UP Board Class 12th & 10th Time table 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के द्वारा उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं हेतु सामान्य UP Board Exam Date 2026 PDF जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश बोर्ड भारत के सभी बोर्ड में से सबसे बड़ा बोर्ड है और इस वर्ष यूपी बोर्ड में परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा भी हुआ है। बोर्ड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष कुल 52 लाख 30 हजार से अधिक उम्मीदवार ने कक्षा दसवीं और बाहरवीं के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।
आपको बता दें कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष यूपी बोर्ड में कुल 06 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुआ है। इस वर्ष यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं परीक्षा के लिए 27 लाख 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है, वहीं यूपी बोर्ड कक्षा बारहवीं के लिए 24 लाख 79 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। आज हम इस लेख के माध्यम से UP Board Exam Date 2026 लेकर आएं हैं, जिनको उम्मीदवार पीडीएफ़ के फॉर्म में नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Class 12th & 10th Time table 2026 – संक्षिप्त विवरण
| लेख का नाम | उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं समय सारणी 2026 |
| परीक्षा बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
| कक्षा | 10वीं और 12वीं |
| प्रदेश का नाम | उत्तर प्रदेश |
| सत्र | 2025-26 |
| परीक्षा की शुरू होने की तिथि | 18 फरवरी 2026 |
| परीक्षा की अंतिम तिथि | 12 मार्च 2026 |
| कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या | लगभग 52 लाख 30 हजार |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://upmsp.edu.in/ |
UP Board परीक्षा केंद्रों की संख्या
यूपीएमएसपी के सचिव के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि इस वर्ष कुल यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए 8265 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है तथा अगर हम पिछले वर्ष की तुलना करें तो इस वर्ष 373 परीक्षा केंद्रों को बढ़ाया गया है। जिसमें प्रयागराज, आजमगढ़ और कन्नौज में परीक्षा केंद्रों की सबसे ज्यादा संख्या है।
UP Board Time Table 2026 Class 12th (विज्ञान वर्ग)
उम्मीदवार यूपी बोर्ड टाइम टेबल पीडीएफ़ के रूप में नीचे दिये गए लिंक माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं, इसके अलावा उम्मीदवार अपने वर्ग तथा कक्षा के अनुसार सभी विषयों का विवरण पीडीएफ में दिया गया है। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के विज्ञान वर्ग हेतु विषयों के अनुसार परीक्षा कुछ इस प्रकार रहेगा –
| विषय का नाम | तिथि (समय दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक) |
| सामान्य हिंदी या हिंदी | 18 फरवरी 2026 |
| अंग्रेजी | 20 फरवरी 2026 |
| गणित या जीव विज्ञान | 23 फरवरी 2026 |
| रसायन विज्ञान | 25 फरवरी 2026 |
| भौतिक विज्ञान | 27 फरवरी 2026 |
UP Board Class 10th Time Table 2026
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं हेतु बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है तथा यह परीक्षा 12 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। यूपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा का विषय और तिथि के अनुसार विवरण निम्नलिखित है। इसके अलावा उम्मीदवार UP Board Time Table 2026 Class 10th PDF नीचे दिए गये लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
| विषय का नाम | तिथि (समय सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक) |
| प्रारंभिक हिंदी या हिंदी | 18 फरवरी 2026 |
| सामाजिक विज्ञान | 20 फरवरी 2026 |
| अंग्रेजी | 23 फरवरी 2026 |
| विज्ञान | 25 फरवरी 2026 |
| गणित | 27 फरवरी 2026 |
| संस्कृत | 28 फरवरी 2026 |
| चित्रकला | 10 मार्च 2026 |
| कृषि | 12 मार्च 2026 |
UP Board Class 10th & 12th Time Table PDF डाउनलोड करें
यूपी बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा की शुरुआत इस वर्ष 18 फरवरी 2026 से होने जा रही है तथा परीक्षा की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 रहेगी। ऐसे में जो उम्मीदवार UP Board Time Table 2026 PDF Download करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें तथा कुछ समय के बाद UP Board Time Table 2026 PDF आपके फ़ोन या लैपटॉप में डाउनलोड हो जाएगा।