Advertisements

UP Board Result 2026 – Check UPMSP 10th 12th Result, Direct Link & SMS Method

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित UP Board Class 10th (High School) और Class 12th (Intermediate) परीक्षा 2026 का रिजल्ट अप्रैल 2026 में जारी होने की संभावना है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं और रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने UPMSP Result 2026 को आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in और upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं।

छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा, जो उनके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होता है। इसके अलावा, छात्र SMS के माध्यम से भी UP Board Result 2026 चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट अस्थायी (Provisional) होती है, जबकि मूल मार्कशीट कुछ दिनों के भीतर छात्रों के स्कूलों में भेज दी जाती है।

Advertisements

इस लेख में आपको UPMSP Result 2026 Date, Result Check करने की प्रक्रिया, SMS से रिजल्ट देखने का तरीका, मार्कशीट में मौजूद विवरण, ग्रेडिंग सिस्टम, टॉपर लिस्ट, कंपार्टमेंट रिजल्ट और रिवेरिफिकेशन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी।

UPMSP Result 2026 Class 10 and 12 Highlights

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
परीक्षा का नामUP Board High School & Intermediate Exam
परीक्षा स्तरकक्षा 10वीं और 12वीं
परीक्षा तिथि18 फरवरी – 12 मार्च 2026
रिजल्ट तिथिअप्रैल 2026 (संभावित)
कंपार्टमेंट रिजल्टअगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटupresults.nic.in, results.upmsp.edu.in

How to Check UPMSP 10th, 12th Result 2026 Online

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना UP Board 10th Result 2026 और UP Board 12th Result 2026 ऑनलाइन देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएँ।
  2. होम पेज पर UP Board High School Result 2026 या UP Board Intermediate Result 2026 लिंक पर क्लिक करें, जिस क्लास का रिजल्ट देखना चाहते हैं.
  3. अब अपना Roll Number और School Code दर्ज करें।
  4. “Submit” या “View Result” बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका UPMSP Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के बाद सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांच लें ताकि किसी भी प्रकार की गलती होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके।

UPMSP बोर्ड हर वर्ष समय पर परीक्षा और रिजल्ट प्रक्रिया पूरी करने के लिए जाना जाता है। पिछले वर्ष UP Board Result 2025 को 26 अप्रैल 2025 को जारी किया गया था। उस वर्ष UP Board 12th Result Pass Percentage 81.15% रहा, जबकि UP Board 10th Result Pass Percentage 90.11% रहा।

UPMSP Class 10, 12 Result 2026: How to Check via SMS

कई बार रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण साइट धीमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में छात्र SMS के माध्यम से भी UP Board Result 2026 प्राप्त कर सकते हैं।

Class 10 Result SMS

SMS के जरिए यूपी बोर्ड कक्षा 10th रिजल्ट चेक करने के लिए आप अपने मैसेज बॉक्स में टाइप करें UP10 और स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखे और उसको 56263 पर भेज दें.

Class 12 Result SMS

कक्षा 12th यूपी बोर्ड रिजल्ट SMS से देखने के लिए अपने मैसेज बॉक्स में टाइप करें UP12 और स्पेस देखकर अपना रोल नंबर टाइप करें और उसको 56263 पर मैसेज भेज दे।

कुछ ही समय में बोर्ड द्वारा SMS के माध्यम से रिजल्ट की जानकारी आपके मोबाइल पर भेज दी जाएगी।

Details Mentioned in UPMSP Class 10, 12 Result Scorecard

UP Board Result 2026 डाउनलोड करने के बाद छात्रों को मार्कशीट में दिए गए सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए। सामान्यतः UPMSP Result Scorecard में निम्नलिखित जानकारी शामिल होती है:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • जन्म तिथि
  • स्कूल कोड
  • जिला कोड
  • विषयों के नाम
  • थ्योरी में प्राप्त अंक
  • प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक
  • प्रत्येक विषय के कुल अंक
  • ग्रैंड टोटल
  • पास या फेल स्थिति
  • डिवीजन
  • ग्रेस मार्क्स

यदि किसी छात्र की मार्कशीट में नाम, अंक या अन्य जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है तो उसे तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।

UPMSP High School and Intermediate Result 2026 Grading System

UPMSP बोर्ड परीक्षा परिणाम तैयार करते समय ग्रेडिंग सिस्टम का पालन करता है। इससे छात्रों को यह समझने में आसानी होती है कि उनके अंक किस ग्रेड के अंतर्गत आते हैं।

Theory Exam Grading System

GradeMarks Percentage
A191 – 100
A281 – 90
B171 – 80
B261 – 70
C151 – 60
C241 – 50
D33 – 40

Practical Exam Grading System

GradeMarks Percentage
A80 – 100
B60 – 79
C45 – 59
D33 – 44
E33 से कम

छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

UP Board Topper List 2026

UPMSP बोर्ड रिजल्ट के साथ कक्षा 10 और 12 की टॉपर सूची भी जारी करता है। टॉपर सूची में उन छात्रों के नाम शामिल होते हैं जिन्होंने पूरे राज्य में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए होते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड द्वारा घोषित UP Board Topper List 2026 इस पेज पर अपडेट की जाएगी। तब तक छात्र पिछले वर्षों के टॉपर देख सकते हैं।

UP Board 12th Topper 2025

रैंकछात्र का नामजिलाप्रतिशत (%)
1महक जायसवालप्रयागराज97.20%
2साक्षीअमरोहा96.80%
3आदर्श यादवसुल्तानपुर96.80%
4अनुष्का सिंहकौशांबी96.80%
5शिवानी सिंहप्रयागराज96.80%
6मोहिनीइटावा96.40%

UP Board 10th Topper 2025

रैंकछात्र का नामजिलाप्रतिशत (%)
1प्राची निगमसीतापुर98.50%
2दीपिका सोनकरजौनपुर98.33%
3नव्या सिंहप्रयागराज98.00%
4स्वाति सिंहप्रतापगढ़98.00%
5दीपांशी सिंह सेंगरकानपुर देहात98.00%
6अर्पित तिवारीकानपुर नगर98.00%
7वैष्णवीअयोध्या97.83%

UP Board Result इन साइटों से करें चेक

कक्षा 12वीं यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित वेबसाइट्स की मदद से अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-

  1. upmsp.edu.in
  2. upresults.nic.in
  3. digilocker.gov.in
  4. up.boardresult.in

UPMSP Class 10, 12 Compartment Result 2026

यदि आप यूपी बोर्ड हाई स्कूल या इण्टर परीक्षा के अधिकतम 2 विषयों में फेल होते हैं उन्हें UP Board Compartment Exam देने का अवसर दिया जाता है। जो छात्र 2 विषयों में फेल है वो कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग ले सकते हैं और सिर्फ़ जिस विषय में फेल है उसी का पेपर देकर पास हो सकते हैं।

  • कंपार्टमेंट परीक्षा: जुलाई 2026 (संभावित)
  • कंपार्टमेंट रिजल्ट: अगस्त 2026

छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UP Board Compartment Result 2026 चेक कर सकते हैं।

UPMSP Result 2026 Verification Process

यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह Answer Sheet Verification या Rechecking के लिए आवेदन कर सकता है।

इसके लिए छात्रों को:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा
  • प्रति विषय लगभग ₹500 शुल्क जमा करना होगा

सत्यापन प्रक्रिया में बोर्ड यह जांच करता है कि:

  • अंकों की गणना सही है या नहीं
  • कोई प्रश्न बिना जाँचे तो नहीं रह गया
  • अंक दर्ज करने में कोई त्रुटि तो नहीं हुई

यदि किसी प्रकार की गलती पाई जाती है तो संशोधित मार्कशीट जारी की जाती है

महत्वपूर्ण लिंक्स

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें लिंक जल्द एक्टिव होगा
कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें कक्षा 10कक्षा 12
कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड करें ( सर्वर II)क्लिक करें
10th रिजल्ट डाउनलोड करें क्लिक करें
12th रिजल्ट डाउनलोड करें क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
टेलीग्राम से जुड़ेंक्लिक करें
UP Board Result 2026 कब जारी होगा?

संभावित रूप से अप्रैल 2026 में।

रोल नंबर से यूपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें?

रोल नंबर से यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको upresults.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा, उसके बाद रोल नंबर वाले बॉक्स में अपना रोल नंबर दर्ज करके आप अपने रिजल्ट की जाँच कर सकते हैं.


UP Board 10th Result 2026 कैसे चेक करें?

आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके।

मोबाइल पर रिजल्ट चेक कैसे करते हैं?

मोबाइल से रिजल्ट निकालने के सबसे पहले अपने मोबाइल में – upresults.nic.in सर्च करें उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

UP Board परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?

प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक

क्या SMS से भी रिजल्ट देखा जा सकता है?

हाँ, छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं , जिसकी विस्तृत प्रक्रिया ऊपर लेख में दी गई है।

Advertisements