं दिया है तो आपका फॉर्म पूरा नहीं हुआ है। इसलिए अपने भुगतान स्थिति की जांच जरूर कर लें।
- फाइनल सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, इसके अलावा हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।