Advertisements

UP Board Class 12th English Subject Tips 2026 : इन टिप्सों के साथ लाएं अंग्रेजी में सबसे अधिक नंबर

यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि अब नजदीक आ चुकी है, ऐसे में परीक्षार्थियों को अपने सभी विषयों के सिलेबस को बार देख लेना चाहिए और रिवीजन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSMP) ने यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षा 18 फरवरी 2026 से आयोजन करने का निर्णय लिया है।

बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी करने में जुटी है और इसके संदर्भ में यूपी बोर्ड परीक्षा सिटी के साथ-साथ यूपी बोर्ड टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। हाल ही में यूपीएमएसपी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं के सभी विषयों के लिए सुझाव साझा किया है और सभी परीक्षार्थियों को इन सुझावों का पालन करने हेतु निवेदन किया है।

Advertisements

UP Board Class 12th English Subject Tips 2026 – संक्षिप्त विवरण

लेख का नामयूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी विषय टिप्स 2026
बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
कक्षा 12वीं
विषयअंग्रेजी
परीक्षा तिथि18 फरवरी 2026
यूपी बोर्ड मॉडल पेपर डाउनलोड करेंमॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
श्रेणीप्रमुख परीक्षाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upmsp.edu.in/

इन टिप्सों के साथ लाएं अंग्रेजी में सबसे अधिक नंबर

उत्तर प्रदेश बोर्ड से कक्षा बारहवीं के परीक्षार्थियों के लिए मैं आज अंग्रेजी विषय हेतु कुछ टिप्स (सुझाव) देने जा रहा हूं, जिसको परीक्षार्थी फॉलो कर बोर्ड एग्जाम में अच्छा अंक हासिल कर सकते हैं। परीक्षार्थी अंग्रेजी में सबसे अधिक हासिल करने के लिए निम्नलिखित यूपी बोर्ड टिप्स का जरूर पालन करें-

Reading (पढ़ने) हेतु सुझाव

  1. प्रश्नपत्र में दिए गए पैसेज को उत्तर देने से पहले 2-3 बार जरूर पढ़ें।
  2. पेजेस को पहली बार पढ़ने के बाद प्रश्नों को पढ़ें तथा इसके बाद पेजेस को फिर से पढ़ें।
  3. उत्तर को अपने भाषा में लिखने का प्रयास करें।

Writing (लिखने) हेतु सुझाव

  1. प्रश्नों के उत्तर लिखते समय शब्दों को सही-सही फॉर्मेट में लिखें।
  2. उत्तर लिखते समय उचित लोकोक्तियों और मुहावरों का प्रयोग करें।
  3. उत्तर लिखते समय अनावश्यक बातों को ना लिखें।

Grammar (व्याकरण)

  1. बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देते समय केवल उत्तर जैसे- A, B, C या D ना लिखें, इसके साथ उत्तर को भी लिखें।
  2. चेप्टर को याद करने के लिए की-पॉइंट में लिखकर याद करने का प्रयास करें।
  3. फिगर ऑफ स्पीच (Figures Of Speech) को याद कर लें और इसका किसी कविता में प्रयोग के साथ-साथ अभ्यास करें।
  4. आपको विभिन्न घटनाओं का विश्लेषण, तुलना या करने की आवश्यकता हो सकती है इसलिए आप अपने दृष्टिकोण से ऐसे प्रश्नों पर विचार करें और नोट करें।

कुछ महत्वपूर्ण सुझाव

  1. परीक्षा के दौरान समय का प्रबंधन करना सबसे कठिन कार्य होता है इसलिए उम्मीदवार अपने समय को प्रश्नों के अनुसार खंडों में बाट लें और समय के अंदर ही उत्तर लिखने का प्रयास करें।
  2. सर्वप्रथम परीक्षार्थी 15 मिनट तक प्रश्नपत्र को अच्छी तरीके से पढ़ें।
  3. उत्तर लिखते समय छोटे-छोटे और सही वाक्यों का प्रयोग करें।
  4. हैंडराइटिंग को अच्छी करने का प्रयास करें।
  5. अच्छे शब्द, सही व्याकरण के साथ स्पेलिंग का प्रयोग करें।

पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र –

अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश बोर्ड से कक्षा बारहवीं के अंग्रेजी बिषय में अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों पर अवश्य ध्यान दें, जिसके फलस्वरूप अभ्यर्थी को यह बोध हो पायेगा कि प्रश्नों का प्रारूप क़्या होता हैं और किस टॉपिक से ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं, साथ ही प्रश्न पत्र को समझने में आसानी होंगी. साथ ही अभ्यर्थी को दी गयी समय सीमा में प्रश्नों को हल करने से परीक्षा का अनुभव मिलता हैं साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ जाता हैं, इसलिए अभ्यर्थी पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों का रिवीजन अवश्य करें.

मॉक टेस्ट एवं मॉडल पेपर हल करें

अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले ही परीक्षा के लोए तैयार होना पड़ता हैं तभी अभ्यर्थी परीक्षा में अच्छा स्कोर अर्जित कर पाता हैं, परीक्षा से पहले तैयार होने के लिए अभ्यर्थी को मॉक टेस्ट हाल करना चाहिए तथा आयोग द्वारा जारी मॉडल पेपर भी हल करना चाहिए जिससे प्रश्नों का लेवल, प्रश्नों के प्रकार, महत्वपूर्ण अध्याय के बारे में पता चलता हैं साथ ही इन टेस्ट को देने से आत्मविश्वास भी बढ़ता हैं.

Advertisements