UP Police Vacancy 2023 : 40 हजार पदों पर आयोजित होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, जानें क्यों हो रही है देरी

UP Police New Vacancy 2023: उत्तर प्रदेश के युवा बड़ी ही बेसब्री से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह इंतजार ख़त्म कर देने का निर्णय लिया जा चुका है। आपको इस बात से अवगत करा दें कि नये वर्ष में उत्तर प्रदेश पुलिस के 40 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जायेगा। साथ ही उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक व सिपाही समेत अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी अब शुरू कर दी है।

ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी साझा करेंगे तथा आपको इस बात से भी अवगत कराएंगे कि उत्तर प्रदेश में कितने पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जायेगी। साथ ही इस भर्ती हेतु अधिसूचना जारी होने में इतनी देरी क्यों हो रही है? इस बात पर भी चर्चा करेंगे। इसलिए उम्मीदवार इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

UP Constable New Vacancy 2023

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामउत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023
भर्ती बोर्ड का नामउप्र पुलिस भर्ती प्रोन्नती बोर्ड
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन तिथिजल्द घोषित की जायेगी
पदों की संख्यालगभग 40 हजार पद
नकारात्मक अंकन 0.5 अंक
आधिकारिक वेबसाइटhttp://uppbpb.gov.in/

कब आयोजित होगी कांस्टेबल परीक्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी के आदेश पर इस वर्ष लगभग 40 हजार पदों पर भर्ती का आयोजन संपन्न कराया जायेगा, जिनमें आरक्षी नागरिक पुलिस के 26,210 पद आरक्षी पीएसी के 8,540 पद, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 829 पद, जेल वार्डर के 1,582 पद, फायरमैन के 1,007 पद, व कम्प्यूटर ऑपरेटर के 693 पद शामिल है। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कुशल खिलाड़ी भर्ती पूर्ण होगी तथा मृतक आश्रित में दरोगा भर्ती का भी परिणाम भी जारी करने की पूर्ण तैयारी हो चुकी है तथा इन भर्तियों के पूर्ण होने के पश्चात् उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया को तेज़ी प्रदान कर दी जायेगी।

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल परीक्षा में देरी होने के कारण?

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में फिलहाल ट्रेनिंग की क्षमता कम होने के कारण तथा दारोगा भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कराने के कारण उत्तर प्रदेश के युवाओं को कांस्टेबल पद के लिये थोड़ा इंतजार करना पड़ रहा है लेकिन आयोग द्वारा ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन इस वर्ष किया जाना तय हो चुका है।

ऐसे में योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, कि वे UP Police Constable सिलेबस और UPP परीक्षा पैटर्न के मुताबिक खुद की तैयारी पूरी रखें ताकि परीक्षा में वे मानक कटऑफ अंक को प्राप्त करके इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित हो सकें।

कमेन्ट करें